January 23, 2023

23.01.2023 (दरभंगा) : राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना द्वारा निर्वाचन प्रबंधन, स्वीप कार्यक्रम, सूचना प्रावैधिकी में पहल, सुरक्षा प्रबंधन, निर्वाचन सूची प्रबंधन, नवाचारी उपाय तथा सबके लिए निर्वाचन तक पहुँच, निर्वाचक साक्षरता क्लब में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन को बेस्ट डी.ई.ओ. अवार्ड अर्थात् उत्कृष्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। वहीं बेस्ट ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. आवर्ड के लिए जिले के 79-गौड़ाबौराम विधान सभा के ई.आर.ओ. का चयन किया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बी.एल.ओ. यथा- 87 जाले विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या - 88 मध्य विद्यालय, दिघोपट्टी पूर्वी भाग, 79-गौड़ाबौराम विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या - 112 मध्य विद्यालय, आसी एवं 86-केवटी विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या - 166 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोजपट्टी तेलिया पोखर, मोहम्मदपुर दिक्षणी भाग के बी.एल.ओ. को भी चयनित किया गया है।
January 23, 2023

21.01.2023 (दरभंगा) : श्री स्पर्श गुप्ता, (भा0प्र0से0) अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा की अध्यक्षा में आर0टी0पी0एस0 काउन्टर, ऑनलाईन पोर्टल से प्राप्त आवेदनों एवं डिजेबल राशन कार्ड की समीक्षा कर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर अनुमंडल एवं सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सदर अनुमंडल व नगर आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी को आदेश देते हुए कहा गया कि ऑनलाईन पोर्टल से प्राप्त लंबित आवेदनों की प्रखण्डवार समीक्षा में सदर अनुमंडल के कुल 32717 आवेदनों में 8542 का निष्पादन किया जा चुका है, शेष 24175 आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन किया जाए। इसके साथ ही सदर अनुमंडल के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को नियमानुसार योग्यता/अयोग्यता की जॉच करते हुए त्वरित गति से लंबित आवेदनों का निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि पंचायत सचिव/विकास मित्र पर कड़ी नजर रखते हुए पात्रता/अपात्राता की जॉच करायी जाए एवं किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तर पर राशन कार्ड का निर्गमण हेतु कोषांग गठित कर विभिन्न प्रखण्डों से कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति कर त्वरित गति से निष्पादन कराया जा रहा है। सदर अनुमंडल अन्तर्गत आर0टी0पी0एस0 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में से अबतक 10680 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।
शेष लंबित आवेदनों के निष्पादन का अनुश्रवण हेतु प्रज्ञा मिश्रा, नगर आपूर्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र एवं नीतिश कुमार, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, बहादुरपुर तथा राज कुमार दास, कार्यपालक सहायक, अनुमंडल कार्यालय, सदर दरभंगा को निदेशित किया गया है। मृत/अयोग्य/फर्जी राशन कार्ड को चिन्हित कर विभागीय निदेशानुसार रद्द कराने एवं अयोग्य कार्डधारी जो गलत तरीके से अनाज का उठाव कर रहे हैं, उनके विरूद्ध राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/नगर आपूर्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र को निदेशित किया गया। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि वैसे असहाय व्यक्ति/दिव्यांग/कुष्ठ रोगी को चिन्हित कर उनका नियमानुसार राशन कार्ड निर्गमण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सदर अनुमंडल अन्तर्गत माह दिसम्बर 2022 का वितरण 56.61 प्रतिशत पाया गया है। इस संबंध में सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/नगर आपूर्ति, शहरी क्षेत्र, दरभंगा को विभागीय निदेशानुसार निर्धारित समयावधि के अन्दर शत-प्रति वितरण कराने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में श्री सूर्य प्रताप सिंह, सहायक समाहर्त्ता, दरभंगा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, तारडीह, मनीगाछी एवं सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/नगर आपूर्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र, दरभंगा उपस्थित थे।
January 23, 2023

21.01.2023 (दरभंगा) : राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा के संबद्ध इकाई राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय कामेश्वर नगर दरभंगा के रोगी कल्याण समिति का निबंधन हो गया। विभाग में परामर्श हेतु रोगियों से अब पंजीयन शुल्क के रुप में 5 रुपये की न्यूनतम राशि ली जाएगी। यह व्यवस्था 01 फरवरी 2023 से प्रभावी होगी। रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिलाधिकारी दरभंगा, राजीव रौशन तथा सचिव संस्थान के प्राचार्य वैद्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद हैं। इसके अतिरिक्त समिति में महापौर सहित कुल 11 सदस्य हैं, जिनमें सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक वैद्य राजेश्वर दुबे, उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. वीजेन्द्र कुमार, समाजसेवी वैद्य गणपति नाथ झा तथा डॉ. शैलेन्द्र लाल दास शामिल हैं।
इस समिति का प्रमुख उद्देश्य रोगियों के हित के लिए सेवाओं में गुणात्मक वृद्धि करना एवं केन्द्र सरकार, राज्य सरकार अथवा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा प्रदत्त अनुदान को रोगियों के हित के लिए सदुपयोग करना है। इसके अतिरिक्त 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं तथा रोगियों को अधिक से अधिक दवाएं उपलब्ध कराना है। ज्ञातव्य हो कि, इस समिति का गठन 18 अप्रैल 2022 को किया गया था तब से लगातार इस समिति के निबंधन के लिए प्रयास किया जाता रहा है। संस्थान के सौंदर्यीकरण तथा मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली योजना को क्रियान्वित करते हुए विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का भी रोपण संस्थान में करवाया जा रहा है। इसके उद्घाटन की तैयारी जोरों से की जा रही है।
January 23, 2023
21.01.2023 (दरभंगा) : वाणिज्य कर आयुक्त- सह- सचिव, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में दरभंगा के तीन विवाह भवनों पर वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गयी। इनमें कान्हा विवाह भवन, उत्सव विवाह भवन एवं एस.जी पैलेस विवाह भवन एवं पैलेस शामिल हैं। इस संबंध में संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि इनमें एसजी पैलेस विवाह भवन को छोड़कर बाकी दोनों विवाह भवन ने अपना जीएसटी निबंधन नहीं करवाया है, जिसके लिए उन्हें बार-बार नोटिस भी की जा रही थी। एसजी पैलेस विवाह भवन का निबंधन है, लेकिन उसके साथ उसके पैलेस एवं अन्य सम्बद्ध कारोबार का निबंधन नहीं है जिसकी भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि इन तीनों के संस्थानों के कारोबार से आय की जांच की जा रही है।
January 23, 2023

20.01.2023 (दरभंगा) : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जायेंगी। उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। कृषि विभाग द्वारा पराली प्रबंधन एवं मखाना प्रसंस्करण पर, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, गोवर्धन एवं स्वच्छ गांव समृद्ध गांव पर, नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर, उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना पर, जीविका द्वारा दीदी की रसोई पर, बाल विकास परियोजना द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर, शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षित बिहार विकसित बिहार पर, उत्पाद विभाग द्वारा मद्यनिषेध अभियान पर, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छ गांव एवं स्ट्रीट लाइट योजना पर झांकी निकाली जाएगी। सामाजिक सुरक्षा द्वारा सम्बल योजना अंतर्गत ट्राई साइकिल परेड कराया जाएगा।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, डीपीएम जीविका डॉ ऋचा गर्ग, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूर्णेन्दु नाथ झा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।