DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सांसद ने कांड की जांच पटना उच्च न्यायालय के सिटिंग जज अथवा सीबीआई से करवाने की मांग की

July 17, 2023
Dbg

15.07.2023 (दरभंगा) : 13 जुलाई को पटना में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पर हुए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा में प्रेस कांफ्रेंस कर महागठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों एवं बिहार में फैले अराजकता के खिलाफ भाजपा द्वारा शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च निकाला गया था, परंतु नीतीश सरकार ने अपनी तानाशाही और क्रूर मानसिकता दिखाते हुए निर्ममतापूर्वक भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस एवं वाटर कैनन चलाकर अधिक से अधिक शारीरिक क्षति पहुंचाने का कार्य किया है। शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे विधानसभा मार्च पर अकारण लाठी डंडे बरसाकर महिला, बुजुर्ग एवं युवाओं का हत्या का प्रयास करना नीतीश सरकार की तानाशाही का प्रतीक है।

सांसद ने कहा कि इस दमनकारी कारवाई में भाजपा के हमारे प्रिय नेता जहानाबाद के जिला महामंत्री शहीद विजय कुमार सिंह जी की निर्मम हत्या कर दी गई। सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नही है, अगर मुख्यमंत्री में थोड़ा भी नैतिकता बचा है तो वह तुरंत इस्तीफा दें। सांसद ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या जिस प्रकार बिहार सरकार ने स्थानीय नौजवानों पर अविश्वास करते हुए बाहर के लोगों को राज्य में नौकरी के लिए आमंत्रित किया है वह बिहार के युवाओं और बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी नहीं है। इसी सरकार ने शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया था, फिर ऐसा कौन सा पहाड़ टूट गया की बीच प्रक्रिया में इसे हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में 1700 करोड़ का अगवानी पुल धराशायी हो गया और मामले में न तो कोई एफआईआर हुआ और ना ही कोई जांच हुई। अगर इस पर सवाल उठाने वालों को नीतीश सरकार लाठी डंडे से पिटवाती है, तो भाजपा इससे डरने वाली नही। भाजपा बिहार एवं बिहार के लोगों के हक की लड़ाई के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगी। नीतीश तेजस्वी की सरकार द्वारा 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने वाले झूठे वादों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

सांसद ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का ढिंढोरा पीटने वाले नीतीश कुमार आज चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री को जिस प्रेम से सीने से लगाकर रखें है, वह यह बताने के लिए पर्याप्त है कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों के साथ समझौता कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है, प्रतिदिन दर्जनों हत्या, लूट एवं अपहरण की घटना घट रही है। सरकार के संरक्षण में शराब का कारोबार किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता आजीज हो चुकी है। सांसद ने इस दमनकारी कांड की जांच पटना उच्च न्यायालय के सिटिंग जज अथवा सीबीआई से करवाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मामले में जिम्मेदारी तय करने के बजाय लीपापोती में करने में लगी है।

जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि भाजपा इस क्रूर घटना का विरोध करते हुए नीतीश सरकार का असली दमनकारी चेहरा और भ्रष्टाचारी नीति लोगों के सामने लाने का कार्य करेगी।

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि नीतीश सरकार जिस प्रकार भाजपा के शांतिपूर्ण मार्च को लाठी के बल पर रौंद कर लोकतंत्र का गला दबाया है, जनता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि भाजपा शिक्षक, वित्त रहित शिक्षकों एवं संस्कृत शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

कांफ्रेंस में लोकसभा प्रभारी राम कुमार झा, जिला महामंत्री सुजीत मलिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी , जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह, संतोष पोद्दार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

सांसद ने सभी समपार फाटक पर स्वीकृत एवं प्रस्तावित आरओबी के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया

July 17, 2023
Dbg

14.07.2023 (दरभंगा) : रेल संबंधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर मिथिला से जुड़े विभिन्न रेल विकास परियोजना एवं यात्री सुविधाओं को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित मंडल संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए जहां पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने सांसद को बुके और मोमेंटो देकर स्वागत किया। बैठक के दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा सहित मिथिला में रेल के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिए, वहीं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत होते हुए कई दिशा निर्देश भी दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने लहेरियासराय स्टेशन पर लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से बन रहे लो कॉस्ट ओवरब्रिज, लहेरियासराय स्टेशन से पंडासराय के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य एवं दरभंगा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म छः सहित द्वितीय एंट्री गेट का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अमृत भारत योजना के तहत प्रस्तावित लहेरियासराय एवं सकरी स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि आरएलडीए द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने हेतु प्रारूप तैयार किया जा चुका है। सांसद ने लंबित सकरी - हसनपुर रेल लाइन को पूरा करने के लिए एक उच्चस्तरीय टीम बनाने का सुझाव दिए जो राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर सभी बाधा निराकरण करे ताकि इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जा सके। उन्होंने दरभंगा से चलने वाले साबरमती एक्सप्रेस में पेंट्री कोच लगाने, सकरी स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगाने, सावन मास में जयनगर से जसीडीह के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने एवं लहेरियासराय में सभी ट्रेनों के ठहराव करने हेतु निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि पिछली बैठक में उन्होंने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया था, जिसके आलोक में दरभंगा स्टेशन पर 48 एवं सकरी स्टेशन पर 35 कैमरा लगाया जा चुका है जबकि अन्य स्टेशन पर सर्वे कार्य प्रारंभ है। उन्होंने कहा कि रेलवे के मेन्यू में दही चुरा को शामिल कर लिया गया है जो मिथिला के लोगों के लिए एक गर्व की बात है।

सांसद ने दरभंगा स्टेशन परिसर में नव निर्मित विश्राम सदन का जल्द उद्घाटन करने, दरभंगा - हरनगर रेल रूट पर ट्रेन परिचालन प्रारंभ करने एवं सभी स्टेशन पर मैथिली में उद्घोषणा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिए। इसके अलावा दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन में परिवर्तन को देखते हुए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए हराही पोखर का सौंदर्यीकरण करने का सुझाव दिए। सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा - समस्तीपुर रेलखंड के दोहरीकरण, काकरघाटी - शीशो बायपास, लहेरियासराय - सहरसा नई रेललाइन के सर्वे कार्य, लहेरियासराय- मुजफ्फरपुर रेल लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं सभी समपार फाटक पर स्वीकृत एवं प्रस्तावित आरओबी के कार्यों में तेजी लाते हुए इसका टेंडर और निर्माण कार्य की दिशा में उचित पहल करने का निर्देश दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र से जुड़े सभी रेलवे स्टेशन पर रेल एवं यात्री सेवा सहित अन्य विकासात्मक कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिए।

बिजली उपभोक्ता पर दर्ज हुआ FIR

July 17, 2023
Dbg

13.07.2023 (दरभंगा) : विद्युत विभाग लहेरियासराय के द्वारा दिनांक 12.7.23 को सहायक विद्युत अभियंता लहेरियासराय के नेतृत्व में बेंता प्रशाखा में सघन छापामारी अभियान चलाया गया । छापामारी में बेंता रोड स्थित आर बी मेमोरियल के नजदीक संजीत कुमार अपने व्यावसायिक परिसर जानकी सी टी स्कैन एवं इमेजिंग सेंटर में अपना स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव होने के कारण बिजली का लाइन कट जाने के बाद बिना राशि जमा किए हुए अपने स्मार्ट मीटर को बायपास कर के विद्युत का उपयोग करते हुए पाए गए। इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता सुधांशु कुमार के द्वारा लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पूर्व का बकाया राशि 602609 रूपये एवं जुर्माना 284761 रूपये मिलाकर कुल 887371 रूपये का जुर्माना किया गया है। विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा बताया गया की उपभोक्ता ने 3-phase का कनेक्शन लिया हुआ था जिसमे मीटर का तार काटकर अलग किया हुआ है और बाईपास कर बिजली का उपयोग कर रहे थे।

एसएसपी राकेश कुमार की अनूठी पहल, अब आमजन की भी डिजिटल शिकायत सुनेगी पुलिस

July 12, 2023
Dbg

12.07.2023 (DarbhangaOnline Buero) : मुज़फ़्फ़रपुर एसएसपी राकेश कुमार के द्वारा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर जिले के सभी थाना,ओपी, साइबर सेल थाना, डीएसपी, सिटी एसपी और एसएसपी का मेल आईडी के साथ-साथ मोबाइल नंबर आधिकारिक तौर पर आमजनों के लिए जारी कर दिया गया है, वही सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र तक सभी थानेदार, पुलिस पदाधिकारी अपना विभागीय काम बेहतर पुलिसिंग के ख्याल से अब डिजिटल काम करेंगे। इतना ही नहीं यह व्यवस्था आम जनों के लिए भी है जो कहीं से भी बैठे अपनी शिकायत संबंधित अधिकारी और थाना को मेल कर दर्ज कर सकते हैं।

DarbhangaOnline से बात करते हुए एसएसपी श्री कुमार ने बताया की मोबाइल नंबर तो पहले से ही सभी थानों का डिस्प्ले है इसके साथ ही सभी थानों का mail- id, NIC के द्वारा बनाया गया है। उन्होंने कहा की हर थाने से तीन लोगो को, जो (18-19) बैच के हैं (एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल को trained किया जा रहा है। इस काम के लिए महिला पुलिसकर्मी को प्रायोरिटी दिया जायेगा। पहले आम लोगो की ये शिकायत रहती थी की आवेदन दिया लेकिन आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, कार्यवाई नहीं हो रही है, उनलोगों के लिए एसएसपी द्वारा यह लिया गया initiative बेहतर पुलिसिंग में जरूर सफल होगा। अब थानेदार हो या फिर आमजन यह शिकायत नहीं कर सकते की हमें जानकारी नहीं है या कार्यवाई नहीं हुई। विभागीय कामकाज को भी अब तेजी से निपटाने में काफी ज्यादा मदद मिलेगा। उन्होंने बताया की जिले के सभी पदाधिकारी और थाना ओपी को मिलाकर 57 मेल आईडी और फोन नंबर जारी किया गया है।

अब आमजनों को शिकायत भेजने के तुरंत बाद पुलिस रिप्लाई करेगी। इसकी पूर्ण व्यवस्था जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा कर ली गई है। इतना ही नहीं यह सख्त निर्देश भी है कि अगर डिजिटल सवाल-जवाब या शिकायत दर्ज करने सहित विभागीय काम में लापरवाही हुई तो संबंधित पदाधिकारी और अधिकारी पर कार्यवाई भी होगी। उम्मीद है की मुजफ्पुफरपुर पुलिस की इस डिजिटल व्यवस्था से नई पुलिसिंग में चार चांद लगेगा और आम लोग ज्यादा परेशान नहीं होंगे, ना ही कोई पदाधिकारी यह बहाना कर सकेंगे कि आवेदन नहीं आया, और न ही आमजन की शिकायत होगी की कार्यवाई नहीं हो रही है। सभी की जानकारी अधिकारिक मेल से समयानुसार दी जाएगी।

बिना पहचान पत्र के किसी व्यक्ति का छात्रावास में प्रवेश वर्जित रहेगा

July 12, 2023
Dbg

12.07.2023 (दरभंगा) : मुख्य सचिव,बिहार,आमिर सुबहानी द्वारा जारी आदेश। प्रत्येक बुधवार को आलाधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र के सरकारी संस्थानों की स्थिति का जायजा लेने हेतु निरीक्षण करने के आदेश क्रम में आज डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा मिरगयास चक, मिल्लत कॉलेज, दरभंगा के समीप अवस्थित अल्पसंख्यक कल्याण बालिका छात्रावास का गहन निरीक्षण किया गया और सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान मौजूद भवन निर्माण विभाग के अभियंता को छात्रावास की चाहरदिवारी को और ऊँचा करने तथा उसके ऊपर कंटीली तार लगवाने के निर्देश दिये गए। खिड़कियों के पल्ले,जो बाहर से खुल रहे हैं,उन्हें अन्दर से खुलने की व्यवस्था करने तथा खिड़की पर नेट लगाकर उसको सुरक्षित करने को कहा गया। छात्रावास में आवासित छात्राओं से मिलने के लिए आनेवाले अभिभावकों के लिए एक मुलाकाती स्थान (विज़िटर पॉइंट) निर्धारित करने तथा वहाँ शेड, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया और गार्ड के लिए गार्ड रूम बनवाने के निर्देश दिये गये। छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं एवं वहाँ कार्यरत सभी स्टाफ के लिए पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये, यहाँ तक की उनसे मिलने आने वाले अभिभावकों के लिए भी पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।

बिना पहचान पत्र के किसी व्यक्ति का छात्रावास में प्रवेश वर्जित रहेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (नगर),जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।