Dbg

13.07.2023 (दरभंगा) : विद्युत विभाग लहेरियासराय के द्वारा दिनांक 12.7.23 को सहायक विद्युत अभियंता लहेरियासराय के नेतृत्व में बेंता प्रशाखा में सघन छापामारी अभियान चलाया गया । छापामारी में बेंता रोड स्थित आर बी मेमोरियल के नजदीक संजीत कुमार अपने व्यावसायिक परिसर जानकी सी टी स्कैन एवं इमेजिंग सेंटर में अपना स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव होने के कारण बिजली का लाइन कट जाने के बाद बिना राशि जमा किए हुए अपने स्मार्ट मीटर को बायपास कर के विद्युत का उपयोग करते हुए पाए गए। इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता सुधांशु कुमार के द्वारा लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पूर्व का बकाया राशि 602609 रूपये एवं जुर्माना 284761 रूपये मिलाकर कुल 887371 रूपये का जुर्माना किया गया है। विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा बताया गया की उपभोक्ता ने 3-phase का कनेक्शन लिया हुआ था जिसमे मीटर का तार काटकर अलग किया हुआ है और बाईपास कर बिजली का उपयोग कर रहे थे।