DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में करवाने का संदेश

July 10, 2023
Dbg

10.07.2023 (दरभंगा) : शिक्षा विभाग द्वारा 10 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान 2023 का आगाज आज दरभंगा, समाहरणालय परिसर से नामांकन रथ निकाल कर किया गया। जागरूकता रथ को जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यह रथ 30 जुलाई तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों के विभिन्न ग्रामों में लोगों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में करवाने का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले के अनेक प्रखण्डों के स्कूलों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया है तथा शिक्षा विभाग के टोला सेवकों द्वारा नामांकन हेतु गाँव-गाँव में नामांकन पत्र का वितरण किया जा रहा है।

जनसंख्या नियंत्रण बेहतर विकास दर एवं मानव विकास सूचकांक के लिए आवश्यक है

July 10, 2023
Dbg

10.07.2023 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए आज समाहरणालय में ई-रिक्शा (सारथी रथ) को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, पटना, श्रवण कुमार; जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, पटना, लोकेश कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विवेक कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि 11 जुलाई, 2023 को पटना जिला में विश्व जनसंख्या दिवस का वृहत स्तर पर आयोजन हो रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में पूरे जिला में दिनांक 27 जून, 2023 से दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसका आज अंतिम दिन है।

11 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक जिलाभर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है। इसमें जनसंख्या नियत्रंण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विविध तरह का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रत्येक माह के 21 तारीख को परिवार नियोजन दिवस का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर तथा स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर योजनाबद्ध ढ़ंग से होता है। इस महीने भी 21 जुलाई को इसका आयोजन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में होगा। इन सभी कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

इसके लिए इस तरह का कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण एवं प्रभावकारी साबित होता है। आज से पूरे जिला में 46 ई-रिक्शा (जागरूकता रथ) घूम-घूम कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु प्रेरित करेगा। 23 ई-रिक्शा ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 23 ई-रिक्शा शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। सभी रथ का रूट-चार्ट बनाया गया है। इसी के अनुसार यह गाँव-गाँव तथा शहरों में घूमेगा। सभी ई-रिक्शा पर आशा फैसिलिटेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है जिनके द्वारा आशा का समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा आम जन द्वारा गर्भनिरोधक का स्थायी उपाय यथा-छाया, माला-एन, ईजी एवं कंडोम की मांग किए जाने पर उन्हें स्थल पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। दिनांक 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों के साथ-साथ जिला स्तर पर भी परिवार कल्याण मेला (हेल्थ मेला) का आयोजन होगा।

इसमें सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर परिवार कल्याण कार्यक्रम अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली स्थायी एवं अस्थायी उपायों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। साथ ही परिवार नियोजन के लाभ, उपलब्ध सेवाएं तथा देय कार्य क्षतिपूर्ति/प्रोत्साहन राशि की जानकारी आम जन को उपलब्ध कराया जाएगा। ई-रिक्शा के माध्यम से भी इसे प्रचारित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हैण्डबिल, बैनर, पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इच्छुक दम्पति को सलाह-मशविरा एवं अन्य सहायता प्रदान करने हेतु सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परामर्श-सह-पंजीयन केन्द्र स्थापित किया गया है। डीएम डॉ. सिंह द्वारा सिविल सर्जन को निदेश दिया गया है कि इन केन्द्रों पर दक्ष स्टाफ नर्स, परिवार कल्याण परामर्शी तथा एएनएम की प्रतिनियुक्ति कर इच्छुक दम्पति को सेवा प्रदान की जाए। साथ ही ओपीडी, एएनसी सर्विस प्वायंट, प्रसव कक्ष एवं टीकाकरण केन्द्र पर भी डिस्प्ले ट्रे तथा प्रचार-प्रसार सामग्रियों के माध्यम से परामर्श करते हुए इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन सेवा उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि इच्छुक व्यक्तियों को परिवार नियोजन की सेवा अवश्य उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कराएं। डीएम द्वारा सिविल सर्जन, अनुमंडल अस्पतालों के उपाधीक्षकों, प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी को विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई, 2023) तथा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 जुलाई-31 जुलाई, 2023) का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चलाएँ। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएँ तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा अवश्य प्रदान करें। डीएम डॉ. सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस तथा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु स्वास्थ्य के साथ-साथ त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस, जीविका, कल्याण विभाग, सिविल सोसाईटी के बीच सार्थक समन्वय की आवश्यकता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सांसदों, विधायकों तथा नगर निकायों के प्रतिनिधियों से अनुरोध कर उनकी इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित कराएँ।

डीएम डॉ. सिंह ने स्वयंसेवी संस्थानों के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। माइक्रोप्लान के अनुसार प्रखण्ड स्तर पर सभी सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों के बीच को-ओर्डिनेशन करें। लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि प्राप्त करने के लिए तत्परता से कार्य करें। लोगों के बीच संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन करें। एएनएम को डेडिकेटेड काउंसेलिंग के लिए प्रतिनियुक्त करें। स्वास्थ्य संस्थानों तथा सार्वजनिक जगहों पर सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्रियों का प्रदर्शन करें। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य उप केन्द्रों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वीएचएसएनडी कार्यक्रमों में सास-बहू-बेटी सम्मेलन को निदेशित करें। आवश्यकतानुसार तीन से पाँच पीएचसी को पुरूष बंध्याकरण सेवाओं के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट के साथ सम्बद्ध करें।

पीएचसी स्तर तक स्वास्थ्य संस्थावार सूचीबद्ध (इम्पैनल्ड) सर्जन रखें। डीएम ने निर्देश दिया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत प्रदत्त निःशुल्क सेवाएँ एवं लाभार्थियों तथा उत्प्रेरकों को प्रदान की जाने वाली राशि का भुगतान तत्परता से करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान प्रति ब्लॉक 75 महिला बंध्याकरण तथा 5 पुरूष नसबंदी का लक्ष्य है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल तथा शहरी पीएचसी रेफरल द्वारा महिला बंध्याकरण का लक्ष्य 125 तथा पुरूष नसबंदी का लक्ष्य 25 है। इस प्रकार महिला बंध्याकरण का कुल लक्ष्य 1,850 तथा पुरूष नसबंदी का कुल लक्ष्य 140 है। इस तरह पखवाड़ा के दौरान जिले में बंध्याकरण तथा नसबंदी का कुल लक्ष्य 1,990 है। डीएम डॉ. सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने परिवार नियोजन के सभी उपायों यथा महिला बंध्याकरण, पुरूष नसबंदी, आई.यू.सी.डी.(कॉपर-टी), मिश्रित गर्भनिरोधक गोली (ओसीपी, माला-एन), गर्भनिरोधक सूई-एम.पी.ए.(अंतरा), सेन्टक्रोमेन (छाया) (साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली-डब्ल्यूसीपी), कंडोम (निरोध) तथा आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली (ईजी) की उपलब्धता स्वास्थ्य संस्थानों में सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवा यथा कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई (एमपीए), बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान देने का निदेश दिया। जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में आमजन के मध्य चर्चा कर, माँ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने हेतु परामर्श दिया जाए। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के अनुसार बंध्याकरण/नसबंदी से संबंधित गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराएँ। प्री-ऑपरेटिव (परामर्श, चिकित्सीय जाँच, पैथोलोजी जाँच इत्यादि) एवं पोस्ट-ऑपरेटिव केयर के लिए मेडिकल टीम गठित करते हुए निःशुल्क सेवा सुनिश्चित करें।

डेडिकेटेड टीम द्वारा ऑपरेशन के बाद की सुविधाएँ सुनिश्चित की जानी चाहिए। शिविरों में मूलभूत सुविधाएँ जैसे बेड, पेयजल, पंखा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित रहनी चाहिए। बंध्याकरण एवं नसबंदी कराए गऐ व्यक्तियों को उनके घर तक एम्बुलेंस से पहुँचाना सुनिश्चित करें। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ‘‘अंतरा एवं छाया’’ सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। शहरी पीएचसी, अतिरिक्त पीएचसी एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर में आईयूसीडी सुविधाओं की उपलब्धता प्रशिक्षित सेवा प्रदाता द्वारा नियमानुसार सुनिश्चित करें। कंडोम बॉक्सेज के द्वारा कंडोम का वितरण सुनिश्चित कराएँ। सभी सम्बद्ध स्वास्थ्य संस्थानों में सेल्फ हेल्प किट उपलब्ध रहना चाहिए।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इस विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रत्येक योग्य दम्पति तक पहुँच तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के सपने को साकार करने का सकल्प लें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण हमारे बेहतर विकास दर एवं मानव विकास सूचकांक के लिए आवश्यक है।

विद्यालयों में प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

July 10, 2023
Dbg

10.07.2023 (पटना) : डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज विद्यालयों में प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान के तहत बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय से जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ सभी प्रखण्डों एवं जिला मुख्यालय में घूम-घूम कर नामांकन अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि दिनांक 10 जुलाई, 2023 से दिनांक 30 जुलाई, 2023 की अवधि में पटना जिला के सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इसका मूल उद्देश्य वार्षिक परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण कक्षा 8 के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का कक्षा 9 में नामांकन सुनिश्चित कराना है। आठवी उत्तीर्ण अनामांकित सभी छात्र-छात्राओं का निकटतम या नजदीक के माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही वर्ग एक से आठ तक अगर कोई ड्रॉपआउट है तो इस स्थिति में भी बच्चा का प्रवेश विद्यालय में कराया जाएगा। पोषक क्षेत्र के शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज, जीविका समूहों सहित विद्यालय स्तर पर विद्यालय शिक्षा समिति/विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विशेष नामांकन अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार पोषक क्षेत्र में किया जाए।

इसके लिए गुरू गोष्ठी, प्रखंड-स्तरीय बैठक तथा संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित किया जाए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर विद्यालय शिक्षा समिति/विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के साथ पोषक क्षेत्र के शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज तथा जीविका समूहों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नामांकन सुनिश्चित कराएंगे।

डीएम डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी/विद्यालय अवर निरीक्षक अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करेंगे तथा इसे सफल बनाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी इस विशेष नामांकन अभियान का नियमित तौर पर अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के पश्चात सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक यह प्रमाण-पत्र देंगे कि उनके पोषक क्षेत्र में 8वीं कक्षा उत्तीर्ण कोई भी छात्र-छात्रा अनामांकित नहीं है।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थापना, विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण एवं अन्य भी उपस्थित थे।

सांसद ने राज्यपाल को दरभंगा आकर सभी संस्थानों का भौतिक निरीक्षण करने का अनुरोध किया

July 08, 2023
Dbg

08.07.2023 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने पटना में बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर दरभंगा एम्स के जल्द निर्माण, डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान एवं मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान के जीर्णोधार सहित क्षेत्र के विभिन्न विषयों से उन्हे अवगत कराए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर, मखान माला देकर सम्मानित किया और पीएम नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल विकास की गाथा वाला बुकलेट भी भेंट किए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एम्स उत्तर बिहार के करोड़ों लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक वरदान है। परंतु बिहार सरकार के असहयोगात्मक रवैया के कारण इसका निर्माण कार्य वर्षों से लंबित पड़ा है।

उन्होंने महामहिम को जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में खासकर उत्तर बिहार और मिथिला क्षेत्र के करोड़ों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2015-16 के आम बजट में बिहार में दूसरे एम्स निर्माण को मंजूरी दिए थे और 15 सितंबर 2020 को दरभंगा में 1264 करोड़ की लागत से 750 बेड वाले एम्स निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृत प्रदान किए थे। केंद्रीय कैबिनेट के स्वीकृति से अगले 48 महीना के भीतर इसका निर्माण पूर्ण का लक्ष्य निर्धारित किया था। एम्स के कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा दरभंगा एम्स में निदेशक का भी पदस्थापन कर दिया गया है। सांसद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एम्स निर्माण हेतु डीएमसीएच की 300 एकड़ जमीन में से परित्यक्त पड़े 200 एकड़ भूमि पर एम्स बनाने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट से स्वीकृति देते हुए जमीन केंद्र को हस्तांतरित कर दिया गया था। इसके पचात लगभग 14 करोड़ की लागत से प्रथम फेज में 75 एकड़ जमीन पर मिट्टी भराई एवं पुराने अवशेषों को तोड़ने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

एम्स निर्माण की दिशा में अग्रेतर कारवाई के लिए जनवरी 2023 में केंद्रीय टीम इस जमीन का निरीक्षण करने आई तो कुछ दिन बाद ही बिहार के मुख्यमंत्री अपने समाधान यात्रा के दौरान इसके स्थल परिवर्तन की घोषणा कर इसका निर्माण प्रारंभ होने से पहले इसको अधर में लटका दिए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी राजनीतिक द्वेष एवं मिथिला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रखने के उद्देश्य से दरभंगा एम्स को अटकाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स के साथ और बाद में घोषित अन्य सभी राज्यों में एम्स बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने महामहिम से दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने का अनुरोध किए। साथ ही सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा के कबराघाट में अवस्थित मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान के विराट इतिहास से महामहिम को अवगत कराते हुए इसके जीर्णोधार हेतु उपयुक्त कदम उठाने का अनुरोध किए।

उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीनतम भाषा संस्कृत के प्रचार प्रसार, शोध, संरक्षण और संवर्धन हेतु स्थापित इस संस्थान की आधारशिला वर्ष 1951 में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा रखा गया था। लेकिन राज्य सरकार के उदासीनता के कारण 72 वर्ष बीत जाने के वाबजूद इसमें एक ईंट भी नहीं जोड़ा जा सका है। जबकि वर्तमान में संस्थान के पांडुलिपि अनुभाग में संकलित एवं संरक्षित प्राचीन बहुमूल्य हस्तलिखित पांडुलिपियों की संख्या लगभग 12500 है। इसके अलावा प्राच्य विद्या एवं आधुनिक विषय के लगभग 27 हजार से अधिक दुर्लभ ग्रंथ एवं शोध पत्रिकाएं मौजूद है। सांसद डॉ ठाकुर ने डबल्यूआईटी, जो की पूर्वोत्तर भारत का अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है के संरक्षण एवं विकास करने की दिशा में उचित पहल करने अनुरोध महामहिम से किए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को तकनीकी शिक्षा देने के उद्देश्य से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा इस संस्थान का उद्घाटन किया गया था। सांसद डॉ ठाकुर ने राज्यपाल को दरभंगा आकर सभी संस्थानों का भौतिक निरीक्षण करने का भी अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने दरभंगा एवं मिथिला से जुड़े कई अन्य विकास के विषयों से भी राज्यपाल को अवगत कराएं।

ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

July 08, 2023
Dbg

04.07.2023 (दरभंगा) : अपर जिला न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा पत्र निर्गत करते हुए कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) के तत्वाधान में 12 जुलाई से 31 जुलाई 2023 के बीच महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा जिला के ग्रामीण क्षेत्र यथा - अलीनगर प्रखण्ड कार्यालय परिसर, बिरौल प्रखण्ड कार्यालय परिसर एवं हायाघाट के आनन्दपुर सोहरा पंचायत में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रिसोर्स पर्सन की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है, जिनके द्वारा कार्यक्रम तिथि को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपने-अपने आवंटित प्रखण्डों में महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलीनगर प्रखण्ड हेतु मीरा कुमारी एवं विनोद कुमार मिश्रा,रिसोर्स पर्सन की प्रतिनियुक्ति की गई है,जबकि बिरौल प्रखण्ड के लिए सुधा रानी एवं नूर अली खाँ, रिसोर्स पर्सन की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं हायाघाट के आनन्दपुर सोहरा पंचायत के लिए पूनम कुमारी एवं संजीव कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन राज्य महिला आयोग राष्ट्रीय महिला आयोग NCW के नेतृत्व में होना है, जिसमें गृहिणी महिला, कार्यरत महिला,15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़की, महिला वार्ड सदस्यों,पंचों, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, आशा कर्मी,महिला शिक्षक,जीविका दीदी एवं आमजनों आदि की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में 60 महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। रिसोर्स पर्सन-सह-पैनल अधिवक्ता को निर्देशित किया गया है कि वे नालसा द्वारा दिए गए विषयों पर नियमानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।