June 12, 2023

11.06.2023 (दरभंगा) : भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के तहत आज पोलो मैदान पेक्षा गृहि में व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी एवं संयोजक मनीष मिश्रा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वंदे मातरम गान के साथ किया गया।
अपने संबोधन में सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जहाँ केंद्र सरकार की 24 घंटा की सोच विकास है वही राज्य सरकार विकास को अवरुद्ध करने पर लगी हुई है जिसके तहत आज सभी प्रदेश में एक साथ घोषित एम्स बन कर तैयार है वही दूसरी और प्रधानमंत्री को इसका श्रेय न मिल जाये इसके लिए दरभंगा एम्स को लटकाने का कार्य कर रहीं है सरकार। मोदी ने कहा की मिथिला के जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करे राज्य सरकार यह जनता अगर बनाना जानती है तो उखाड़ना भी जानती है। मोदी ने कहा की सरकार द्वारा भटकाने के लिए जो जमीन दिया गया उस जमीन पर नहीं बनेगा मकान, एक्सपर्ट टीम के द्वारा लिया गया है निर्णय। आज दरभंगा एयरपोर्ट भारत के प्रमुख एयरपोर्ट में नाम दर्ज कर चुकी है लेकिन राज्य सरकार के उदासीनता के कारण समय पर भूमि मुहैया नहीं होने के कारण इसका विकास अबरुद्ध रहा लेकिन इसे केंद्र सरकार विश्व स्तरीय बनाने की कृत संकल्प है। दरभंगा रेलवे भी विश्वस्तरीय बनेंगे, दरभंगा को आमत सड़क से जोड़ा गया है जो यातायात की सुविधा से युक्त होगा विकास को उच्च स्तर पर ले जाएगा यह मार्ग, न केवल दरभंगा में बल्कि पूरे बिहार के प्रत्येक कोने में केंद्र सरकार की योजना पर कार्य चल रही है जो विकास के नए अध्याय जोड़ने का कार्य कर रही है। आज 500 किलोमीटर से अधिक सड़क, पुल, एवं रेलवे के विस्तार हो रहा है।
डिजिटल क्रांति के कारण भष्टाचार का खात्मा हुआ। आत्म निर्भर भारत का संकल्प आप लोंगो के कारण और मजबूत होता है। भारत को विश्व गुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लक्ष्य से महान जननेता, विशाल व्यक्तित्व के धनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल्यबोध एवं भारतीय दर्शन पर आधारित उठाये गए कदमों से वैश्विक स्तर पर हमारे देश की छवि मजबूत हुए है। इस महान व्यक्ति का जीवन और कर्म आज विश्ववासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। राजनीति,समाजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक, समाजनीति लहर बढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी जी ने हरेक भारतीय के आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की विभिन्न राजनीतिक दलों और विचारधाराओं की कार्य संस्कृति और काम को देखने के बाद आज भारत के लोग आश्वस्त है कि अगर कोई पार्टी है जो देश की समस्याओं का समाधान कर सकती है तो वह भाजपा है। सबका साथ सबका विकास का मंत्र भारत के कोने कोने तक गुंजा है। भाजपा हर भारतीय की पार्टी एवं परिवार है। यह ऐसी पार्टी है जो जमीन स्तर पर 24 घंटे काम करती है इसलिए हमें जो जनता का स्नेह और समर्थन मिला है वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है और उम्मीद है कि आगे ऐसा ही मिलता रहेगा।
मधुबनी सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने कहा की नया भारत अतीत की बेड़ियों से आजाद हो चुका है। आज हमारा देश सपने देखने की हिम्मत भी करता है और उन्हें पूरा करने का जज्बा भी रखता है। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की मित्रों यह आने वाले 2024 के चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह भारत को दुनिया की टॉप पांच इकॉनमी शक्ति बनाने का चुनाव है। यह चुनाव देश के गरीब के परिवर्तन लाने का चुनाव है। यह चुनाव देश को आगे बढ़ने व विश्व मे भारत को महान बनाने का चुनाव है, इसलिए अभी से ही लग कर विपक्ष के मंसूबे को तोड़ने की जरूरत है। मुरारी मोहन झा ने कहा की भाजपा एक बार फिर आपके पास आई है ताकि आपका आशीर्वाद लेकर भारत की इस विकास यात्रा को अबाधित, बिना थके, बिना रुके एक नए उत्साह औऱ उमंग के साथ जारी रख सके।
June 12, 2023

11.06.2023 (दरभंगा) : गौरतलब है की डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा को 10 जून से चालू करने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य, दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा संदीप तिवारी सहित संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी थी।
बैठक में बताया गया कि तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए निदेशालय द्वारा 15 जून के बजाए 10 जून से ही आम लोगों के लिए चालू करने का निर्णाय लिया गया है। शो का समय निदेशालय स्तर से तय किया गया है। तारामंडल के लिए बुकिंग ऑनलाईन ही होगी। काउन्टर से बुकिंग का निर्णाय बाद में लिया जाएगा। बताया गया कि तारामंडल में शो देखने के लिए टिकट के साथ आने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह चिन्ह्ति किया जा रहा है।इस संबंध में प्राचार्य द्वारा बताया गया कि प्रवेश-निकास एवं शो का समय विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। कहा कि पूर्वाह्न 11ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः45 बजे तक 2डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश समय पूर्वाह्न 10ः30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं अपराह्न 12ः15 बजे से 01ः00 बजे तक 3डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश का समय अपराह्न 12ः00 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि अपराह्न 02ः15 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक पुनः 2डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 02ः00 बजे निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही अपराह्न 03ः15 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक 3डी शो दिखाया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 03ः00 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम शो के लिए आये दर्शकों का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 12ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। द्वितीय शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 01ः30 बजे तक, तृतीय शो का पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 03ः30 बजे तक एवं अंतिम शो के पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 04ः30 बजे तक निर्धारिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग शुल्क का भी निर्धारण कर लिया गया है, पार्किंग में प्रति 1.5 घंटा साईकिल लगाने के लिए 05/- रूपये, मोटर साईकिल के लिए 20/- रूपये, चार चक्का वाहन (गैर वाणिज्यिक) के लिए 40/- रूपये, हेलमेट के लिए 05/- रूपये, मिनी बस/सर्विस जीप, केब, टेक्सी, टेम्पू के लिए 50/- रूपये तथा पयर्टक बस/एच.सी.वी. के लिए 100/- रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है।बताया गया कि टिकट की दर का निर्णय विभाग द्वारा लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रति 1.5 घंटा से अधिक समय बाद साईकिल लगाने के लिए 05/- रूपये, मोटरसाईकिल के लिए 20/- रूपये, चार चक्का वाहन (गैर वाणिज्यिक) के लिए 50/- रूपये, मिनी बस/सर्विस जीप, केब, टेक्सी, टेम्पू के लिए 60/- रूपये तथा पयर्टक बस/एच.सी.वी. के लिए 150/- रूपये विलम्ब शुल्क देना होगा। बताया कि तारामंडल के अन्दर कुल - 150 सीट हैं। तारामंडल के 03 गेट हैं, टिकट बुकिंग के लिए लिंक जल्द से जल्द आमलोगों को मुहैय्या कराया जाएगा। तारामंडल में गाड़ी पार्किंग करने वाले को शो समाप्त होने के बाद पार्किंग खाली करने का बाध्यता होगी।
डीएम द्वारा प्रारम्भिक दिनों में तारामंडल की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथी यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को रूट का आकलन कर लेने का निर्देश दिया गया है।
June 12, 2023

07.06.2023 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने बिरौल प्रखंड के नारायणपुर गांव जाकर ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना में सुरक्षित लौटे यात्री से मुलाकात कर हालचाल जाना। सुरक्षित लौटने वालों में शिवेश पासवान,गोविंद पासवान, विक्रम पासवान,सुधीर कुमार पासवान, चंदन कुमार पासवान, सूरज मुखिया, बाबू साहेब मुखिया, संजय मुखिया, सुभाष पासवान शामिल है। यात्रियों ने आप बीती बताते हुए कहा कि दुर्घटना काफी भयावह था, परंतु राहत की बात ये रहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत और बचाव कार्य तेज गति से शुरू हो गया था। रेलमंत्री स्वयं और उनके वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर एक एक चीजों को देख रहे थे। सांसद डॉ ठाकुर ने लोगों से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी सभी यात्रियों के सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। हादसे की जांच सीबीआई करेगी, दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
June 12, 2023

06.06.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन ने बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, अधीक्षण अभियंता, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रपात सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला आपदा प्रभारी-सह-विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय एवं संबंधित अधिकारियों के साथ शहरी सुरक्षा तटबंध क्रमशः एकमीघाट से लेकर मिथिला शोध संस्थान तक के तटबंध का निरीक्षण किया तथा तटबंध की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मिथिला शोध संस्थान के समीप गोल घेरानूमा आकार में अवस्थित तटबंध का पैदल घुमकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा को तटबंध पर उगे झारियों की सफाई करवाने, रेन कट को दुरूस्त करवाने एवं पर्याप्त मात्रा में बालू बैग उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। डीएम द्वारा संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही तटबंध के किनारे-किनारे मनरेगा के माध्यम से पेड़ लगवाने का भी निर्देश दिया गया,ताकि तटबंध की मट्टी की पकड़ मजबूत रहे ।
June 12, 2023

31.05.2023 (दरभंगा) : आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलो के पदाधिकारियों के साथ तालाब/पोखर अतिक्रमण वाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त द्वारा सार्वजनिक, सरकारी जमीन/जल निकाय, तालाब, पोखर, सैरात स्थाई/अस्थाई आदि के मामलों को अतिक्रमकारियों से अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश तीनों जिले के संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामले में संबंधित क्षेत्र के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने तीनों जिला के अंचलाधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को अतिक्रमण वाद से संबंधित लंबित मामलों को एक महीने के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कम से कम एक सरकारी भूमि का सीमाकंन कराने हेतु अमीन, चौकीदार, थाना प्रभारी को साथ ले जाकर सीमाकंन कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त द्वारा 15 दिनों के अन्दर बन्दोबस्त कार्यालय, दरभंगा को समाहरणालय में शिफ्ट करवाने का निर्देश जिलाधिकारी, दरभंगा को दिया गया। उन्होंने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वंय अंचल का भ्रमण कर यह जाँच करें कि अंचलाधिकारी द्वारा परिमार्जन पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि अंचलों द्वारा ससमय किया जा रहा है कि नहीं। डीएम,दरभंगा द्वारा बैठक में लोक शिकायत निवारण, धार्मिक न्यास,भूदान से संबंधित मामले की जानकारी दी गयी।