DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है - डीएम, एसएसपी

January 24, 2023
Dbg

24.01.2023 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरस्वती पूजा (वसंत पंचवी), 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी इसके लिए पूर्णतः सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें एवं संयुक्त जिलादेश में वर्णित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे। अधिकारीद्वय आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे।

डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी श्री ढिल्लो ने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिले में 33 (तेतीस) स्थानों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके साथ सशस्त्र बल तथा लाठी बल को भी लगाया गया है। कृत्रिम तालाब घाटों पर 10 स्थानों पर 20 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मूर्ति विसर्जन के अवसर पर जुलूस के साथ दो गश्ती दल का भी गठन किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने स्तर से भी आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया है। अधिकारीद्वय द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर दिनांक 26.01.2023 के पूर्वाह्न में निश्चित रूप से पहुँच जाएंगे तथा त्योहार के शांतिपूर्ण ढंग से समाप्ति तक मुस्तैद रहेंगे। डीएम डा. सिंह व एसएसपी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च करें। होटल, लॉज, हॉस्टल की नियमित जाँच करें।

संदेहास्पद गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष भ्रमणशील रहें। शत-प्रतिशत पूजा समिति को अनुज्ञप्ति निर्गत किया जाए। किसी भी परिस्थिति में बिना अनुज्ञप्ति की प्रतिमा/पंडाल की स्थापना/प्रतिमा जुलूस नहीं निकले यह संबंधित थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी। जुलूस अनुज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों का पूरी दृढ़ता से अनुपालन कराएँ। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इस बात को ध्यान में रखेंगे कि विसर्जन यात्रा के पूर्व निर्धारित पारंपरिक मार्गों में परिवर्तन नहीं हो। विसर्जन यात्रा का दंडाधिकारियों के पर्यवेक्षण में वीडियोग्राफी कराएं। सरस्वती पूजा/मूर्ति विसर्जन के अवसर पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 26 सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी अनुमंडलवार तैयारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

अधिकारीद्वय के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों द्वारा ससमय शांति समिति की बैठक आयोजित किया जा रहा है। सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई करेंगे तथा विधि-व्यवस्था का समुचित संधारण सुनिश्चित करेंगे। डीएम व एसएसपी ने कहा है कि अफवाह फैलानेवालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यथेष्ट प्रशासनिक सतर्कता, निरोधात्मक एवं सुरक्षामूलक कार्रवाई की जाएगी।

भा.दं.वि. की धारा 107/113 के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 0612-2219234/2219810) एवं आपात नम्बर सेवा 112 पर तुरत दें। जिला स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष से भी दूरभाष संख्या/ मोबाईल नम्बर 2200105/100/9470001389 पर भी सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के हित में सरस्वती पूजन के अवसर पर बिहार (पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया) नियमावली, 2021 का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। प्राकृतिक जल निकायों में मूर्ति एवं उसके सजावती सामग्रियों के विसर्जन से जल प्रदूषण का कारण बनता है। अतः कृत्रिम तालाबों में ही मूर्मियों का विसर्जन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों द्वारा मूर्ति विसर्जन हेतु कृत्रिम घाटों का निर्माण किया गया है। डीएम डाॅ. सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे पर रोक है। डीएम डाॅ. सिंह ने कहा कि किसी भी आकस्मिकता से निपटने हेतु आपदा प्रबंधन तंत्र पूर्णतः सक्रिय है।एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा की किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/थानाध्यक्ष/सीओ/एसडीओ/एसडीपीओ की विशेष जिम्मेवारी है।

थानाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को आसूचना तंत्र को सुदृढ़ कर विधि-व्यवस्था संधारण को सफल बनाने का निदेश दिया गया है। थानाध्यक्ष अपने-अपने इलाके में विधि-व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी हैं। सरस्वती पूजा के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। महाप्रबंधक, पेसू शहरी क्षेत्रों में तथा अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। यातायात पुलिस अधीक्षक उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही तैयार किए गए यातायात प्लान को आम जनों की सुविधा के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित कराएंगे। सरस्वती पूजा के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना को निर्देशित किया गया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु फायर दस्ता प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के पूर्ण प्रभार में रहेंगे।

नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य पटना, नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना, नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना एवं, अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण वरीय प्रभार में रहेंगे। उन्होंने कहा की सरस्वती पूजा शांति एवं सौहाद्र्र का पर्व है। इससे आपसी भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है। डीएम व एसएसपी ने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को तन्मयता से कर्तव्य-निर्वहन करने का निदेश दिया है।

PM का ड्रीम प्रोएक्ट है दरभंगा एम्स

January 24, 2023
Dbg

24.01.2023 (दरभंगा) : दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण हेतु बिहार सरकार द्वारा 200 एकड़ जमीन हस्तांतरण नही करने एवं एम्स को अटकाने, लटकाने एवं भटकाने हेतु किए जा रहे कुंठित प्रयास के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा कर्पूरी चौक स्थित एम्स स्थल पर एक दिवसीय मौन उपवास एवं महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, स्थानीय सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, जिले के सभी जनप्रतिनिधि सहित अन्य भाजपा नेता द्वारा एक दिवसीय मौन उपवास कर बिहार सरकार के एम्स विरोधी रवैए के प्रति विरोध प्रकट किया गया।

मौके पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मौन व्रत तोड़ने के उपरांत कहा कि दरभंगा एम्स को बिहार सरकार द्वारा बेवजह लटकाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दरभंगा एम्स ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं शुरू से ही इसके लिए प्रयासरत रहा। केंद्र सरकार ने सभी तैयारियां कर ली है। डायरेक्टर तक की नियुक्ति हो गई है। लेकिन बिहार सरकार कभी इस जमीन पर तो कभी उस जमीन पर एम्स बनाने का स्वांग रच कर अटकाने, लटकाने व भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समस्या कुमार बन गए हैं। नीतीश कुमार अटकाव, भटकाव व लटकाव के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। पूरे उत्तर बिहार सहित बंगाल के लोगों को आखिर क्यों एम्स से वंचित रखना चाहते हैं। जब एम्स बनने का शिलान्यास होने वाला है तो जमीन में बदलाव किस लिए हो रहा है। नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर नहीं पिकनिक मनाने निकले हैं। दरभंगा आए तो वे एम्स का समाधान करने की बजाए व्यवधान उत्पन्न कर गए। नीतीश सरकार जानबूझकर केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगा लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मिथिलांचल से नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने का शंखनाद हो चुका है। जनता जब हक मांगती है तो जदयू-राजद-कांग्रेस व वामपंथी पार्टी की यह सरकार लाठियों से पिटवाती है। इस लठमार सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी।

जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा बेवजह व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है और एम्स ना बने इसको लेकर अटकाने, लटकाने और भटकाने हेतु कई प्रकार का प्रपंच रच रही है। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण में बिहार सरकार द्वारा सोची समझी साजिश के तहत उत्पन्न किया जा रहा व्यवधान कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मिथिला के आठ करोड़ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 1264 करोड़ की लागत से 750 बेड वाले जनस्वास्थ्य से जुड़े सबसे बड़ा संस्थान दरभंगा एम्स निर्माण हेतु स्वीकृति देने कार्य किए थे। परंतु बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ढुल मूल रवैया के कारण एम्स निर्माण हेतु अभी तक जमीन हस्तांतरित नही किया गया है, वहीं समाधान यात्रा के दौरान एम्स को लेकर मुख्यमंत्री अपने अव्यवहारिक बयान से कई भ्रांतियां फैला कर इसे लटका कर चले गए और बची हुई कोर कसर इनके महाठगबंधन के बयान बहादुर नेता पूरा कर रहे है। बिहार की वर्तमान विकास विरोधी सरकार के नेता दरभंगा में एम्स निर्माण में रुकावट पैदा कर स्थानीय स्तर पर मिठाई वितरण कर जश्न भी मना चुकी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता भी इसी चक्कर में थे की कब उनकी सरकार आएगी और एम्स निर्माण के कार्य में वह बाधा उत्पन्न कर सके। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 2015-16 के बजट में दरभंगा एम्स निर्माण को स्वीकृति दिया गया था और 15 सितंबर 2020 को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा दरभंगा एम्स के निर्माण को मंजूरी भी दिया जा चुका है। जिसके पश्चात तत्कालीन बिहार की एनडीए सरकार द्वारा डीएमसीएच परिसर की 200 एकड़ जमीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को हस्तांतरित करने हेतु मंजूरी प्रदान किया गया था और उक्त निर्माण स्थल पर मिट्टीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया था।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा एम्स निर्माण को गति प्रदान करने हेतु कार्यकारी निदेशक का नियुक्ति हुए भी लगभग पांच महीना से अधिक बीत चुका है। वहीं 06 सितंबर 2022 को जब लगभग 81 एकड़ भूमि दरभंगा एम्स को हस्तांतरित कर दिया गया था और भारत सरकार द्वारा उक्त भूमि पर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है तो अब बिहार के मुखिया को जमीन परिवर्तन का ख्याल आ रहा है। उन्होंने दरभंगा की आम अवाम से अपील करते हुए कहा की बिहार सरकार का सारा खेल बस एम्स को अटकाने, लटकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने मंच से ही नीतीश कुमार से सवालिया लहजे में पूछा की क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी स्वयं की अध्यक्षता में लिए गए फैसले से पलटी मारेंगे, ये एक बड़ा सवाल है।

वहीं डीएमसीएच बचाओ अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों को आज डीएमसीएच का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है, ये लोग उस वक्त कहां थे जब बिहार सरकार द्वारा पूरे डीएमसीएच को ही भारत सरकार को सुपुर्द करने का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से डीएमसीएच की अतिक्रमित 73 एकड़ भूमि को जल्द अतिक्रमण मुक्त करते हुए डीएमसीएच को सौंपने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चंद लोगों के बहकावे में आकर नीतीश कुमार आठ करोड़ मिथिलावासी के जीवन से खिलवाड़ करना छोड़ दे। सांसद ने कहा कि दरभंगा एम्स के साथ अन्य सभी राज्यों में स्वीकृत एम्स बनकर तैयार हो चुका है और जनता को सेवा दे रही है, वहीं दरभंगा एम्स आज तक बिहार सरकार से जमीन हस्तांतरण की राह देख रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की वह डीएमसीएच की 73 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर 200 एकड़ दरभंगा एम्स निर्माण हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को हस्तांतरित करें एवं बचे 100 एकड़ में डीएमसीएच का निर्माण करवाए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की बिहार सरकार द्वारा दरभंगा में अन्य केंद्रीय योजना हेतु भी जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा की दरभंगा एयरपोर्ट, कचरा प्लांट, केंद्रीय विद्यालय, आयुष अस्पताल, खेलो इंडिया के तहत स्वीकृत स्टेडियम बस जमीन के अभाव में लटका पड़ा है। उपस्थित जनसमूह को भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश मिश्रा, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी, गौड़बौराम विधायक स्वर्णा सिंह, हायाघाट विधायक रामचन्द्र प्रसाद, अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव, विधान पार्षद हरि सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व विधानपार्षद अर्जुन साहनी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दालसनियाँ, विधान पार्षद सह प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ संभु, प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, लोकसभा प्रभारी राम कुमार झा, प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान, पूर्व मेयर गौरी पासवान, सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, लोकसभा संयोजक मनीष जायसवाल, अभयानंद झा, स्थल प्रभारी प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, सदर प्रमुख शंभू साह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झुनझुनवाला, संतोष पोद्दार, मीना झा, अंजली निषाद, संगीता साह, पिंटू झा, विनय पासवान, माधव चौधरी,मणिकांत झा, अमरनाथ शर्मा, अवधेश, मणिकांत मिश्रा, ज्वाला चौधरी, रमेश प्रसाद, विकास चौधरी, आदित्य नारायण मन्ना, तनवीर हसन, अमलेश झा, सरवन ठाकुर, पंचायती राज व्यवस्था के सैकड़ो जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आम जनता मौजूद थे।

नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को 09:05 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जाएगा

January 24, 2023
Dbg

24.01.2023 (दरभंगा) : 26 जनवरी 2023 (गणतंत्र दिवस) के अवसर अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण करने हेतु जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा जिला संयुक्तादेश निर्गत करते हुए कहा कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 26 जनवरी के 09:05 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जाएगा। उन्होंने जिला संयुक्तादेश में कहा कि गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में बी.एम.पी.- 13/डी.ए.पी (पुरूष/महिला)/गृह रक्षा वाहिनी/एन.सी.सी (बालक सीनियर) एवं एन.सी.सी (बालिका)/स्काउट (बालक/बालिका) तथा फायर ब्रिगेड परेड में शामिल होंगे।

झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बी.एम.पी- 13 के एक प्लाटून, डी.ए.पी (पुरूष) के दो प्लाटून, डी.ए.पी (महिला) के एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून, एन.सी.सी (बालक सीनियर) के दो प्लाटून, एन.सी.सी (बालिका) के एक प्लाटून, स्काउट (बालक एवं बालिका) के एक-एक प्लाटून तथा फायर ब्रिगेड के एक प्लाटून द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी तथा आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री मनीष कुमार द्वारा अभिभाषण किया जाएगा। परेड का समादेशन प्र.पु.अ.नि. (परिचारी) प्रिया राज, पुलिस केन्द्र, दरभंगा द्वारा किया जायेगा एवं द्वितीय परेड का समादेशन प्र.पु.अ.नि. (परिचारी) स्वाति चौधरी, पुलिस केन्द्र, दरभंगा द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादी, उग्रवादी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सादे लिबास में कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य समारोह स्थल के मंच के पास आवश्यकतानुसार व्यू-कटर लगाया जाएगा। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षण एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को समारोह के तीन दिन पूर्व से ही जिला के प्रवेश द्वार पर वाहनों की गहन जाँच करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षण एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को 26 जनवरी 2023 से पूर्व कम से कम दो समकालीन अभियान निश्चित रूप से चलाने का निर्देश दिया, ताकि असमाजिक तत्वों/वारंटियों की गिरफ्तारी हो सके। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, टेम्पु स्टैण्ड, सिनेमा हॉल, प्रमुख पार्क सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल का चयन कर चिकित्सकों के साथ पारा मेडिकल स्टॉफ एवं पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही समारोह स्थल पर पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल फायर ब्रिगेड के एक यूनिट को तैयार रखने का निर्देश दिया गया, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में उसका उपायोग किया जा सके।

परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को उक्त समारोह के अवसर पर पूर्व से ही क्यू.आर.टी. टीम को बज्र वाहन के साथ तैयार हालत में पुलिस केन्द्र, दरभंगा में रखने का निर्देश दिया गया, ताकि आकस्मिता की स्थिति में इसका त्वरित उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित कुमार रहेंगे तथा अपने दिशा निर्देशन में विधि-व्यवस्था एवं झंडोत्तोलन सम्पन्न करायेंगे।

मुख्य समारोह के उपरांत 10:00 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10:15 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10:25 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10:35 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10:45 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में,10:55 बजे पूर्वाह्न अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11:05 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में एवं 11:30 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

सर्वे ऑफिस में हुई चोरी की दर्ज हुई प्राथमिकी

January 24, 2023
24.01.2023 (दरभंगा) : दरभंगा सर्वे ऑफिस के तरमीम शाखा के पीछे बरामदा में स्थित रिकॉर्ड रूम, जिसे घेर कर बनाया गया था, जहाँ से लगभग 10 बंडल वाद अभिलेख की चोरी होने की जानकारी प्रभारी लिपिक बंदोबस्त कार्यालय दरभंगा द्वारा देते हुए 23 जनवरी 2023 को नगर थाना, दरभंगा में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसकी प्राथमिकी संख्या-32/23 है। उल्लेखनीय है कि प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा पूर्व में भी नगर थानाध्यक्ष को बंदोबस्त कार्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का नशे में रहने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने के संबंध में सूचना देते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था।

गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा, सीसीटीवी के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी की जाएगी

January 23, 2023
Dbg

23.01.2023 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि 74वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। मुख्य राजकीय समारोह ऐतिहासिक गाँधी मैदान में होगा। इसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में है। वे आज गाँधी मैदान, पटना में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो साल के बाद गणतंत्र दिवस समारोह में गाँधी मैदान में आम जनता का प्रवेश होगा। इसके लिए सभी व्यवस्था की गई है। आम जनता का प्रवेश गाँधी मैदान के गेट नं. 4, 6 एवं 7 से होगा। सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से झोला एवं पिट्ठू बैग ले जाने पर मनाही है।डीएम डॉ. सिंह द्वारा गाँधी मैदान की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आमंत्रण पत्र वितरण, विद्युत व्यवस्था, परेड एवं पूर्वाभ्यास, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, झांकियों का प्रदर्शन, विधि-व्यवस्था सहित सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर समीक्षा की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया।विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पूरे गाँधी मैदान को चार सेक्टर एवं आवश्यकतानुसार सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है।

सेक्टर में अपर जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभार में रखा गया है। गाँधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुल 58 विभिन्न स्थानों पर 111 दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 04 सेक्टर दंडाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। महिला बल, लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल दिनांक 26.01.2023 को 06.00 बजे सुबह अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अवश्य पहुँच जाएंगे तथा अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तब तक मुस्तैद रहेंगे जब तक मैदान से भीड़ चली न जाए। सेक्टर पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 सुरक्षित दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

डीएम डॉ. सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी टीम को निरंतर सक्रिय एवं तत्पर रहने का निदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए, सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित ध्यान देते हुए समुचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे।

गांधी मैदान की व्यवस्था।

* बैरिकेडिंग- अनुमोदित नक्शा के अनुसार कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, पटना प्रमंडल द्वारा बैरिकेडिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। गाँधी मैदान का समतलीकरण तथा इसके चहारदीवारी के सभी प्रवेश द्वार की आवश्यकतानुसार मरम्मति की गई है।

* बैठने की व्यवस्था- गाँधी मैदान में बैठने की समुचित व्यवस्था है। नजारत उप समाहर्ता एवं अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था द्वारा योजनाबद्ध ढंग से बैठने की व्यवस्था की जा रही है। दर्शक दीर्घा की समुचित व्यवस्था की गई है।

* विद्युत व्यवस्था- कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल-1 एवं विद्युत आपूर्ति कार्यपालक अभियंता, पेसू, बांकीपुर, पटना गाँधी मैदान में विद्युत की व्यवस्था सुदृढ़ रखेंगे। उनके द्वारा गाँधी मैदान में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम हाई मास्ट लाईट को चालू हालत में रखेंगे।

* सीसीटीवी की व्यवस्था- गाँधी मैदान के चारों तरफ स्मार्ट सिटी के द्वारा सीसीटीवी स्थापित किया गया है। बाहर से कुल 11 क्लोज सर्किट कैमरे के अतिरिक्त गाँधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अन्दर कुल 38 कैमरे संस्थापित है। सीसीटीवी के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।

* संयुक्त परेड एवं पूर्वाभ्यास- परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास दिनांक 24.01.2023 को पूर्वाह्न 09.00 बजे होगा। पुलिस उपाधीक्षक (प्रारक्ष) को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। * सफाई व्यवस्था- पटना नगर निगम द्वारा समारोह के पूर्व गाँधी मैदान के अतिरिक्त इसके चारों तरफ, भीतरी एवं बाहरी भाग तथा पार्क की भी विशेष रूप से सफाई कराई जाएगी। पटना नगर निगम द्वारा चलंत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

* पेयजल की व्यवस्था- डीएम डॉ. सिंह ने निदेश दिया कि कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पटना पूर्वी वाटर टैंकर के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वाटर एटीएम भी लगाएंगे। नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पटना नगर निगम जलापूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पटना एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पटना गाँधी मैदान में अवस्थित सभी वाटर हाईड्रेन्ट्स एवं नलों को चालू रखेंगे।

* चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- गाँधी मैदान में तीन प्राथमिक चिकित्सा शिविर प्रवेश द्वारों के पास कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त एक चिकित्सा शिविर कार्यक्रम स्थल नियंत्रण कक्ष गाँधी मैदान, पटना में कार्यरत रहेगा। सिविल सर्जन समुचित संख्या में एम्बुलेंस/चिकित्सक/पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक दवाइयों, उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त रखेंगे। प्राथमिक उपचार हेतु समुचित संख्या में अलग-अलग केन्द्र गाँधी मैदान में रहेंगे, जिनमें अलग-अलग चिकित्सक, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों के साथ निर्धारित यूनिफॉर्म में प्रतिनियुक्त रहेंगे।

अस्थायी स्वास्थ्य केन्द्र पर एम्बुलेंस, स्ट्रेचर्स भी उपलब्ध रहेगी ताकि आपात स्थिति में उपयोग किया जा सके। सभी महत्वपूर्ण गेट के नजदीक एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक के साथ रहेगी। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सारी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सिविल सर्जन समन्वय करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि एम्स, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, गार्डिनर रोड अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में उत्तम एमर्जेंसी सुविधा उपलब्ध रहे।

* अग्निशमन की व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये दो अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था रहेगी। इनमें से एक दस्ता परेड ग्राउण्ड में तथा दूसरा पीसीआर में सुरक्षित रखा जाएगा।

* यातायात व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा की गई है। ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों में प्रकाशित किया जाएगा ताकि लोग समारोह के समय वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सके। गाँधी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।

* झांकियों का प्रदर्शन-उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में नजारत उप समाहर्ता एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा इसकी सारी व्यवस्था की गई है। * विधि-व्यवस्था संधारण- गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा हेतु अचूक व्यवस्था रहेगी। भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखा जाएगा। गाँधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी निगरानी रखी जाएगी। गाँधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। गाँधी मैदान के दक्षिण ओर प्रमुख गेट सं. 09 एवं 10 से केवल आमंत्रित अतिथि ही मैदान में प्रवेश करेंगे।

जनसाधारण का प्रवेश शत-प्रतिशत फ्रिस्किंग के उपरांत ही होगा। सर्वसाधारण का प्रवेश गाँधी मैदान का गेट नं. 04, 06 एवं 07 से होगा तथा गाँधी मैदान के अंदर बने सर्वसाधारण दीर्घा में निर्धारित स्थान पर बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह समाप्त होने के बाद आमजन के निकास हेतु गाँधी मैदान के सभी गेट को खोल दिए जायेंगे। मीडियाबंधुओ की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के सामने स्थित गाँधी मैदान के दक्षिण द्वार गेट संख्या 09 से मीडियाबंधुओं का प्रवेश होगा। सभी आमंत्रित अतिथियों से प्रातः 08.30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने का अनुरोध किया गया है।

गेट नं. 10 से विशिष्ट व्यक्तियों का प्रवेश होगा। कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं बिहार सरकार के गृह विभाग के दिशा-निदेशों के अनुरूप कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निदेश के आलोक में इस साल गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर बिहार सरकार के 12 (बारह) विभागों द्वारा गाँधी मैदान, पटना में झाँकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। झाँकियों के प्रदर्शन हेतु विभागवार नोडल पदाधिकारी नामित हैं।

डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को झाँकियों के द्वारा दिखाया जा रहा है। झाँकी प्रस्तुतिकरण से संबंधित सभी तैयारी अंतिम चरण में है। गाँधी मैदान, पटना में झांकियों के प्रवेश के पूर्व एण्टी-सैबोटाज जाँच एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। झाँकियों के प्रदर्शन में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत अनुदेशों का सम्यक् अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 का आईपीआरडी सोशल मीडिया टीम द्वारा लाईव कवरेज किया जाएगा। सोशल मीडिया, फेसबुक, वेबकास्ट आदि के माध्यम से इसे प्रसारित किया जाएगा। 26 जनवरी, 2023 गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गत वर्ष की भांति संपूर्ण कार्यक्रम को कवर करने के लिए गांधी मैदान, पटना में प्रवेश करने वाले वाहन एवं सभी उपकरणों की एंटी सबोटाज जांच हेतु तकनीकी परीक्षण पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना के स्तर से होने के उपरांत ही गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब किए जाने पर गाड़ी के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीएम डॉ सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारी सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध हैं। बैठक में डीएम के साथ एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक, यातायात, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।