DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

लहेरियासराय एवं आस-पास की बड़ी आबादी को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी

July 01, 2023
Dbg

01.07.2023 (दरभंगा) : जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री, बिहार सरकार संजय कुमार झा द्वारा दरभंगा बागमती नदी के बाए तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक निर्मित 10.5 किमी लंबे तटबंध का निरीक्षण किया तथा इसकी सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह तटबंध बहादुरपुर, हनुमाननगर और हायाघाट प्रखण्ड के अधीन पड़ता है। इस तटबंध के बन जाने से दरभंगा शहर के साथ-साथ उक्त तीनों प्रखण्डों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि तटबंध पर तीन एंटी फ्लड स्लूईस भी निर्मित हैं, जिससे शहरी भाग में जमा बारिश के पानी की निकासी की जाती है। तत्पश्चात मंत्री द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चट्टी चौक होते हुए हरपट्टी तक जा रही नाला लाइनिंग कार्य का चट्टी चौक के पास स्थल निरीक्षण किया गया एवं कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अभियंता को दिया गया। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की इस योजना से लहेरियासराय एवं आस-पास की बड़ी आबादी को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। उक्त दोनों अवसर पर जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

महान जनकवि एवं साहित्यकार बाबा नागार्जुन जी की जयंती मनाई गयी

July 01, 2023
Dbg

01.07.2023 (दरभंगा) : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के तत्वावधान में मिथिला के गौरव,महान जनकवि एवं साहित्यकार बाबा नागार्जुन जी की जयंती 30 जून की संध्या उनके पैतृक गाँव बेनीपुर प्रखण्ड के तरौनी में पधारकर मंत्री,जल संसाधन विभाग-सह-सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार, संजय कुमार झा एवं बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित की।

बाबा नागार्जुन जयंती कार्यक्रम सरकारी समारोह के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम बाबा नागार्जुन जयंती समारोह का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री के साथ बेनीपुर के विधायक,बाबा नागार्जुन के सुपुत्र श्यामा कान्त मिश्र एवं स्थानीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शम्भू नाथ झा द्वारा मंत्री को पाग-चादर से सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बाबा नागार्जुन जयंती समारोह के सफल आयोजन का सारा श्रेय बेनीपुर के विधायक श्री विनय कुमार चौधरी जी को जाता है,जिनके प्रयास से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाबा नागार्जुन ने समकालीन, सामाजिक,आर्थिक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक स्थिति का सचित्र चित्रण अपने लेखनी से की है। जनता की समस्या एवं सामाजिक उत्कंठा पर भी उन्होंने बहुत सी रचना लिखी है,लोगों में चेतना जागृत करने में उनकी रचनाओं ने अस्त्र का काम किया है। उन्होंने तत्कालीन समाज में घटित घटनाओं का जन भाषा एवं लोक भाषा में अतुलनीय ढंग से रखा।उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती ज्ञान की धरती है,यहाँ साहित्यकारों और बुद्धिजीवी के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जानकी नवमी मिथिला के लोग मनाते हैं, मुख्यमंत्री जी ने जानकी नवमी की छुट्टी स्वीकृत की तथा दरभंगा हवाई अड्डा का नाम मिथिला के महाकवि विद्यापति एयरपोर्ट करने की अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि ये महापुरुष मिथिला के आदर्श हैं,जिन्हें हमें देश-विदेश की धरती पर ले जाना होगा। नई पीढ़ी तक इन बातों को कैसे पहुंचाई जा सके,इसी के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह के आयोजन से मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्यापति जयंती एवं मिथिला पेंटिंग को बढ़ावा दिया। विद्यापति से मिथिला समाज अपनी पहचान बनाते हैं,हम लोग विद्यापति जयंती भी मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यापति समारोह बेंगलुरु में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यापति भवन जर्जर स्थिति में था जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीर्णोद्धार करवाया।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी कोसी नहर 1972 की योजना है। कहा कि 51 वर्षों बाद कल यानी 29 जून को जिसके नहर एवं पईन में पानी आया और जिसमें 365 दिनों तक पानी रहेगा। इससे दरभंगा का वाटर लेवल भी ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि वाटर लेवल ठीक नहीं रहने से चापाकल को ज्यादा डीप गड़वाना पड़ता था अब कम गहराई पर भी पानी आ जाएगा। पाईन रहने से इस एरिया का वाटर लेवल ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि सकरी से नवानगर 16 किलोमीटर तक यह पईन चला जाएगा, इसके साथ ही बाँध पर रोड बन जाने से सकरी तक जाने के लिए एक और बाइपास मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमें जल संसाधन विभाग का कार्यभार मिला तो पाया कि दरभंगा जिला में सिंचाई की व्यवस्था बिल्कुल नहीं है, लेकिन अब आने वाले समय में 27 हजार एकड़ में सिंचाई हो सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजना हर खेत को सिंचाई के लिए पानी के अन्तर्गत भी हम सिंचाई की योजनाएं ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य में सिंचाई की सुविधा रहने के कारण ही इतना विकास हुआ। उन्होंने आयोजन समिति खासकर बेनीपुर के विधायक को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिस बाबा नागार्जुन को पीढ़ी दर पीढ़ी याद करेगी,उनके विषय में बोलने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर श्री राम कुमार झा,महादेव बाबू,फूल बाबू,बाबा नागार्जुन के पुत्र श्यामा कान्त मिश्र, श्रीमती निशा बंदन झा जी,रमेश जी,बेनीपुर के प्रमुख मुकुंद राय एवं श्रीमती माला झा उपस्थित थीं।

प्रधानमंत्री मिथिला के विकास के प्रति काफी गंभीर हैं

July 01, 2023
Dbg

30.06.2023 (दरभंगा) : दरभंगा लोकसभा के बहेड़ी स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर जनसभा का आयोजन किया गया । जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह शामिल हुए।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की आजादी के बाद से देश एवं अधिकतर राज्य में अधिकांश समय कांग्रेस का शासन रहा है। परंतु यह लुटेरा पार्टी देश का विकास करने के बजाय देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि धन्य है भारत के लोग जिन्होंने 2014 में देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों सौंप कर देश को बर्बाद होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व नरेंद्र मोदी के आगे नतमस्तक होकर उनके क्षमता को सलाम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में देश में योजना नेताओं के जेब भरने के लिए बनाया जाता था, परंतु जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है। भ्रष्टाचारियों का ठिकाना जेल हो गया है। भ्रष्टाचारियों पर हो रहे एक्शन से भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी पार्टी का नींद हराम हो चुका है, सभी विपक्षी पार्टी के नेता खुद को बचाने के लिए एक होने का विफल प्रयास भी कर रहे है। परंतु शायद इन्हें यह मालूम नही है कि नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है, वह देश की जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग करने वालों से पाई पाई का हिसाब लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना से आज देश के सभी जरूरतमंद लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राष्ट्र स्तर पर 3 करोड़ परिवारों तथा बिहार में 41 लाख परिवारों को पक्का मकान दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश भर में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6हजार रुपया सालाना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं बिहार सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कुल बजट का 76प्रतिशत पैसा भारत सरकार दे रही है। बिहार के विकास में अधिकतर पैसा केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी मिथिला के विकास के प्रति काफी गंभीर है, परंतु राज्य के मुखिया नीतीश कुमार के विकास विरोधी नीति के कारण बिहार में कई केंद्रीय परियोजना अटका पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा में एम्स, एयरपोर्ट, आईटी पार्क, कचरा निस्तारण प्लांट, विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे सड़क, कई नई रेल लाइन सहित दर्जनों विकास की परियोजना को वर्षों पहले स्वीकृति दे चुकी है, परंतु नीतीश कुमार द्वारा कई परियोजनाओं के लिए जमीन नही दिए जाने के कारण यह धरातल पर नहीं उतर पाया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में भारत सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 20 शहरों में मेट्रो की सुविधा पहुंच चुकी है। उत्तर बिहार को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर कई हाई लेवल ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। कोविड के दौरान दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत 220 करोड़ से अधिक मुफ्त कोविड वैक्सीन का डोज दिया गया है।

दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विकास के अमृत काल की दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले देश में 74 एयरपोर्ट मौजूद था नरेंद्र मोदी के शासन में यह दोगुना से भी अधिक 152 हो चुका है। वैसे ही 7 एम्स अब बढ़कर 22 एम्स तक पहुंच चुका है, मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 से बढ़कर 660 हो चुका है, एमबीबीएस की सीट 51348 से बढ़कर 101148 हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पुनः नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत हासिल कर केंद्र की सत्ता में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंकरसिंह, कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी, धन्यवाद ज्ञापन आईटीआई बहेरी के निदेशक अजय ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम के दौरान मधुबनी सांसद अशोक यादव, जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी, विधायक संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा, रामचंद्र प्रसाद, विधान पार्षद हरि साहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, अर्जुन सहनी, प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, जिला महामंत्री सुजीत मलिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, जनसभा कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अश्वनी यादव,अरविंद ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष छोटे राजा, मणिकांत मिश्रा,ज्वाला चंद चौधरी, ललित यादव सहित हजारों लोग उपस्थित रहें।

ऑडियो- वीडियो लैब में पीजी विभागों के शिक्षकों की 9 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

June 29, 2023
Dbg

28.06.2023 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश से पीजी विभागों के अध्यक्षों एवं शिक्षकों, बीएड रेगुलर, डा एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के निदेशकों तथा शिक्षकों की गत 12 जून से संचालित नौ दिवसीय कार्यशालाएं सम्पन्न हुई। आज पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शिक्षकों के साथ ही गत 8 दिनों की कार्यशालाओं में भाग लेने से वंचित शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ऑडियो- वीडियो लैब के कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया, उपपरीक्षा नियंत्रक डा आनंद प्रकाश गुप्ता, गंगाराम प्रसाद, डा सुनीता कुमारी, रंजीत कुमार महतो, गोपाल कृष्ण झा, प्रमोद कुमार पासवान, आईटी सेल के इ मुकुंद माधव, प्रशांत कुमार झा, मंजीत कुमार चौधरी, मो जहीरुद्दीन, ओम प्रकाश, संतोष कुमार साह, अर्जुन कामती तथा इ राम भरत चौहान आदि ने भाग लिया।

उद्घाटन संबोधन में डा. आनंद प्रकाश गुप्ता ने विभिन्न विभाग के शिक्षकों की 9 दिनों तक आयोजित होने वाली इन कार्यशालाओं को सफल बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर की स्थापना विश्वविद्यालय के कुलपति की दूरदर्शिता का प्रतीक है जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह लैब आने वाले समय में छात्रों के लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होगा। स्वागत संबोधन में डा. आर एन चौरसिया ने कहा कि व्याख्यानों के ऑडियो रिकॉर्डिंग में साउंड का तो वीडियो रिकॉर्डिंग में ध्वनि के साथ ही विजुअल्स का भी अत्यधिक महत्व होता है। गत 9 दिनों से चल रहे कार्यशालाओं में भाग लेने वाले सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, डा एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी, बीएड रेगुलर तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के निदेशकों, शिक्षकों, एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर के प्रोफेसर इंचार्ज, आईटी सेल के सदस्यों तथा आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए व्याख्यानों के ऑडियो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के उचित तौर- तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस लैब की स्थापना से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में सीबीसीएस कोर्सों को लागू करने में भी सुविधा होगी।

प्रशिक्षक इ. मुकुंद माधव ने ऑडियो- वीडियो रिकॉर्डिंग के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह डिजिटल शिक्षा का एक प्लेटफार्म है। उन्होंने स्मार्ट बोर्ड के उपयोग की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस लैब में चूंकि ग्रीन क्रोमा कट है, इसलिए शिक्षक व्याख्यान रिकॉर्ड कराने आते समय डार्क ग्रीन कपड़े में नहीं आएंगे। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देते हुए इ. मुकुंद ने कहा कि रिकॉर्डिड व्याख्यान यूट्यूब तथा फेसबुक आदि प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होंगे। धन्यवाद ज्ञापन इ. भरत कुमार चौहान ने किया।

असम की उत्पादक कंपनियों के टीम ने शिल्पग्राम महिला उत्पादक कंपनी व उससे जुड़े उत्पादक समूहों का दौरा किया

June 29, 2023
Dbg

28.06.2023 (दरभंगा) : विश्व बैंक की अनुशंसा पर असम की उत्पादक कंपनियों के कुल 23 सदस्यों की टीम ने दरभंगा के शिल्पग्राम महिला उत्पादक कंपनी व उससे जुड़े उत्पादक समूहों का दौरा किया। असम से आये टीम के लोगों ने शिल्पग्राम की दीदीयों से संवाद कर शिल्पग्राम की कार्यप्रणाली को समझा। वहीं टीम ने बहादुरपुर प्रखण्ड स्थित गायत्री जीविका महिला उत्पादक समूह व हनुमाननगर प्रखण्ड के गणपती जीविका महिला उत्पादक समूह का दौरा भी किया, जहाँ उन्होंने मिथिला पेंटिग, जूट व सिल्क से निर्मित विभिन्न उत्पाद फोल्डर, बैग, पर्स आदि को बारीकी से देखा और समझा। टीम के नेतृत्वकर्ता दिवाकर चौधरी ने बताया कि यहाँ आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, बहुत कुछ नया देखने और सीखने का मौका मिला है इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से असम की टीम में बहुत उत्साह दिख रहा है, यहाँ से सीखे हुए कार्यों को असम के उत्पादक समूहों में लागू करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।