13.06.2023 (दरभंगा) : मंत्रिपरिषद की बैठक में दरभंगा जिला को बड़ा तोहफा मिला है। 2,100 बेड के विस्तार के लिए 2,546.41 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। पूर्व में भी 400 बेड के विस्तार की स्वीकृति मिली है, जिसके लिए 569 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी। इस प्रकार 3,115 करोड़ों रुपए की लागत से दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 2,500 बेड का विस्तार, नए आवासीय भवन एवं नए महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाया जाएगा। दरभंगा शहर को जल जमाव से मुक्त करने हेतु जल निकासी के लिए स्ट्रोंग वाटर ड्रेनेज का निर्माण करवाने हेतु 245 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है, यह कार्य वुडको करेगा।आत्मनिर्भर बिहार -सात निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत जल निकासी की यह स्वीकृति दी गई है, इससे दरभंगा शहरी क्षेत्र का जल निकासी आसानी से होगी और वर्षा के दिनों में जलजमाव से दरभंगा शहर को मुक्ति मिल जाएगी। आज बिहार मंत्रिपरिषद में लिए गए निर्णय की जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग -सह- प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय श्री एस सिद्धार्थ ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए दी है।