June 23, 2023

22.06.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत 192 आहर/पोखर को जीर्णोद्धार के लिए लिया गया है, विभिन्न प्रखण्डों के द्वारा अनेक आहारों में कार्य कराये गए है, जियोटैग की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में एक सप्ताह के अन्दर जियोटैग की कार्रवाई पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
कुँओं का जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा में पाया गया कि जिला में 246 कुँओं का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायतों द्वारा एवं 345 कुँओं का जीर्णोद्धार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन के द्वारा करवाया गया है। डीएम ने कहा कि प्रत्येक पंचायत के दो कुँआ का भी जीर्णोद्धार यदि प्रतिवर्ष कराया जाता तो यह संख्या वर्ष 2019 से अबतक 1200 से अधिक हो जाती, ऐसा प्रतीत होता है कि ग्राम पंचायतों द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखलाई जा रही है, इसके लिए सभी मुखिया जी एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी से जबाव-तलब किया गया है। उन्होंने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी बड़े सरकारी भवनों पर छत वर्षा जल संचयन सयंत्र (रैन वाटर हार्वेस्टिंग) तेजी से लगवाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्मी के महीनों में गिरते भू-जल स्तर की समस्या से उबरने के लिए भू-गर्भ जल को रिचार्ज करना बहुत ही जरूरी है और इसके लिए कुँओं का जीर्णोद्धार, सोख्ता का निर्माण एवं छत वर्षा जल संचयन संयत्र स्थापित करना अनिवार्य है।
उन्होंने वैसे चापाकल, जहाँ पानी का ज्यादा उपयोग होता है, वहाँ बड़े सोख्ता का निर्माण कराने का निर्देश मनरेगा के कार्यपालक अभियंता को दिये। साथ ही चालू चापाकल के समीप तेजी से सोख्ता का निर्माण करवाने के निर्देश दिये। बताया गया कि मई एवं जून माह में 887 सोख्ता का निर्माण कराया गया है। बैठक में वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाने के लिए शिक्षा विभाग, जीविका सहित अन्य विभागों को शामिल करते हुए अभियान चलाकर खाली सरकारी जमीनों पर पौधारोपण करवाने का निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि शोभन-एकमी बाईपास के समीप, बेनीपुर के करौर एवं अन्य स्थलों पर एक-एक सौ एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि उपलब्ध है, जहाँ निजी विद्यालयों, निजी संस्थाओं, विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थान एवं जीविका के दीदीयों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा सकता है। इसके लिए वृक्षारोपण करने वाली संस्थाओं/विद्यालयों को सामाजिक वानिकी में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि जल-जमाव वाले क्षेत्र में अर्जून का पेड़ लगवाया जा सकता है। वृक्षारोपण क्षेत्र में फायर बिग्रेड/लोक स्वास्थ्य अभियंत्र संगठन के वाटर टैकर से भी पानी पटवाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी को सभी हितधारकों के साथ बैठक कर कार्य योनजा बना लेने का निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को अपने अंचलाधिकारी के साथ्ज्ञ बैठक कर सरकारी खाली जमीन की सूची प्राप्त कर वहाँ पहले से वृक्षारोपण हेतु गड्ढ़ा खोदवाने एवं गड्ढ़ों में कम्पोस्ट डलवाकर तैयार रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपनी जमीन पर वृक्षारोपण कराना चाहता है, तो वृक्षारोपण के लिए जो सहयोग राशि दी जानी है, वह उन्हें प्रदान किया जाएगा। वे अपनी इच्छा अनुरूप पौधे का चयन कर वृक्षारोपण कर सकते हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयत्र संस्थापित करवाने के निर्देश ब्रेडा को दिये गये। उन्होंने कहा कि केवटी में 560 शैय्या वाला अल्पसंख्यक छात्रावास भवन, दरभंगा शहरी क्षेत्र में बहुउद्देशीय भवन, बाढ़ पोखर में कल्याण विभाग का छात्रावास भवन, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पावर ग्रिड का विश्राम सदन में सौर ऊर्जा संयत्र संस्थापित करवाया जाए।
उन्होंने शहरी क्षेत्र में सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाईट का दिन में जलते रहना ऊर्जा की क्षति बताया। उप विकास आयुक्त को इसके लिए नगर आयुक्त से समन्वय कर इस समस्या का निदान करने के निर्देश दिये। बैठक में मिशन 50 डेज के अन्तर्गत सभी पंचायतों में अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थापना 50 दिनों के अन्दर करवाने की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी कार्यक्रम पदाधिकारी ने अपने-अपने प्रखण्ड की स्थिति से डीएम को अवगत कराया। समीक्षा में पाया गया कि 75 पंचायतों में उपयुक्त जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। डीएम ने सभी पी.ओ. को उन पंचायतों की सूची बनाकर अपने अंचलाधिकारी को उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने हेतु सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक सभी पंचायतों में डब्लू.पी.यू. बन जाना चाहिए।
June 23, 2023

21.06.2023 (दरभंगा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा द्वारा आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण कैंप सर्जना निखार शिविर में प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा सदर अनुमंडलाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस सुश्री चंद्रिमा अन्नी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आज संपूर्ण विश्व नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। एक साथ इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों प्रतिभागी छात्राओं संग योगाभ्यास कर अपने बीते दिनों की याद ताजा हो गई। निश्चित ही इस तरह का शिविर आयोजित होने पर छात्राओं को वर्षो से आत्मनिर्भर बनाने का मंच देना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा की आत्मनिर्भरता महिलाओं की आत्मपुंजी है जिसको बढ़ाने का काम अभाविप निरंतर कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ रूपकला सिन्हा ने कहा कि मिथिला की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की छात्राओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का विगत 16 वर्षो से सर्जना निखार शिविर का प्रयास सराहनीय है। छात्राओं का मजबूत होना हमारे समाज और हमारे देश की मजबूती का कारक है। अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर जी ने कहा की बढ़ते आधुनिकता के दौर में हर कोई दूसरे पर निर्भर होता है ऐसे में अपने देश की संस्कृति को विभिन्न तरहों की प्रशिक्षण के माध्यम से अक्षुण्ण बनाए रखने का सर्जना निखार शिविर का प्रयास देश भर में चर्चा का विषय बना रहता है। यहां विषय का प्रशिक्षण के साथ साथ अपनी संस्कृति को बनाए रखने की भी बात होती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख राजा राम जी ने योगा के महत्व को समझाते हुए सभी छात्राओं को निरंतर ऐसे शिविर में सहभागिता की आवश्यकता है और इस कैंप से सीखकर आप अगर दूसरे को भी प्रेरणा देते है तब ही ऐसे शिविर के आयोजन की सार्थकता सिद्ध होती है।
योग के प्रशिक्षक आर बी ठाकुर ने कहा की योगा हमारे जीवन को आसान एवं सरल बनाती है। आज कल के मोबाइल के डिजिटल युग में हम मानसिक रूप से तनाव एवं बीमार हो रहे ऐसे में योगा ही एकमात्र विकल्प है जिसमे माध्यम से हम अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते है और अपने जीवन को संतुलित कर सकते है। प्रदेश सह मंत्री उत्सव प्राशर ने कहा की पूरे जिला भर में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं ने इस महाविद्यालय परिसर में योगाभ्यास कर रिकॉर्ड कायम किया है और यह बाकी सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। प्रांत छात्रा प्रमुख पूजा काश्यप ने छात्राओं की सहभागिता व जागरूकता को लेकर अभाविप के प्रयासों से सबको अवगत कराया तथा अपने अपने महाविद्यालयों में इस तरह के आयोजन में सहभागिता को लेकर चर्चा की।
June 23, 2023

17.06.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि मंडल कारा, दरभंगा, अनुमण्डल कारा, बेनीपुर के बंदियों एवं दोनों बाल सुधार गृह के बच्चों का एच.आई.भी., एस.डी.सी. हेपेटाइटिस - बी. एवं सी एवं टी.वी की जाँच की जाएगी। डीएम ने इसके लिए एक कमिटी गठित कर लेने के निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रगति के 09 संकेतकों में प्रथम संकेतक चार प्रसव पूर्व जाँच में जिले की उपलब्धि 97 प्रतिशत बतलायी गई। बेनीपुर एवं कुशेश्वरस्थान की प्रगति अपेक्षित कृत कम रहने के लिए दोनों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के लिए जिलाधिकारी द्वारा खेद प्रकट किया गया।
ई.एफ.ए.180 टेबलेट वितरण में जिले की उपलब्धि 99 प्रतिशत, संस्थागत प्रसव में 85 प्रतिशत रही, एस.बी.ए एवं नन-एस.बी.ए में उपलब्धि अपेक्षा कृत कम पायी गई, इसके लिए आशा के रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने का निर्देश दिया गया। पूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि पिछले माह की तुलना में कम पायी गई, इसके लिए संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को गैप पूरा करने तथा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी से कारणपृच्छा करने के निर्देश दिये गये। संस्थागत प्रसव के समय हेपेटाइटिस -बी का टीका शत-प्रतिशत लगवाने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि जन्म के 24 घंटे के अन्दर ही हेपेटाइटिस - बी का टीका दिया जाता है। ऐसा नहीं होने पर संबंधित प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
टी.वी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि ससमय आवंटन प्राप्त नहीं होने पर संबंधित लाभुकों को राशि उपलब्ध कराने में विलम्ब होती है। डीएम ने आदेश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के किसी भी निधि से मरीज को राशि का भुगतान किया जाए, आवंटन प्राप्त होने पर इसका समायोजन कर लिया जाए। आर.बी.एस.के. की उपलब्धि 83 प्रतिशत रही। परिवार नियोजन कार्यक्रम में अलीनगर, सदर एवं सतीघाट की उपलब्धि नगण्य रही। जिलाधिकारी ने इसमें सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। बताया गया कि अनमोल एप में डेटा प्रविष्टि की उपलब्धि 75 प्रतिशत है। लक्ष्य अभियान के तहत संस्थागत प्रसव के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधा के लिए अच्छी व्यवस्था व उपलब्धि के लिए बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रमाणीकरण का पुरस्कार मिला है, डीपीएम ने बताया कि दरभंगा जिला को पहली बार ऐसी उपलब्धि प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम के दौरान डीएम द्वारा बहादुरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बहादुरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यों की प्रशंसा की। बैठक में आयुष्मान भारत, वंडर एप, भव्य कार्यक्रम, सघन दस्त पखवाड़ा के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सघन दस्त पखवाड़ा की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। 07 अगस्त से मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चों को अच्छादित किया जाएगा। जिले में मिजिल्स एवं रूबेला की स्थिति से भी अवगत कराया गया।
June 23, 2023
15.06.2023 (दरभंगा) : तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के प्रभारी पदाधिकारी-सह-प्राचार्य, दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय डॉ संदीप तिवारी ने तारामंडल में चलाए जाने वाले सभी पांचों 3डी शो के लिए नयी समय सारणी जारी की है। जारी समय सारणी के अनुसार 20 जून 2023 से पहला 3 डी शो का समय 10ः30 बजे पूर्वाह्न से 11ः15 बजे पूर्वाह्न तक निर्धारित किया गया है, इसके लिए पार्किंग प्रवेश का समय 10ः00 बजे पूर्वाह्न एवं पार्किंग से निकासी का समय 11ः45 बजे पूर्वाह्न निर्धारित किया गया है। इस शो का नाम Down of The Space Age दिया गया है। दूसरा 3डी शो Robot Explorers 11:30 बजे पूर्वाह्न से 12ः15 बजे अपराह्न तक चलेगा, जिसके लिए पार्किंग में प्रवेश का समय 11ः15 बजे पूर्वाह्न तथा पार्किंग से निकासी का समय 12ः45 बजे अपराह्न निर्धारित किया गया है। तीसरा एवं चौथा 3 डी शो Down of The Space Age क्रमशः 01ः40 बजे अपराह्न से 02ः25 बजे अपराह्न एवं 02ः45 बजे अपराह्न से 03ः30 बजे अपराह्न तक चलेगा। तीसरे 3 डी शो के लिए पार्किंग प्रवेश 01ः20 बजे अपराह्न और निकासी 02ः45 बजे अपराह्न तथा चौथे शो के लिए पार्किंग प्रवेश 02ः30 बजे अपराह्न और निकासी 04ः00 बजे अपराह्न निर्धारित किया गया है। 5वाँ 3 डी शो Robot Explorers 04:00 बजे अपराह्न से 04ः45 बजे अपराह्न तक चलेगा। इसके लिए पार्किंग प्रवेश 03ः40 बजे अपराह्न में तथा निकासी का समय 05ः15 बजे अपराह्न में निर्धारित किया गया है।
June 23, 2023
13.06.2023 (दरभंगा) : मंत्रिपरिषद की बैठक में दरभंगा जिला को बड़ा तोहफा मिला है। 2,100 बेड के विस्तार के लिए 2,546.41 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। पूर्व में भी 400 बेड के विस्तार की स्वीकृति मिली है, जिसके लिए 569 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी। इस प्रकार 3,115 करोड़ों रुपए की लागत से दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 2,500 बेड का विस्तार, नए आवासीय भवन एवं नए महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाया जाएगा। दरभंगा शहर को जल जमाव से मुक्त करने हेतु जल निकासी के लिए स्ट्रोंग वाटर ड्रेनेज का निर्माण करवाने हेतु 245 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है, यह कार्य वुडको करेगा।आत्मनिर्भर बिहार -सात निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत जल निकासी की यह स्वीकृति दी गई है, इससे दरभंगा शहरी क्षेत्र का जल निकासी आसानी से होगी और वर्षा के दिनों में जलजमाव से दरभंगा शहर को मुक्ति मिल जाएगी। आज बिहार मंत्रिपरिषद में लिए गए निर्णय की जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग -सह- प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय श्री एस सिद्धार्थ ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए दी है।