DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

आर्थिक हल युवाओं को बल पर हुआ कार्यशाला-सह-कॉउसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन

January 31, 2023
Dbg

30.01.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में 02 फरवरी 2023 को 11:30 बजे पूर्वाह्न से विकसित बिहार सरकार के सात निश्चय के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत बिहार के युवाओं के लिए राज्य सरकार की अभूतपूर्व योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना हेतु कार्यशाला-सह-कॉउसिलिंग कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट एल.एन.एम.यू.दरभंगा में रखा गया है। कार्यशाला में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना की विस्तृत जानकारी जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा के प्रबंधक सहायक प्रबंधक योजना द्वारा संस्थान में नामांकित छात्र/छात्राओं को दी जाएगी। हेड ऑफ डिपार्टमेंट अजीत कुमार सिंह द्वारा सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्यक्रम में सभी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक संख्या में छात्र/छात्रा ले सकें।

गाँधीजी का जीवन एक आदर्श रहा है

January 31, 2023
Dbg

30.01.2023 (दरभंगा) : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम डीएम, डीडीसी श्रीमती अमृषा बैंस, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा एवं सहायक समाहर्ता सूर्य प्रताप सिंह द्वारा बापू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। तदोपरान्त डीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गाँधीजी का जीवन एक आदर्श रहा है। उन्होंने राष्ट्र के लिए जीवन प्रयत्न संघर्ष किया, उनका जीवन एवं आचरण अनुकरणीय है, उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।उन्होंने समाज के हर वर्ग के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखलाई, हमें उनके आदर्श पर चलकर अपने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गाँधी व्यक्ति नहीं एक विचार है, गाँधीजी कुष्ठ रोगियों के प्रति विशेष संवेदनशीलता रखते थे। वे कुष्ठ रोगियों के प्रति सेवाभाव रखते थे। उन्होंने स्वयं कुष्ठ रोगियों की सेवा करके समाज को एक संदेश दिया था। उन्होंने कहा हमें सत्य और अहिंसा के लिए आगे बढ़ना चाहिए, यदि किसी को कोई बीमारी है तो उसका इलाज करना चाहिए, हमें बुराई से घृणा करनी चाहिए, न कि व्यक्ति से, यदि किसी इंसान में बुराई है तो उसे बुराई को मिटाने का प्रयास करना चाहिए, न कि उस इंसान से घृणा करनी चाहिए।

इसलिए यदि किसी को कुष्ठ रोग की बीमारी है तो उसे ठीक करने का प्रयास किया जाए। गाँधीजी का जीवन कुष्ठ रोगियों के प्रति समर्पित था, इसलिए आज का दिन कुष्ठ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसके उपरांत उन्होंने कुष्ठ दिवस के अवसर पर कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह एवं सेवाभाव रखने का संदेश पढ़कर सुनाया, तथा सभी के साथ संकल्प लिया कि- "मैं कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षण वाले व्यक्ति जिनके शरीर के किसी भाग पर दाग,धब्बे हो तथा जिसमें दर्द तथा खुजली नहीं होती हो और जो जन्म से नहीं हो, को कुष्ठ रोग के संदेहास्पद व्यक्ति मानते हुए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए प्रेरित करूँगा ताकि जिन्हें कुष्ठ रोग है, उनका पूरा इलाज हो सके। मैं यह भी शपथ लेता हूं कि मेरी नजर में मेरे परिवार, पड़ोस और उस और समाज में कोई व्यक्ति यदि कुष्ठ रोग से प्रभावित हैं, और उनका ईलाज एवं एमडीटी से हो चुका है, तो मैं उनके साथ बैठने, खाने, घूमने-फिरने पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करूँगा। मैं यह भी शपथ लेता हूँ कि विकलांगता युक्त कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति को किसी भेद-भाव से नहीं देखूंगा तथा उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में उनकी भरपूर मदद करूँगा।

सरकार द्वारा उनको मिलने वाली विकलांगता प्रमाण पत्र तथा पेंशन राशि इत्यादि दिलवाने में भी उनकी पूरी मदद करूँगा। मैं यह भी शपथ लेता हूँ कि मैं कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति के साथ सामाजिक भेद-भाव के रोकथाम के लिए सदा प्रयत्नशील रहूंगा। मैं यह भी शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के कुष्ठ मुक्त भारत के सपने को पूरा करने हेतु सदा प्रयत्नशील रहूंगा। इसके उपरांत दो मिनट का मौन धारण कर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा गाँधी जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा कुष्ठ मुक्त बिहार की घोषणा पत्र पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता-सह- अपर जिला दंडाधिकारी एवं सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से हस्ताक्षर कर कुष्ठ मुक्त बिहार की घोषणा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

खेलेगा बिहार तो, खिलेगा बिहार उसी को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ियों को खेलना चाहिए

January 31, 2023
Dbg

29.01.2023 (दरभंगा) : तीन दिवसीय जिला स्तरीय दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022–23 का समापन हुआ। आज के प्रथम सत्र के खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियो के हौशला अफजाई एवं उत्साहवर्धन के लिए मंच पर डीएम राजीव रौशन, एसएसपी अवकाश कुमार, नगर अधीक्षक दरभंगा सागर झा, नगर आयुक्त दरभंगा कुमार गौरव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा श्री परिमल ने किया। डीएम ने कहा की दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयन किया जायेगा। अभी से हमलोग 2028 ओलंपिक की तैयारी में जुट गए हैं, साथ ही सरकार का जो स्लोगन है कि खेलेगा बिहार तो, खिलेगा बिहार उसी को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ियों को खेलना चाहिए।

आज तीसरा और अंतिम दिन के खेल प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:- अंडर-19/ 17 /14 आयु वर्ग के रग्बी, हैंडबॉल, बॉल बैडमिंटन, वूशु , शतरंज, बास्केटबॉल , कुश्ती, तायकवांडो एवं कराटे में दोनों वर्गों का खेल अपने नियत समय से आरंभ हुआ। U-14, U-17, U-19, में क्रमशः शतरंज बालक वर्ग में शिवम् कुमार विजेता , उप विजेता आर्यन कुमार, U–17 प्रिंस कुमार विजेता, प्रकाश कुमार उप विजेता U–19 सुमंत कुमार विजेता, अनुराग कुमार उप विजेता U– 14 बालिका वर्ग में मनीषा कुमारी विजेता, खुशी कुमारी उपविजेता, U –17 जेवा प्रवीण विजेता, उपविजेता कशिश कुमारी उपविजेता,U –19 रिंकी कुमारी विजेता बॉक्सिंग बालक वर्ग में U –14 गोल्ड मेडलिस्ट योगेश दुबे , अनुराग कुमार, अमरनाथ कुमार, प्रतीक कुमार, अभिषेक कुमार, उत्कर्ष कुमार, शशांक मिश्रा बॉक्सिंग U–17 गोल्ड मेडलिस्ट , अर्जुन कुमार, अनमोल ठाकुर , हर्ष कुमार झा, बॉक्सिंग बालक U–19 रोहित कुमार बालिका वर्ग में बॉक्सिंग U–17 में गोल्डमेडलिस्ट मुस्कान कुमारी, शिवानी कुमारी, U–19 बालिका वर्ग में बॉक्सिम गोल्डमेडलिस्ट इशिका कुमारी वूशु बालक वर्ग में गोल्डमेडलिस्ट U–17 आदित्य भगत, अभिगत आनंद , बिरजू कुमार, अर्जून कुमार, सूरज कुमार, रावटी रमन पासवान वूशु बालिका वर्ग में U–17 गोल्डमेडलिस्ट नंदनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, अंचल कुमारी, साक्षी कुमारी, मोनिका कुमारी वूशु बालिका वर्ग में गोल्डमेडलिस्ट खुशी कुमारी, पार्वती कुमारी, भारती कुमारी, वूशु बालक वर्ग में गोल्डमेडलिस्ट U–19 कृष्णा साहू, नीतीश कुमार तकनीकी सहायक वूशु पूजा कुमारी एवं सूरज कुमार।

वहीं दलीय प्रतियोगिता U-14, U-17, U-19 बॉल बैडमिंटन में क्रमशः बालिका वर्ग में उपविजेता तरडीह, हनुमाननगर , सदर दरभंगा , विजेता हनुमाननगर दरभंगा सदर, तारडीह रहा।वहीं हैंडबॉल में विजेता कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, तारडीह तथा उपविजेता घनश्याम पुर, दरभंगा सदर, कुशेश्वरस्थान रहा। बास्केटबॉल में विजेता दरभंगा सदर, घनश्यामपुर, तारडीह तथा उपविजेता तारडीह, दरभंगा सदर, गौरबौराम रहा। रग्बी में विजेता हायाघाट, हनुमाननगर, दरभंगा सदर वहीं उपविजेता दरभंगा सदर, हायाघाट, हनुमाननगर रहा। पुरस्कार वितरण के समय मंच पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा समर बहादुर सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ संजीव कुमार झा, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, दरभंगा जिला खो-खो एवं बॉल बैडमिंटन के सचिव रमाशंकर चौधरी, हैंडबॉल के सचिव रविन्द्र कुमार सिंह, बास्केटबॉल खेल के सचिव आशीष कुमार, खेल प्रेमी मनीष कोहली जी, के साथ साथ संतोष कुमार शर्मा मुकेश कुमार, सुनील कुमार चौधरी उपस्थित रहे। मंच संचालन रविन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने किया।

इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर डीएम व एसएसपी ने की ब्रीफिंग

January 31, 2023
Dbg

29.01.2023 (दरभंगा) : जिला स्कूल दरभंगा में डीएम राजीव रौशन व एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा - 2023 के लिए प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों को ब्रीफिंग की गयी।

सभी को ब्रीफिंग करते हुए डीएम ने कहा कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन दिनांक - 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08, 09, 10 एवं 11 फरवरी, 2023 को दो पाली में यथा - प्रथम पाली 09ः30 बजे पूर्वाह्न से 12ः45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 01ः45 बजे अपराह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक दरभंगा जिला के 62 परीक्षा केन्द्र जिसमें सदर अनुमण्डल अन्तर्गत 52 परीक्षा केन्द्र, बेनीपुर अनुमण्डल अन्तर्ग 03 परीक्षा केन्द्र एवं बिरौल अनुमण्डल अन्तर्गत 07 परीक्षा केन्द्र निर्धारित है। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा में लगभग 46 हजार 249 परीक्षार्थी भाग लेंगे। बैठक में उपस्थित सभी केंद्राधीक्षक एवं दण्डाधिकारी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा के मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक जिलाधिकारी को बनाया जाता हैं। उक्त के आलोक में इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुचारूपूर्वक संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा "राजा" को नोडल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही उप विकास आयुक्त अमृता बैंस जिला मुख्यालय स्थित सभी परीक्षा केन्द्र के वरीय प्रभार में रहेंगे तथा वे आवंटित क्षेत्र स्थित सभी परीक्षा केन्द्रों पर उक्त परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त,शांतिपूर्ण एवं सुचारूपूर्वक संचालन करायेंगे। वहीं अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा "राजा", बेनीपुर अनुमण्डल मुख्यालय स्थित सभी परीक्षा केन्द्र एवं अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा अनिल कुमार, बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभी परीक्षा केन्द्र के वरीय प्रभार में रहेंगे तथा वे आवंटित क्षेत्र स्थित सभी परीक्षा केन्द्रों पर उक्त परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुचारूपूर्वक संचालन करायेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित केन्द्राधीक्षकों व दण्डाधिकारी को निदेशित किया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश एवं बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत उक्त परीक्षा को हरहाल में शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संचलान करवाना है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु परीक्षा प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व से परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद तक सभी अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 गज की परिधि में द.प्र.सं. की धारा - 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में कोई भी परीक्षार्थी/उनके अभिभावक कदाचार करने से संबंधित कोई भी सामग्री एवं मोबाईल इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक गजट्स नहीं ले जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संयुक्तादेश निर्गत करते हुए इन्टरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा के कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुचारूपूर्वक संचालन हेतु दरभंगा जिला के सभी 62 परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों को ज्यादा सतर्क एवं संवेदनशील रहना होगा। परीक्षा तिथि को ससमय सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा केन्द्रों पर पूर्व से होती रहनी चाहिए, ताकि अच्छी तरह से उनकी फ्रिस्किंग हो सके। एक ही बार ज्यादा संख्या में परीक्षार्थियों के आ जाने से ठीक से फ्रिस्किंग नहीं हो पाती है। महिला परीक्षार्थियों के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर फ्रिस्किंग के लिए घेरा बनाया जाएगा तथा 01 से 02 महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी को भी मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल किसी को भी मोबाईल फोन रखने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को यह सुनिश्चित करवाने को कहा कि परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक कमरे में प्रतिनियुक्त वीक्षकों की जिम्मेवारी होगी कि उनके कक्ष के 25 परीक्षार्थियों के पास कोई भी आनवश्यक सामग्री यथा - मोबाईल फोन, बलू टूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन/घड़ी, पेजर, सेल्युलर फोन, ए.टी.एम. कार्ड एवं अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण उपलब्ध नहीं है।

इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रत्येक कमरे के वीक्षक से ले लिया जाए कि उनके कमरे में किसी प्रकार की अनावश्यक सामग्री नहीं पायी गयी है। उन्होंने कहा कि सभी जोनल दण्डाधिकारी अपने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन कम से कम दो बार एवं सुपर जोनल कम से कम एक बार भ्रमण कर परीक्षा केन्द्र के भ्रमण पंजी पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र बंडल का सील खोलने के समय पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। प्रश्नपत्र बंडल खोलने के समय केंद्राधीक्षक स्वयं उपस्थित रहेंगे एवं उनका एक विश्वस्त कर्मी रहेगा, जो प्रश्न पत्र का वितरण कराएगा। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक अपने सभी वीक्षकों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें अच्छी तरह से इन निर्देशों की जानकारी दे देंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी परीक्षार्थी के पास किसी प्रकार की आपत्तिजनक उपकरण पाया जाता है, तो केन्द्राधीक्षक/स्टैटिक दण्डाधिकारी/गश्ती दण्डाधिकारी/सुपर जोनल दण्डाधिकारी उन्हें नियमानुसार दण्डित करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देशित किया कि कोविड-19 के संक्रमण के बचाव हेतु कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन परीक्षा केन्द्र पर कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा में संलग्न व्यक्तियों को पूर्वाह्न 7:00 बजे तक अपने-अपने आवंटित परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारी पूर्व में ही कर लेंगे। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र पर उपलब्ध फोटो स्टेट मशीन, कॉपीयर, डुप्लीकेटर आदि मशीन का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके साथ ही स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अतिरिक्त अन्य द्वारों यथा - पार्श्व द्वार अथा केन्द्र के पिछले भाग में अवस्थित द्वार को प्रातः 8:00 से परीक्षा समाप्ति तक अनिवार्य रूप से पुलिस दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल के सहयोग से बंद करा देंगे। उन्होंने कहा कि उक्त द्वारों से किसी का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, यदि इसमें कोई कठिनाई उत्पन्न होती है तो संबंधित थाना को इसकी सूचना देंगे, ताकि वे अपने स्तर से इसे बंद करा देगें।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना वर्जित रहेगा, तदनुसार परीक्षार्थी जूता-मोजा के जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को इसका अनुपालन कराने को कहा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा मखाना मोबाइल एप्प का शुभारंभ किया गया

January 26, 2023
Dbg

26.01.2023 (दरभंगा) : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा आयोजित मुख्य झंडोत्तोलन समारोह में आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्र.पु.अ.नि. (परिचारी) प्रिया राज ) द्वारा परेड का समादेशन किया। द्वितीय परेड समादेशक प्र.पु.अ. नि.(परिचारी) स्वाति चौधरी द्वारा किया गया।परेड में बी.एम.पी-13, डी.ए.पी . डीएपी महिला, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी बालक सीनियर, एनसीसी बालिका, स्काउट बालक, स्काउट बालिका एवं फायर बिग्रेड के एक-एक प्लाटुन जवानों ने भाग लिया। इस परेड की विशेषता रही कि दिव्यांगजन कि एक टुकड़ी भी बैटरी चालित ट्राई साइकिल से परेड के अंत में अपनी सहभागिता प्रदान की। इस अवसर पर क्रमशः एसएसपी अवकाश कुमार, डीएम राजीव रौशन एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा ललन मोहन प्रसाद को समादेशक एवं परेड में शामिल जवानों द्वारा उचित सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मंच पर बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी, केवटी के विधायक डॉ मुरारी मोहन झा, नगर आयुक्त कुमार गौरव,उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, कर्नल अजय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, अपर समाहर्त्ता अनिल कुमार सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयुक्त ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि- "आज 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दरभंगा के सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, माननीय जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण दरभंगा जिला के सम्मानित नागरिकगण, भाइयों, बहनों तथा प्यारे बच्चों, सर्वप्रथम आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। साथ ही आप सभी को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूँ। इस पावन अवसर पर हम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, सभी स्वतंत्रता सेनानी एवं उन सभी वीर सपूतों का तथा संविधान के वास्तुकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का शत-शत नमन करते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को दरभंगा जिले में शत-प्रतिशत सरजमीं पर उतारा जा रहा है। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा अभियान जल-जीवन-हरियाली के अंतर्गत दरभंगा जिला में 574 तालाब एवं 558 सार्वजनिक कुआँ का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण करवाया गया है। 2,368 कुआँ एवं चापाकल के समीप सोख्ता का निर्माण करवाकर जल को पुनः रिचार्ज किया जा रहा है। बिहार का पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट दरभंगा में बनवाया गया है, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है ताकि परंपरागत ऊर्जा पर हमारी निर्भरता कम हो और कम से कम कार्बन का उत्सर्जन हो सके। मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-1 एवं पार्ट-2 के अंतर्गत सभी 14 योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, नाली- गली की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। स्वच्छ गाँव समृद्ध गाँव के तहत जिले के सभी पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर 10 एवं सभी वार्ड में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट चरणवार लगवाये जा रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 5,521 विद्यार्थियों को लगभग 102 करोड़ रुपए शिक्षा ऋण के रूप में उपलब्ध कराया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित है, शिक्षा के क्षेत्र में लगातार छात्र-छात्राओं को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, छात्र/छात्राओं को साईकिल, पोशाक एवं छात्रवृत्ति तथा पका हुआ भोजन उपलब्ध करायी जा रही है। वर्तमान में 98 प्रतिशत बच्चे विद्यालय से जुड़ हुए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान किए जा रहे हैं। शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण के साथ ही कुपोषित बच्चों की संख्या शुन्य करने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के क्षेत्र में प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। ओ.पी.डी. एवं आई.पी.डी. में लगातार मरीजों की सुविधा में वृद्धि की जा रही है।दरभंगा के लगभग 08 लाख 41 हजार राशन कार्डधारियों को सरकारी दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्त्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 92 हजार कार्डधारियों को प्रतिमाह 35 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पी.एच.एच. कार्डधारी को प्रति सदस्य 05 किलोग्राम मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 4 एकड़ भूमि में 164 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक भव्य तारामंडल-सह-विज्ञान संग्रहालय बनवाया गया, जिसका उद्घाटन 12 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया, जिसमें सौरमंडल के ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति एवं खगोलीय घटनाओं की जानकारी 2डी एवं 3डी फिल्मों के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। जिले में पथ निर्माण विभाग द्वारा 10 बड़ी सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जारी है, जिनमें देकुली-सिसौनी, बहेड़ी-भच्छी-उज्जैना पथ, रजवाड़ा-तरौनी पथ, हवाई अड्डा से बरही पथ शामिल हैं।

बाढ़ से बचाव के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 240 किलोमीटर तटबंध में सुदृढ़ीकरण एवं ऊँचीकरण का कार्य करवाया गया है। कुशेश्वरस्थान को प्रतिवर्ष की बाढ़ से बचाने हेतु फुहिया-सिरनिया बांध, कमला बलान तटबंध के 2800 मीटर में ऊँचीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाया गया है। दरभंगा के लिए प्रसन्नता की बात है कि 600 दर्शकों की क्षमता वाला अत्याधुनिक प्रेक्षागृह चालू हो गया है। कर्पूरी छात्रावास, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, बहुउद्देशीय भवन, बालिका छात्रावास एवं आईटी पार्क सहित अनेक बड़े संस्थानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं के लिए कुल - 6 राजकीय अम्बेदकर कल्याण छात्रावास संचालित है। अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय एवं पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस 2 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें आवासन, भोजन, वस्त्र, पठन-पाठन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है।

3.90 लाख वृद्ध, बेसहारा महिलाओं, दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा निरंतर सहायता पहुंचाई जा रही है। 6,810 परिवारों को कबीर अन्येष्ठि, 432 लाभुकों को राष्ट्रीय परिवार लाभ, 71 लाभुकों को मुख्यमंत्री परिवार लाभ, 67 नवविवाहित जोड़ों को अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान, 38 दिव्यांग जोड़ों को मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान, 484 लाभुकों को बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अन्तर्गत 14,682 कन्या लाभुकों को लाभान्वित किया गया है। समाज सुधार एवं मद्य निषेध अभियान के अंतर्गत लोगों में निरंतर बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन एवं मद्यनिषेध के प्रति जागरूकता की जा रही है। विगत वर्ष जिले में 42 हजार छापेमारी की गई एवं 3,890 अभियोग दर्ज कराते हुए 5,741 लोगों की गिरफ्तारी एवं 328 वाहन जप्त किये गये। इसमें से 20 अभियुक्तों को 05 वर्षों का कारावास एवं 3,210 अभियुक्तों को जुर्माना की सजा दिलवायी गयी। ताड़ी व शराब के कारोबार से जुड़े 1,563 परिवारों को सतत् जीविकोपार्जन का लाभ दिया गया है।

जीविका द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 42 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन कर लगभग 05 लाख परिवारों के महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया गया है। स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना चलाया जा रहा है। आज इस पुनीत अवसर पर हम समाज के सभी लोगों का आहवान करते हैं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाने में हम मिलजुल कर काम करेंगे एवं जागरूक रहकर स्वास्थ्य एवं समृद्ध देश का निर्माण करने में अपना योगदान देंगे।" इस अवसर पर 10 विभागों द्वारा अपने विभाग के महत्वपूर्ण योजना/कार्यक्रम की झांकी प्रस्तुत की गई- जिनमें जीविका द्वारा दीदी की रसोई, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय अपशिष्ट प्रबंधन एवं गोबारधन, नगर निगम द्वारा वायु गुणवत्ता में सुधार, पीएचइडी द्वारा जल संरक्षण, आत्मा, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा मखाना उत्पाद एवं विकास, उत्पाद विभाग द्वारा मद्यनिषेध एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट क्लास रूम पर झांकी निकाली गई।

इनमें आईसीडीएस की झांकी को प्रथम स्थान, जिला जल स्वच्छता समिति की झांकी को द्वितीय स्थान, मिथिलांचल की पहचान मिथिला मखाना की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।परेड में प्लाटून संख्या-5 को प्रथम स्थान, एनसीसी बालक सीनियर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ एवं दिव्यांगजन की टुकड़ी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी श्री जय नारायण प्रसाद गुप्ता को आयुक्त महोदय द्वारा, श्री जगदीश साह को विधायक बेनीपुर द्वारा, हरेंद्र प्रसाद सिंह को केवटी के विधायक द्वारा, श्री इंदु नारायण मिश्र को डीएम द्वारा एवं जगदीश प्रसाद झा को पुलिस महा निरीक्षक के द्वारा पाग एवं चादर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त के द्वारा दरभंगा मखाना मोबाइल एप्प का शुभारंभ किया गया, इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से सर्च कर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्प के माध्यम से दरभंगा का ग्लोबल मार्केटिंग किया जा सकता है, इसके लिए यह एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म बन गया। इस एप्प से मखाना के उत्पादक एवं व्यवसाय रजिस्टर कर जुड़ सकते हैं, इस एप्प के माध्यम से मखाना उत्पाद सर्व प्रथम क्रेता आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार बने।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।