DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बिजली विभाग द्वारा लगातार छापामारी अभियान जारी है, कई लोगो पर जुर्माना व FIR

July 20, 2023
20.07.2023 (दरभंगा) : विद्युत अधीक्षण अभियन्ता एस टी एफ विक्रम कुमार के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा में लगातार छापामारी अभियान जारी है।

दिनांक 19.07.2023 को कनीय विद्युत अभियंता हायाघाट बलराम कुमार के द्वारा हायाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में पौराम ग्राम में राममिलन झा के ऊपर 106523 रूपये जुर्माना किया गया । उसके बाद सुशील कुमार चौधरी के ऊपर 122773 रूपये का जुर्माना किया गया । फिर रामसुंदर यादव के ऊपर 43056 रूपये का जुर्माना किया गया। अफसाना खातून के ऊपर 6723 रूपये का जुर्माना किया गया। मो ० तनवीर के ऊपर 142986 रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही कनीय विद्युत अभियंता सकरी के द्वारा संतोष कुमार महतो पर 18504 रूपये का जुर्माना करते हुए भलपत्ती ओ पी में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं घर से दुकान में लाइन जलाते हुए पाए जाने के कारण बलभद्दरपुर नवटोलिया निवासी विक्की कुमार साह के ऊपर 9729 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावे भी आई पी रोड विशाल मेगा मार्ट के नजदीक सूर्य नारायण झा के ऊपर 24353 रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही आर एस टैंक निवासी अभिनव कुमार के ऊपर 17142 रूपये का जुर्माना किया गया।

दिनांक 20.07.2023 को कनीय विद्युत अभियंता हथौरी डीह सुनील कुमार के द्वारा विद्युत संबंध विच्छेद किए जाने के बाद बिजली चोरी करते हुए पाए जाने के कारण ग्राम पार मितुनिया के रामभरोष यादव पर 9609 रुपया पुराना बकाया और 17896 जुर्माना किया गया । फिर धनौली निवासी दिलीप मंडल के द्वारा टोका फसाकर चोरी करने के कारण 26698 रुपया का जुर्माना किया गया। ग्राम चक्का जोरजा में मनीष कुमार लाल देव पर मीटर बायपास कर बिजली चोरी करने के कारण बकाया राशि 1152 रुपया तथा जुर्माना 33916 रुपया हुआ। डुमरी श्रीरामपुर में श्रीमती निर्मला कुमारी मीटर को बायपास कर बिजली चोरी कर रही थी जिस कारण बकाया राशि 12158 रुपया तथा जुर्माना 7108 रुपया हुआ। अरविंद पासवान पर टोका फसाकर चोरी करने के कारण 9174 रुपया जुर्माना किया गया। इन सब के बाद डुमरी निवासी राज कुमार पासवान टोका फसाकर चोरी कर रहे थे जिस कारण इन पर 9576 रुपया जुर्माना किया गया है। इन सब पर कनीय विद्युत अभियंता के द्वारा बहेड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

डीएम ने सरकारी जमीन का दाखिल खारिज करने के दिए निर्देश

July 20, 2023
Dbg

19.07.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन द्वारा जाँच के क्रम में अंचल कार्यालय बहादुरपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अंचल के रोकड़ पंजी का अवलोकन किया, जो 12 जुलाई तक अद्यतन पाया गया। पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी को दी गयी 05 लाख की अग्रिम राशि सामंजस्य नहीं पाया गया। उन्होंने नव पदस्थापित अंचलाधिकारी को संबंधित पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी को नोटिस जारी कर अग्रिम राशि के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान 46 लाख रुपये का अभिश्रव का सामंजस्य नहीं पाया गया, जिसका सामंजस कर लेने का निर्देश दिया गया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के साथ अन्य पंजियों का भी निरीक्षण किया, उपस्थिति पंजी में डाटा इंट्री ऑपरेटर विक्रय कुमार अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में वेतन भरपाई पंजी भी अद्यतन नहीं पाया गया। डीएम ने अंचलाधिकारी को कहा कि पर्याप्त संख्या में अब पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं, इसलिए संविदा वाले किसी भी पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी का संविदा विस्तार नहीं किया जाएगा,यह अंचलाधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी। निरीक्षण के दौरान किसी भी कर्मी का सेवांत लाभ लंबित नहीं पाया गया। डीएम ने कहा कि यदि किसी कर्मी का सेवांत लाभ लंबित है तो उसका तुरंत निष्पादन करेंगे।

अतिक्रमण वाद का अभिलेख संधारित पाया गया, लेकिन पंजी संधारित नहीं पाया गया। अंचलाधिकारी को पंजी संद्यारित करने का निर्देश दिया गया। सरकारी संस्थान यथा विद्यालय, अस्पताल, सड़क, तालाब की खाली सरकारी जमीन का दाखिल खारिज उस विभाग के नाम से करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस काउंटर पर एक भी आवेदक नहीं पाया गया, पूछने पर संबंधित कर्मी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन सुविधा उपलब्ध होने के कारण काउन्टर पर आवेदक कम आते हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गयी। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मिगण उपस्थित थे।

बीएसएनएल के प्रगति के लिए सांसद ने कई सुझाव एवं निर्देश दिए

July 20, 2023
Dbg

17.07.2023 (दरभंगा) : भारत संचार निगम लिमिटेड, दरभंगा परिचालन क्षेत्र द्वारा दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा की गई | इस सभा में दरभंगा वाणिज्य क्षेत्र के महाप्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक दिवाकर प्रसाद विद्यार्थी, परिचालन प्रमुख उदय कुमार साह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे | इस सभा में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा की गई एवं बीएसएनएल के आगे की प्रगति के रुपरेखा की चर्चा की गई | दरभंगा में अति महत्वपूर्ण उपकरण BNG की स्थापना की गयी है जिससे मुजफ्फरपुर पर निर्भरता ख़त्म हो गई एवं इंटरनेट की क्षमता 3 GBPS से बढाकर 10 GBPS की है जिससे दरभंगा में इंटरनेट की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। कुशेश्वर स्थान को ऑप्टीकल फाइबर से जोडकर 10 GBPS का बैंड्विड्थ उपलब्ध किया गया , पहले कुशेश्वर स्थान वायरलैश माध्यम से जुडा हुआ था जिसका बैंड्विड्थ मात्र 54 MBPS था। इससे कुशेश्वर स्थान में इंटरनेट की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

इसी तरह घनश्यामपुर को भी ऑप्टीकल फाइबर से जोडकर 1 GBPS का बैंड्विड्थ उपलब्ध किया गया है। सिमरी, जाले,कमतौल, करजापट्टी, हायाघाट एवं मझोलिया को ऑप्टीकल फाइबर रिंग पर लाया गया है जिससे इन स्थानों पर नेटवर्क की उपलब्धता बढी है। बीएसएनएल धीरे-धीरे कॉपर नेटवर्क की सारी सेवाओं को ऑप्टीकल फाइबर पर परिवर्तित कर रहा हैं। जिले के सभी लीजलाइन को ऑप्टीकल फाइबर पर परिवर्तित किया जा चुका है एवं लैंडलाइन सेवाओं को भी ऑप्टीकल फाइबर पर परिवर्तित करने का प्रयास जारी है।

बीएसएनएल तीव्र गति इंटरनेट सेवा FTTH के माध्यम से दे रहा है जिसे उपभोक्ताओं तक पहुचाने का कार्य स्थानीय उद्यमीयों को दिया गया है। हम उद्यमियों को आकर्षक कमीशन देते हैं। भारतनेट उद्यमी योजना के अंतरगत ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा पहुचाने के लिये उद्यमियों को आकर्षक इंसेंटिव भी मिल रहा है। इस तरह बीएसएनएल जिले के उद्यमियों को रोजगार का सुनहला अवसर उपलब्ध करा रहा हैं। सांसद के प्रयास एवं सरकार के सहयोग से कुल 23 स्थानों के लिये नये बैटरी सेट आ चुके हैं। बीएसएनएल इनकी शीघ्र स्थापना करेगा | जिससे नेटवर्क की उप्लब्धता में काफी सुधार होगा।

इस वर्ष लगभग 65 किलोमीटर ऑप्टीकल फाइबर डालने की योजना है। इससे दरभंगा जिले के सभी ब्लॉक हेडक्वाटर ऑप्टीकल फाइबर के रिंग पर आ जायेंगे। अत्याधुनिक CUPS BNG का आवंटन दरभंगा के लिये किया जा चुका है। OTN नोड भी दरभंगा में लगने वाला है। इन उपकरणों की स्थापना के बाद दरभंगा की इंटरनेट क्षमता 100 GBPS हो जायेगी।दरभंगा को अत्याधुनिक "मेड इन इण्डिया" 4जी बीटीएस मिलेंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली 4G सेवा उपलब्ध होगी ।

उपयुक्त बिन्दुओ के चर्चा के उपरांत सांसद द्वारा बीएसएनएल के प्रगति के लिए निम्न सुझाव एवं निर्देश दिए | जिसके पालन किये जाने की आश्वासन बीएसएनएल कर्मियों द्वारा दिया गया| उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में मोबाइल के नेटवर्क की स्थिति की चिंता जाहिर करते हुए इसके सुधार का निर्देश दिए| सांसद द्वारा कोसी बांध के अन्दर के पंचायतों में संचार सुबिधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया|

विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी, बहेड़ी थाना में दर्ज हुआ FIR

July 17, 2023
Dbg

16.07.2023 (दरभंगा) : विद्युत अधीक्षण अभियन्ता एस टी एफ विक्रम कुमार के नेतृत्व में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। इस कड़ी में उनके उपस्थिति में बहेड़ी थाना के बसकट्टी में जीवछ यादव अपने खेत का पटवन करने के लिए विद्युत का उपयोग चोरी से करते हुए पाए गए। इस चोरी के लिए कनीय विद्युत अभियंता बहेड़ी राघवेंद्र प्रसाद के द्वारा बहेड़ी थाना में 68428 रुपया जुर्माना करते हुए जीवछ यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इस के साथ ही बिठौली निवासी रामकृपाल यादव के द्वारा अपने परिसर में व्यावसायिक विद्युत संबंध लेकर औद्योगिक कार्य करते हुए पाए गए जिस कारण से इन पर 38182 रूपये का जुर्माना किया गया तथा सगुनिया ब्रिज के पास रामानंद कुमार के द्वारा अपने परिसर में व्यावसायिक विद्युत संबंध लेकर औद्योगिक कार्य करते हुए पाए गए जिस कारण से इन पर 37960 रूपये का जुर्माना किया गया। विद्युत अधीक्षण अभियन्ता के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में विद्युत संबंध विच्छेदित उपभोक्ताओं के परिसर का लगातार जांच किया जा रहा है वही दरभंगा शहर में पूर्व में विद्युत संबंध विच्छेदित उपभोक्ताओं के परिसर के साथ साथ स्मार्ट मीटर का निगेटिव बैलेंस होने के बाद जिनके द्वारा भी रिचार्ज नही करवाया जा रहा है उनके परिसर का लगातार जांच किया जा रहा है । इसके आलावा जिन उपभोक्ताओं का भी स्मार्ट मीटर लगाने के बाद खपत औसत खपत से कम हो रहा है वैसे उपभोक्ताओं के परिसर का भी लगातार जांच किया जा रहा है और ये लगातार चलता रहेगा।

पुलिस बल को आत्ममंथन करना चाहिए और इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए

July 17, 2023
Dbg

15.07.2023 (पटना) : भाजपा के 13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बनाई गई समिति आज पटना पहुंची और पूरे मामले की जांच की। चार सदस्यीय समिति के संयोजक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभिन्न लोगों, घायलों और क्षेत्रों के दौरा करने के बाद कहा कि यह घटना सरकार प्रायोजित हिंसा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घायल लोगों से मिलने के बाद हमलोगों ने महसूस किया कि भाजपा द्वारा राजनीतिक मुद्दे पर शांतिपूर्ण मार्च था, और कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने प्रायोजित हिंसा करवाई,जो दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। उन्होंने मीडिया के लोगों को भी इस बर्बरता पूर्ण कारवाई को दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि आंसू गैस में मिर्ची पाउडर डाले गए। बर्बरता का आलम था कि विजय सिंह जैसे साथी की शहादत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला समेत 1000 लोग घायल हो गए, जिसमे 300 अति गंभीर हैं।यह एक सोची समझी साजिश थी, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। भाजपा ने जब इस मार्च की इजाजत मांगी थी तब प्रशासन ने रूट मांगी थी, जब दिया गया तो उसे स्वीकार कर लिया गया और फिर प्रशासन के लोगों ने मार्च के दौरान रूट को बदल दिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मार्च को रोकने की कोशिश की गई। लाठीचार्ज के कारण ही विजय सिंह की मौत हुई l इधर मार्च डाक बंगला चौराहे पर पहुंची भी नहीं और लाठी चार्ज और आंसू गैस चलने लगे।

उन्होंने कहा कि यह घटना जे पी आंदोलन की याद दिलाती है। समिति के सदस्य और सांसद मनोज तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 771 लोगों के कमर के ऊपर लाठियां चली है। जिसमे अधिकांश के सिर पर लाठियां बरसाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर संकरे रास्ते के लिए रूट क्यों बदला गया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यहां सबसे अंतिम में वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ। समिति की महिला सदस्य और सांसद सुनीता दुग्गल ने तो स्पष्ट लहजे में कहा कि महिलाओं पर जिस तरह पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा लाठियां बरसाई गई उसे सभ्य समाज भी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा दृश्य आज तक कभी कोई नहीं देखा होगा। एक महिला नेता की पसली टूट गई तो एक महिला साथी के सिर में गंभीर चोट है। कई बहन, बेटियों के पीठ डंडे की मार से नीले पड़े हुए हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या इस सरकार में महिलाओं के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन या रैली में लोगों को रोकने का एक नियम होता है, लेकिन सभी नियमों को ताक पर रख दिया गया। चुन चुनकर लोगों को पीटा गया। उन्होंने कहा कि समिति इस निर्णय पर पहुंची है कि इस घटना कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। पटना के एसएसपी रहे और पलामू के सांसद तथा समिति के सदस्य बी डी राम ने कहा कि पुलिस अधिकारी होने के नाते मुझे मालूम है कि प्रदर्शन, रैली को रोकने के लिए कम से कम शक्ति का प्रयोग करने का नियम है, लेकिन वीडियो फुटेज देखने और घायल लोगों के देखने से साफ पता चलता है कि इस नियम का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों के पीठ और सिर पर जख्म इसके प्रमाण है कि बर्बरता की यह पराकाष्ठा है।

एक व्यक्ति के पीछे 20 पुलिसकर्मी लाठी बरसा रहे थे। उन्होंने कहा कि घायल लोगों से मिलने और फुटेज देखने से साफ है कि यह निर्लज्जता है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए पुलिस बल को आत्ममंथन करना चाहिए और इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया l

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजीव चौरसिया पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।