DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बेहतर शिक्षा की परिकल्पना बिना पुस्तकालय के संभव नहीं

December 10, 2022
Dbg

07.12.2022 (दरभंगा) : ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह व जिला सचिव रामसुंदर चौरसिया के नेतृत्व में बिहार के अंदर लाइब्रेरी की सुदृढ़ व्यवस्था व लाइब्रेरियन पद की बहाली संबंधित ज्ञापन नगर विधायक संजय सरावगी, हायाघाट विधायक रामचंद्र साह व युवा हल्ला बोल अभियान के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कमल को सौंपा। ज्ञापन के द्वारा उन्होंने विधायकों को बताया कि बेहतर शिक्षा की परिकल्पना बिना पुस्तकालय के संभव नहीं है। अच्छी और बेहतर शिक्षा हेतु किसी भी शिक्षण संस्थानों में व समाज में पुस्तकालय का प्राचीन काल से अपना एक अलग महत्व है। लेकिन वर्तमान परिस्थिति में बिहार के अंदर पुस्तकालय की स्थिति काफी दयनीय है। 90% से अधिक पुस्तकालय अध्यक्षों व सहायकों की सीटें रिक्त पड़ी हुई है। 14 वर्षों से सरकार एक भी लाइब्रेरियन के पद पर बहाली नहीं की है। वहीं प्रदेश के अंदर लाखों ट्रेंड लाइब्रेरियन अपनी सेवा देने को दर-दर भटक रहे है। इसको लेकर कई बार माननीय हाई कोर्ट ने भी सरकार को व शिक्षा विभाग को फटकार लगाते हुए अभिलंब बहाली करने को कह। मगर शिक्षा विरोधी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं देती है। विगत कई वर्षों से बिहार के शिक्षा मंत्री यह आश्वासन देते आ रहे हैं अविलंब हम बहाली करेंगे जिस भी पुस्तकालय में 500 से अधिक पुस्तक होंगे। वहां हम स्थाई पुस्तकालय अध्यक्ष, कनीय पुस्तकालय अध्यक्ष व सहायकों की बहाली करेंगे। लेकिन यह सिर्फ डपोरशंखी घोषणाएं मात्र रह गई है। ज्ञापन में उन्होंने विधायकों से सदन के अंदर और बाहर अपने स्तर से बहाली सुनिश्चित करवाने की अपील की। वही युवा हल्ला बोल अभियान के राष्ट्रीय महासचिव से इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने व केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील किया। मौके पर संगठन के जिला संरक्षक संजय सुमन, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार, पंकज कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थिति थे।

स्वस्थ बिहार हमारा अधिकार अभियान के तहत एक दिवसीय धरना दिया गया

December 10, 2022
Dbg

07.12.2022 (दरभंगा) : स्वस्थ बिहार हमारा अधिकार अभियान के तहत आज भाकपा(माले) महानगर कमिटी द्वारा 11 सूत्री मांग को लेकर डीएमसीएच अस्पताल अधीक्षक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के माध्यम से डीएमसीएच के अस्तित्व को बचाने, तैयार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को चालू करने, डीएमसीएच ओपीडी में डॉक्टर द्वारा लिखे गए सभी दवा उपलब्ध कराने, एमआरआई सहित अन्य जांच की सुविधा मुफ्त बहाल करने, माले नेता शिवन यादब के इंजुरी रिपोर्ट में हेरा- फेरी की जांच करने व पुनः मेडिकल टीम बहाल कर इंजुरी रिपोर्ट बहाल करने, इंजुरी विभाग में पदस्थापित मोहमड्ड शहाबुद्दीन पर करवाई करने, डीएमसीएच में वयाप्त भ्रष्टाचार को दूर करने, कार्यस्थल पर कार्य शुरू होने से पहले बोर्ड लगाने, डीएमसीएच के जमीन को भूमाफिया के चंगुल से अतिक्रमण मुक्त करने, जंगल व जलकुंभी साफ कराने, आर ओ मशीन लगाने, पेइंग वार्ड में हुई रंगाई - पुताई की उच्चस्तरीय जांच करवाने, डीएमसीएच के सीनियर और जूनियर डॉक्टर के निजी क्लिनिक चलाने पर रोक लगाने आदि की मांग की गयी। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) महानगर सचिव सदीक भारती में कहा कि भाजपा के राज में अस्पताल व्यवस्था का बुरा हाल है। सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को कई साल पहले चालू होने था लेकिन आक तक चालू नही हो पाया। दरभंगा के सांसद सिर्फ अस्पताल में आकर फोटो खिंचवाते है। लेकिन अस्पताल को चालू होने को लेकर गभीर नही है। वही भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद, माले नेता शिवन यादव, ऐपवा नेत्री साधना शर्मा, व रानी सिंह, माले नेता भूषण मंडल ने भी सम्बोधित किया। धरना में रंजन प्रसाद सिंह, कामेश्वर पासवान, दिनेश मंडल, मोहम्मद वाहिद, संजय कुमार, मोहम्मद रिजवान, मोजम्मद मोजिम, विक्की कुमार, मोहन पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

पंचायतों का भ्रमण व निरीक्षण किया गया

December 10, 2022
Dbg

07.12.2022 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबहानी के आदेश के आलोक में प्रत्येक बुधवार/गुरुवार जिले के सभी पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखण्डों के एक-एक पंचायत के सभी योजनाओं यथा - मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत हर घर नल का जल, घर तक पक्की नली-गली योजना, आंगनवाड़ी केन्द्र, सभी विद्यालय संचालन व्यवस्था, आवासीय छात्रावास, आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएं, भू-राजस्व, जन-वितरण प्रणाली की दुकान, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की गहन जाँच किया जाना है। इसी कड़ी में वरीय पदाधिकारियों द्वारा जाँच में पाई गई स्थिति से डीएम को अवगत कराया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के जितने भी प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी है, सभी को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया था। इसके साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी एक-एक पंचायत आवंटित किया गया। इस प्रकार जिले में आज 67 पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित पंचायतों में सभी योजनाओं की वृहद जाँच की गयी।

महिला हिंसा/लैंगिक हिंसा के विरुद्ध शिकायत आने पर कानून के अनुसार त्वरित करवाई किया जाएगा

December 10, 2022
Dbg

07.12.2022 (दरभंगा) : सखी वन स्टॉप सेन्टर, दरभंगा द्वारा लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतराष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत आज वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ आयोजित कार्यक्रम में महिला संरक्षण पदाधिकारी-सह-केन्द्र प्रबंधक अज़मातून निशा द्वारा महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध लागू कानूनों की जानकारी को घर-घर पहुंचाकर महिलाओं के प्रति हो रही विभिन्न प्रकार के हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाब देना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा, आदि विषयों पर जानकारी दिया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा शपथ दिलाया गया कि अपने परिवार, समाज एवं देश के महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा का हमेशा विरोध करूँगा/करूँगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अस्मिता को धुमिल करने वाले किसी भी कृत्य में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से मेरी भागीदारी नहीं होगी तथा महिला उत्पीड़न का कोई मामला मेरे संज्ञान में आने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करवाऊंगा।उपस्थित कर्मियों द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि इस सन्देश को घर-घर पहुचाएंगे एवं टॉल फ्री नम्बर - 181 की जानकारी देंगे। अपने संबोधन में एसएसपी द्वारा कहा गया कि बिहार में महिला हिंसा के विरुद्ध बने कानून को लागू करने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा/लैंगिक हिंसा के विरुद्ध शिकायत आने पर कानून के अनुसार त्वरित करवाई किया जाएगा। साथ ही पीड़ित महिला को संबंधित विभाग से जोड़कर संरक्षित किया जाएगा। उक्त अवसर पर चाइल्ड लाइन के परामर्शी सच्चिदानंद झा, टीम सदस्य पंकज कुमार चौधरी, राकेश कुमार, महावीर कुमार आदि उपस्थित थे।

निषेधाज्ञा आदेश लागू किया गया

December 06, 2022
Dbg

05.12.2022 (दरभंगा) : राज्य निर्वाचन आयोग के अधिसूचना के अनुसार दरभंगा जिला में प्रथम चरण में 18 दिसम्बर 2022 को नगर परिषद्, बेनीपुर तथा नगर पंचायत, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं हायाघाट में मतदान होना है। उसी प्रकार द्वितीय चरण में 28 दिसम्बर को दरभंगा नगर निगम, नगर पंचायत, भरवाड़ा एवं नगर पंचायत, सिंहवाड़ा में मतदान होना है। उक्त अधिसूचना के आलोक में समाहर्त्ता-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि नगरपालिका निर्वाचन, 2022 की सम्पूर्ण प्रक्रिया 02 दिसम्बर से संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र - 11 में सूचना प्रकाशन के साथ प्रारम्भ होकर 30 दिसम्बर 2022 तक समाप्त होगी, इसलिए नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 की घोषणा के साथ ही पूरे दरभंगा नगर निगम क्षेत्र सहित नगर परिषद्, बेनीपुर, नगर पंचायत, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट, भरवाड़ा एवं सिंहवाड़ा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

उक्त चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु समाहर्त्ता-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा नगरपालिका निर्वाचन, 2022 के मद्देनजर दरभंगा नगर निगम सहित उपरोक्त वर्णित नगर परिषद्/नगर पंचायतों में सम्पूर्ण निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (2) की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त नगर निगम, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत क्षेत्रों सहित उसके एक वर्ग किलोमीटर परिधि के सीमावर्ती क्षेत्रों में 02 दिसम्बर 2022 के शून्य काल से सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति (30 दिसम्बर 2022) तक के लिए निम्नांकित निषेधाज्ञा आदेश लागू किया गया। उन्होंने आदेश में कहा है कि इस अवधि में पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का जमाव कहीं भी नहीं हो, कोई भी व्यक्ति घातक हथियार यथा - अग्नेयास्त्र, लाठी, भाला, डण्डा आदि लेकर न घूमे, बिना सक्षम प्राधिकार - अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सदर/बेनीपुर/बिरौल की पूर्व अनुमति के बिना लाउडस्पीकर का व्यवहार, कोई जूलूस, धरना या प्रदर्शन न करें, नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा निरूपित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करें, निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के लिए नीयत किए गए समय से 48 घंटे पूर्व तक की अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति न तो सार्वजनिक सभा बुलायेगा, न हीं आयोजित करेगा या उसमें उपस्थित होगा।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को ऐसे सभी कार्यों से परहेज करना होगा, जो बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 के अन्तर्गत अपराध हो। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या व्यक्ति समूह द्वारा सरकारी कार्यालयों/सरकारी उपक्रमों के भवनों/दीवारों/चाहरदिवारी आदि को पोस्टर चिपकाकर, नारा लिखकर, बैनर अथवा झंडा लटकाकर बिहार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, 1985 का उल्लंघन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पोलिंग एजेन्ट एवं मतदाता मतदान केन्द्र पर मोबाईल फोन लेकर नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि परन्तु उक्त आदेश निम्नांकित परिस्थियों में लागू नहीं होगा :- यथा धार्मिक स्थान/बारात पार्टी एवं शव यात्रा/मनोरंजन या नाट्य कला प्रदर्शन स्थल पर एवं पुलिस कर्मियों/पुलिस पदाधिकारियों/कार्यरत सरकारी सेवकों पर लागू नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हथियारों को लेकर चलने पर लगाया गया प्रतिबंध उन सम्प्रदायों पर प्रभावकारी नहीं होगा, जिन्हें पूर्व से चले आ रहे कानून या प्रथा के आधार पर हथियार प्रदर्शन का अधिकार प्राप्त है, परन्तु जिला प्रशासन/अनुमण्डल प्रशासन वैसे समुदाय के किसी सदस्य के अस्त्र-शस्त्र को जप्त कर सकेंगे, जो हिंसा में संलिप्त पाये जायेंगे अथवा शांतिपूर्ण वातावरण को विषाक्त करने या विधि व्यवस्था के लिए समस्या उत्पन्न्न करेंगे।

उन्होंने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष को आदेश दिया है कि दरभंगा नगर निगम, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत के अपने-अपने सम्पूर्ण क्षेत्र में उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।