DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया

June 29, 2023
Dbg

28.06.2023 (DarbhangaOnline Buero) : नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पू.म.रे, पटना में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन चिकित्सा निदेशक की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर अ.मु.स्वास्थ्य निदेशक/प्रशासन एवं अस्पताल के अन्य चिकित्सकगण, पारा मेडीकल कर्मचारीगण, मरीज तथा उनके परिजनगण शामिल हुए। इस अवसर पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन तथा भारत में हो रहे नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के संबंध में एक समेकित आंकड़ा श्री साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पारामेडिकल, पटना के प्रशिक्षुओं एवं प्रतिनिधियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया । अपने अध्यक्षीय भाषण में चिकित्सा निदेशक द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। थीम, लोग पहले कलंक और भेदभाव को रोकें, रोकथाम को मजबूत करें (People first: stop stigma and discrimination, strengthen prevention) से संबंधित अपने अध्यक्षीय भाषण में लोगों को जागरूक करने तथा रोकथाम एवं उचित सलाह देने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने और दूसरों को इस दुराग्रह से दूर रहने को प्रेरित करने हेतु आग्रह किया गया, जिससे हमारा परिवार, समाज और देश बच सके तथा आने वाले बच्चों के नस्लों को इससे बचाया जा सके ।

यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करती है - आयुक्त

June 27, 2023
Dbg

27.06.2023 (पटना) : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना, कुमार रवि के निर्देश पर आज भी पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज नूतन राजधानी अंचल में 08.00 बजे पूर्वाह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चला। यहाँ मीठापुर सब्जी मण्डी से यारपुर के नीचे तक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान दो ठेला, मुर्गा का जाली, लकड़ी का टेबल इत्यादि ज़ब्त किया गया। यहाँ अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में आज ₹ 80,000/- जुर्माना लगाया गया। पाटलिपुत्रा अंचल में 08.00 बजे पूर्वाह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चला। यहाँ एजी कॉलोनी 90 फीट रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान पाँच टीपर, एक हाईवा मिक्स मसाला एवं क़रीब साठ झोंपड़ी तोड़कर मलबा ज़ब्त किया गया। यहाँ अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में आज ₹ 37,000/- जुर्माना लगाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून से शुरू अतिक्रमण हटाओ अभियान में अभी तक ₹ 2,12,400/- रुपया की वसूली हुई है।

आयुक्त श्री रवि के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियंत्रण कक्ष द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान क्षेत्र में कुल 41 वाहनों से 58,000/- रुपया की राशि शमन के रूप में वसूल की गयी। 13 जून को शुरू अतिक्रमण हटाओ अभियान क्षेत्र में अभी तक कुल 308 वाहनों से ₹ 4,98,000/- की राशि शमन के रूप में वसूल की गयी। उनके निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। आयुक्त ने एसएसपी को निर्देश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। एसएसपी यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।

आयुक्त ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है। आयुक्त के निर्देश पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। आयुक्त कुमार रवि ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुक्त द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पूर्व की बैठक में पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निर्देश पर डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा एवं नगर आयुक्त, पटना नगर निगम अनिमेष कुमार पराशर द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।

नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, विधि-व्यवस्था, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं। आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने एसएसपी को पुलिस उपाधीक्षकों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अभियान का नियमित तौर पर अनुश्रवण करने का निदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक, यातायात को हेल्मेट चेकिंग एवं अवैध पार्किंग के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने का निदेश दिया।

अनुमंडल पदाधिकारियों को व्यावसायिक स्थलों के नजदीक अवैध पार्किंग को चिन्हित करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को उन सभी सड़कों, जहाँ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करती है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाल कल्याण व बाल अधिकार संरक्षण को लेकर हुई बैठक

June 27, 2023
Dbg

27.06.2023 (दरभंगा) : बिहार बाल अधिकार संरक्षण के सदस्य श्रीमती सुनन्दा पांडेय की अध्यक्षता में बाल कल्याण व बाल अधिकार संरक्षण को लेकर संबंधित विभाग के साथ साथ किशोर न्याय परिषद, बाल कल्याण समिति, सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा के कार्यों की समीक्षा की गई, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती नेहा नूपुर ने बताया कि परवरिश योजना के अंतर्गत अनाथ एवं बेसहारा श्रेणी के 51, कुष्ठरोग पीड़ित के 57 एवं एचआईवी पीड़ित अभिभावकों के 555 कुल 663 बच्चों को वर्तमान में लाभ दिया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की उम्र तक प्रत्येक माह 1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। अभी तक 1038 लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है।स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत वर्तमान में 41 बच्चों को लाभ दिया जा रहा है, इस योजना के अंतर्गत विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, असाध्य रोग से पीड़ित माता- पिता, सजायाफ्ता माता-पिता के बच्चों एवं अनाथ बच्चों को उनके भरण-पोषण एवं शिक्षण के लिए 4000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। यह लाभ 18 वर्ष के उम्र तक दी जाती है। फोस्टर केयर के अंतर्गत बालगृह में सात बालक हैं, जिनमें 06 बालक विशेष इकाई से हैं, बच्चों का विज्ञापन प्रकाशित कराया गया है।

पर्यवेक्षण गृह एवं बाल गृह में रह रहे बच्चों को पेंटिंग, योगा, आर्ट ऑफ लिविंग, सिलाई कटाई, बिजली उपकरणों की मरम्मति का प्रशिक्षण दिलवाया गया है। मंत्री समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, मदन सहनी के उपस्थिति में 15 नवंबर 2022 बाल दिवस के अवसर पर बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह के बच्चों के बीच पेंटिंग, क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया तथा सफल बच्चों को मंत्री द्वारा पुरस्कार दिलवाया गया। बच्चों को 2022 में संजय गाँधी उद्यान तथा 2023 में दरभंगा तारामंडल का भ्रमण कराया गया है। दत्तक ग्रहण संस्थान में एक बच्ची आवासित है, जिसे अमेरिका के एक दंपति ने सुरक्षित कराया हुआ है।

बैठक में किशोर न्याय परिषद एवं बाल कल्याण समिति के मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सदर, मोहन कुमार द्वारा बताया गया कि जिले में उनके 02 धावा दल द्वारा लगातार रेस्टोरेंट, ढाबा एवं मोटर गैरेज में छापामारी की जा रही है। 22 बच्चों को बाल श्रम से भी विमुक्त कराया गया है, 09 नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, 19 बच्चों को, जो 18 वर्ष से नीचे के हैं, को श्रम विभाग द्वारा 3000 रुपये तत्काल राहत के रूप में तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये की दर से कुल 28-28 हजार रुपये की सहायता राशि पुनर्वास के लिए उपलब्ध कराई गई है।

डीपीओ शिक्षा विभाग ने बताया कि आरटीआई के तहत जिले में 09 हजार बच्चों का निजी विद्यालयों में एडमिशन करवाया गया है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ. रश्मि वर्मा ने अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।यूनिसेफ के बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती गार्गी साह ने सीएनसीपी एवं सीसीएल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक, नगर, अमित कुमार ने मझगमा से संबंधित मामले पर प्रकाश डाला। डीएसपी मुख्यालय इरफान अजहर ने सीडब्ल्यूपीओ के कार्यों के संबंध में जानकारी दी। बाल संरक्षण आयोग के प्रशासी पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा, सचिव इंद्रवीर कुमार ने आयोग के आगमन के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। सदस्य श्रीमती सुनंदा पांडेय ने कहा कि आज की समीक्षा बैठक का मूल उद्देश्य है बाल कल्याण तथा बाल अधिकार संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी विभाग व संस्थाओं को एक प्लेटफार्म पर लाना, उनकी समस्या को सुनना और वे सभी आपस में समन्वय स्थापित कर बच्चों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर सके।

उन्होंने संस्थाओं को एक-दूसरे में कमी न निकालने तथा समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिए। बैठक के पूर्व आयोग द्वारा समाचार पत्र में भालपट्टी ओ पी अंतर्गत मझियामा गाँव से संबंधित प्रकाशित खबर के संदर्भ मे एक महिला की हत्या तथा 5 बच्चों के अनाथ होने की घटना स्थल पर बच्चों से भेंट कर उनकी स्थिति का जायजा लिया गया। 5 बच्चों में से 2 बच्चों को समाज कल्याण विभाग की परवरिश योजना से जोड़ा जा रहा। आयोग ने उक्त दोनों बच्चों का कस्तुरबा विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया।

बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सभी थाना के बालकल्याण पुलिस पदाधिकारी, किशोर न्याय परिषद के सदस्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के पश्चात आयोग की टीम ने दरभंगा बाल गृह और पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। बाल गृह में 17 बच्चे आवासीत पाए गए जिनमें 6 बच्चे विशेष इकाई के थे। बच्चों ने आयोग के लिए स्वागत गान सुनाया और अपनी पेंटिंग भी दिखलाई। पर्यवेक्षण गृह मे कुल 117 बच्चे आवासित पाए गए जिनमें दरभंगा के 28, मधुबनी के 41 तथा समस्तीपुर के 48 बच्चे हैं। निरीक्षण के समय कुछ बच्चे हारमोनियम बजा रहे थे तो कुछ पढाई कर रहे थे।

बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

June 27, 2023
Dbg

26.06.2023 (दरभंगा) : जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों ने 29, 30 जून एवं 01 जुलाई को बकरीद पर्व मनाये जाने की जानकारी दी।

सदस्यों ने नमाज के वक्त ईदगाह एवं रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था, कुर्बानी स्थल पर चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कुर्बानी के पश्चात् बचे हुए अवशेष का गढ़्ढ़ा खुदवाकर निष्पादन करवाने, नालों की साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से करवाने तथा निर्बाध बिजली की आपूर्ति, नशेरियों एवं बाईकर्स पर लगाम लगाने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने एवं मांस की दुकानों पर पर्दा लगवाने के सुझाव दिये। जिला दण्डाधिकारी ने जिला शांति समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न त्योहारों के अवसर पर भाईचारा, सदभाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सदस्यों ने सदैव सक्रिय भुमिका निभाई है, इसके लिए सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सदस्यों के सुझाव नोट किये गये हैं, जिसपर संबंधित विभाग एवं नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के उपप्रबंधक को समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझाव के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में एसएसपी ने भी जिला शांति समिति के सदस्यों को सभी पर्व-त्योहार के अवसर पर सदभाव का माहौल बनाने रखने के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी तैयारी रहेगी, फ्लैग मार्च भी किये जाएंगे, सोशल मीडिया पर कोई भी व्यवधान वाले विषय प्राप्त होते ही वरीय पदाधिकारी को त्वरित सूचित किया जाए न कि इसे सोशल मीडिया पर फैलाया जाए, जिससे शांति भंग होने की संभावना हो।

धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक वस्तु दिखने पर सबसे पहले उसका निष्पादन कराया जाए तथा 112 पर या संबंधित थाना को सूचित किया जाए।

बैठक में उप महापौर श्रीमती नाजिया हसन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार, उत्पाद अधीक्षक ओमप्रकाश एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। वहीं शांति समिति की ओर से मो. उमर, श्याम किशोर प्रधान, अशोक नायक, सीताराम चौधरी, सुजीत मल्लीक, अशोक कुमार सुरेश कुमार शर्मा, शशि कुमार नीलू, सचिन राम, जावेद अनवर, मो. नताशउल हक, मेराज, अब्दुल हमीद कुरैशी, अमर राम, अंकुर गुप्ता, रुस्तम कुरैसी, सुनील कुमार पप्पू, दीदार हुसैन चांद, सुनील कुमार मंडल, नारायण जी झा, ललन कुमार, पवन कुमार सिंह, नीरज कुमार वर्मा, इश्तियाक आलम, हरि नारायण सिंह, मदन कुमार, नेपाली कुमार, शाहनवाज कमर राजा, हसमत अली अंसारी, विष्णु चंद्र पप्पू, विष्णु देव शर्मा, कुशेश्वर महतो, मनोज कुमार सहनी, विपिन कुमार राय, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, अजय कुमार जनाल, सुधांशु कुमार सुभाष महतो, देवेंद्र कुमार झा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई

June 27, 2023
Dbg

26.06.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में सुंदरपुर तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीमती रुचि सिंह,अंचलाधिकारी सदर इंद्रासन साह शामिल हुए। अंचलाधिकारी ने बताया कि सुंदरपुर तालाब के किनारे के 70 प्रतिशत भाग में छठ घाट बना हुआ है। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा इसके सौंदर्यीकरण एवं तालाब के समीप खाली जमीन पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया गया। डीएम ने कहा कि छठ घाट के बीच-बीच में कतरा घास लगवाया जाए ताकि घाट का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ छठ पर्व के दौरान उन स्थलों का उपयोग किया जा सके। समीप के खाली जमीन पर जलवायु के अनुकूल सौंदर्यीकरण करते हुए बायोडायवर्सिटी पार्क बनवाने हेतु एक डीपीआर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तलाब के जल में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने हेतु मत्स्य विभाग से संपर्क कर जलीय जीवन गतिविधि को बढ़ाई जाए।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।