DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का प्रारूप प्रकाशन पर विमर्श को लेकर बैठक आयोजित की गई

August 12, 2023
Dbg

10.08.2023 (दरभंगा) : प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का प्रारूप प्रकाशन पर विमर्श को लेकर सभी राजनीतिक दलों, सभी जनप्रतिनिधि एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि दरभंगा जिला अंतर्गत सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों को सूचीबद्ध कर प्रारूप बनाया गया है, जिसका अंतिम प्रकाशन दावा आपत्ति निराकरण के पश्चात पुनः बैठक कर किया जाना है। वर्तमान में जिले में 2931 मतदान केंद्र थे, जिनमें 08 मतदान केंद्र जोड़कर 2939 मतदान केंद्र बनाया गया है।

वैसे मतदान केंद्र जिनके भवन जर्जर हो गए हैं या जिन मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 की संख्या को पार कर गया है, उनके लिए नए मतदान केंद्र का प्रस्ताव दिया गया है। जिनमें कुशेश्वरस्थान में 02, दरभंगा सदर में 02, बहादुरपुर में 02, गौड़ाबौराम में 01 एवं बेनीपुर में 01 मतदान केंद्र बढ़ाया जा रहा है। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बारी-बारी से संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से उनका मंतव्य लिया गया। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी उस पर मंतव्य लिया गया।

बेनीपुर के विधायक विनाय कुमार चौधरी ने बताया कि बेनीपुर में तीन मतदान केंद्र जर्जर भवन में अवस्थित है, जिन्हें बदलने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता निर्धारित करने हेतु प्रस्ताव देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान जितने भी मतदाता आते हैं, उन सबों को मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाना चाहिए। कई जगह से शिकायत मिलती है कि 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हो जाने पर मतदाताओं को मतदान करने से रोका जाता है।

राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों ने अलीनगर, हायाघाट, दरभंगा सदर, बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान, केवटी एवं जाले के 01-02 मतदान केंद्रों को बदलने की आवश्यकता बताई। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा लिखित में आपत्ती देने का अनुरोध किया गया। बताया गया की 10 अगस्त से 19 अगस्त तक दावा आपत्ति जिला निर्वाचन कार्यालय में दिया जा सकता है। 19 अगस्त से 25 अगस्त तक दावा आपत्ति का निवारण किया जाएगा। पुनः 25 से 30 अगस्त के बीच विमर्श हेतु एक और बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात मतदान केंद्र के युक्तिकरण का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेज दिया जाएगा, अनुमोदन प्राप्त हो जाने पर अंतिम प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। विधायक कुशेश्वरस्थान अमन भूषण हजारी ने एक मतदान केंद्र को बदलने की आवश्यकता बताए।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

वहीं राजनीतिक दलों की ओर से भाजपा के जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष गगन कुमार झा, बसपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,जिला सचिव सीपीआई नारायण जी झा, राजद के जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम व एसएसपी ने जारी किया संयुक्तादेश

August 12, 2023
Dbg

09.08.2023 (दरभंगा) : 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा जारी संयुक्तादेश के अनुसार मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 15 अगस्त के 09ः05 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जाएगा। मुख्य समारोह में बी.एम.पी., डी.ए.पी (पुरूष/महिला), गृह रक्षा वाहिनी, फायर ब्रिगेड, एन.सी.सी. के सीनियर, जूनियर एवं जूनियर बालिका तथा स्कॉट गाईड शामिल होंगे।झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बी.एम.पी के एक प्लाटून, डी.ए.पी (पुरूष/महिला) के एक-एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून, फायर ब्रिगेड के एक प्लाटून, एन.सी.सी. (सीनियर, जूनियर एवं जूनियर बालिका) के एक-एक प्लाटूर एवं स्कॉट गाईट के एक प्लाटून द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी तथा आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार द्वारा अभिभाषण किया जाएगा। परेड का समादेशन प्रा.अ.नि. (परिचारी) प्रिया राज, पुलिस केन्द्र, दरभंगा द्वारा किया जायेगा एवं द्वितीय परेड का समादेशन प्रा.अ.नि. (परिचारी) स्वाति चौधरी, पुलिस केन्द्र, दरभंगा द्वारा किया जायेगा।

नगर आयुक्त, दरभंगा को उक्त अवसर पर परेड मैदान की साफ सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। थानाध्यक्ष (यातायात), दरभंगा को उक्त अवसर पर मुख्य समारोह स्थल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यकतानुसार यातायात सिपाही एवं हवलदार की प्रतिनियुक्ति करने अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर से वाहनों की पार्किंग हेतु सूची प्राप्त कर निर्धारित स्थल पर ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी चौक-चौराहों पर भी यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था संचालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। जिला संयुक्तादेश में बताया गया कि वाहनों की पार्किंग हेतु स्टेडियम के पश्चिमी द्वार के अन्दर उत्तर एवं दक्षिणी भाग में स्थान निर्धारित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा), दरभंगा को निर्देश दिया गया कि उक्त अवसर पर आसूचना संकलन करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा महत्वपूर्ण सूचनाओं से ससमय अवगत करायेंगे तथा मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थल, जहाँ झंडोत्तोलन किया जाना है, उसका एन्टी सवोटाज जाँच करेंगे। उक्त अवसर पर सभी थाना का वितंतु सेट प्रातः 06ः00 बजे से पूरे दिन खुला रहेगा। अग्निशाम पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फायर बिग्रेड की एक यूनिट को तैयार कर कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान में रखेंगे, ताकि आकस्मिकता की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके।

उक्त समारोह के अवसर पर पूर्व से ही क्यू.आर.टी. टीम को बज्र वाहन के साथ तैयारी हालत में पुलिस केन्द्र, दरभंगा में रखा जाएगा, ताकि आकस्मिक की स्थिति में इसका त्वरित उपयोग किया जा सके। सुरक्षा के दृष्टिकोण से झंडोत्तोलन मंच, भी.आई.पी. दीर्घा, दर्शक दीर्घा सहित पूरे मैदान एवं समारोह स्थल को भौतिक रूप से गहन एवं एण्डी-सबोटेज जाँच होगी। परिचारी प्रवर, दरभंगा को निदेशित किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में पर्याप्त संख्या में एण्टी-सबोटेज जाँच के लिए प्रशिक्षित कर्मियों को प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर को मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगावाने को कहा गया है। जिला संयुक्तादेश में बताया गया कि असामाजिक तत्वों की गतिविधि के पर नजर रखने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सादे लिबास में कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल का चयन कर चिकित्सकों के साथ पारा मेडिकल स्टॉफ एवं पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही समारोह स्थल पर पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा गया।

मुख्य समारोह के उपरांत 09ः45 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। तत्पश्चात् पूर्वाह्न 10ः00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10ः15 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10ः25 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10ः35 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में, 10ः45 बजे पूर्वाह्न अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11ः15 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में एवं 11ः20 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री से मिलकर दरभंगा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है

August 12, 2023
09.08.2023 (DarbhangaOnline Buero) : बिहार प्रदेश जनता दल ( यू ) के प्रवक्ता सह बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि जब तक वोट विकास से नहीं जुड़ेगा तब तक जनप्रतिनिधि विकास की ओर ध्यान नहीं देंगे। महागठबंधन की सरकार ने फिर दरभंगा शहर के दो मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए राशि विमुक्त कर दी है।

प्रो० चौधरी ने कहा कि दरभंगा शहर के बलभद्रपुर मुहल्ले वासी की विडंबना है कि यह बराबर उपेक्षित रही है। एक समय राजद के विधायक स्व ० सुल्तान अहमद अंसारी ने वलभद्रपुर और वंगाली टोला का उद्धार कराया था। फिर जद ( यू) के विधान पार्षद स्व ० प्रो विनोद कुमार चौधरी ने इस मुहल्ला में सड़क का निर्माण कराया था। उसके बाद से बलभद्रपुर के विकास पर किसी की नजर नहीं पड़ी। बल्कि घोर उपेक्षित रही। इस मुहल्ले का उपयोग सिर्फ़ वोट बैंक के रूप में किया जाता रहा। जब तक वोट विकास से नहीं जुड़ेगा तब तक इसी तरह से लोग उपेक्षित होते रहेंगे। प्रो चौधरी ने बताया कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में नगर विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को दी है।

लगातार योजनाओं की स्वीकृति मिली है। इसी क्रम मे दरभंगा शहर के बलभद्रपुर मुहल्ला के दो सड़को के निर्माण के लिए सात करोड़ ग्यारह लाख रुपए की स्वीकृति दी गयी है। जिससे 22 नम्बर गुमटी से लेकर एम एल एकेडमी स्कूल, पेट्रोल पंप से लेकर एस ० के ० सरकार तक, डाक घर से ब्रम्हस्थान तक, एन ० पी ० मिश्रा चौक से लेकर रमानंद पथ तक की सभी मुख्य सड़कों का निर्माण होगा। यह संयोग है कि इस मुहल्ले की सड़कों का जीर्णोद्धार जद ( यू ) या राजद के द्वारा होता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा शहर के नालों के लिए लगभग तीन सौ करोड़ रूपए की कैबिनेट से स्वीकृति दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर दरभंगा शहर में जाम की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार दरभंगा में भी एलीभेटेड सड़क पर विचार कर रही है। जल्द ही इस दिशा में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएमसीएच मे 2500 बेड का अस्पताल का निर्माण प्रारम्भ होगा ।

यात्रियों के लिए उत्तम परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है

August 09, 2023
Dbg

09.08.2023 (पटना) : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल(पीबीटी) की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर/पटना सिटी, अपर समाहर्ता, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद फुलवारीशरीफ-सह-सचिव, पीबीटी; बुडको, नगर निगम के प्रतिनिधि, बस एवं ऑटो एसोसिएशन तथा अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस बैठक में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया, पटना के सुगम संचालन एवं यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावों पर विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्णय लिया गया।

डीएम द्वारा यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर बल दिया गया। उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा यातायात पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि चिन्हित स्थानों से ही बसों का परिचालन सुनिश्चित कराएँ। अनधिकृत स्थानों पर वाहनों का ठहराव एवं परिचालन करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में डिस्पले बोर्ड तथा इन्क्वायरी काउण्टर रहना चाहिए। प्रमुख स्थलों पर यात्री-किराया की सूची का प्रदर्शन किया जाए ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि पाटलिपुत्र बस टर्मिनल परिसर के आगमन एवं प्रस्थान स्थान पर पर्याप्त मात्रा में शौचालय, बाथरूम तथा यूरिनल की व्यवस्था रहनी चाहिए। डीएम के संज्ञान में लाया गया कि मुख्य भवन एवं टर्मिनल बिल्डिंग मिलाकर वर्तमान में 78 शौचालय क्रियाशील है।

अभी बुडको द्वारा चार स्थानों-गेट संख्या 2 के उत्तर, फ्लाईओवर के नीचे ब्लॉक सी के सामने, ब्लॉक ए के सामने तथा डॉर्मिटरी के सामने- पर कुल अतिरिक्त 48 सीटर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 35 पुरूषों के लिए तथा 13 महिलाओं के लिए है। साथ ही 28 यूरिनल, 14 ड्रिंकिंग वाटर स्थल एवं 20 स्नानघर स्थल का निर्माण किया जा रहा है। डीएम द्वारा 45 दिन के अंदर इन शौचालयों तथा अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही यात्री सुविधा हेतु दो मोबाईल टॉयलेट का भी क्रय करने का निर्देश दिया गया।

डीएम डॉ. सिंह ने आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा बस टर्मिनल परिसर की साफ-सफाई तथा पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल द्वारा परिसर में एकत्र ठोस अपशिष्ट के उठाव का नियमित तौर पर अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। परिसर से जल निकासी को सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद फुलवारीशरीफ-सह-सचिव, पीबीटी द्वारा पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से सुगमतापूर्वक बसों के परिचालन हेतु एजेंडावार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। यात्रियों के लिए पेयजल एवं शौचालयों की उपलब्धता, ड्रायवर डॉर्मिटरी तथा शौचालय के रख-रखाव, उपयोग एवं नियंत्रण; सीसीटीवी की क्रियाशीलता, साफ-सफाई, सुरक्षा कार्य, बुडको द्वारा कराए जा रहे योजना अंतर्गत अवशेष कार्यों में प्रगति इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई।

बस एवं ऑटो एसोसिएशन तथा अन्य संघों के प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव तथा जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि पाटलिपुत्र बस टर्मिनल परिसर के टर्मिनल 3, 4 एवं 5 में खराब/डंप वाहनों यथा बसों, ट्रक तथा छोटे वाहनों को अवैध ढ़ंग से रखा गया है। वर्तमान में 32 बस एवं छोटा वाहन डंप किया गया है। इससे बसों के परिचालन में व्यवधान आता है। जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को इन वाहन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस का तामिला कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि इन बसों को 07 दिन के अंदर हटा लें अन्यथा संबंधित वाहन मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही इन बसों को प्रशासन द्वारा हटाते हुए नीलाम-पत्र वाद दायर कर बस मालिकों से दंड राशि की वसूली की जाएगी तथा परमिट रद्द करने की भी अनुशंसा की जाएगी। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि नागरिकों के लिए सुगम यातायात में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के विस्तार हेतु 5 एकड़ भूमि का अधिग्रहण प्रक्रियाधीन है। भूमि से संबंधित एसआईए का अंतिम प्रतिवेदन अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना से प्राप्त हुआ है।

इस प्रतिवेदन का अधियाची विभाग द्वारा विशेषज्ञ समूह से मूल्यांकन कराया जा रहा है। डीएम डॉ. सिंह द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, फुलवारीशरीफ-सह-सचिव, पीबीटी को इस कार्य में तेजी लाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थायी भू-अर्जन के इस स्थल पर आवश्यक संरचना निर्माण कराया जाएगा। डीएम डॉ. सिंह ने निदेश दिया कि अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स सतत क्रियाशील रहे।

इसमें पुलिस उपाधीक्षक, यातायात उपाधीक्षक, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हैं। यह टास्क फोर्स पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के नजदीक के इलाकों से अवांछित तत्वों पर नियंत्रण रखे। साथ ही पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माईल तक के इलाके को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। उन्होंने अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था को पीबीटी के आस-पास नियमित तौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित करने का निर्देश दिया, साथ ही पीबीटी के सचिव को बस टर्मिनल परिसर में यात्रियों की सुविधा हेतु बैंक, एटीएम अधिष्ठापित करने तथा कॉमर्सियल शॉप को विकसित करने के लिए प्रावधानों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।

दैनिक कार्यों के सुगमता से संचालन हेतु गठित उप समिति नियमित तौर पर बैठक करे। इस उप समिति में नगर विकास विभाग के सहायक अभियंता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात; सचिव, पीबीटी; नगर प्रबंधक एवं अन्य शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि उप समिति की बैठक महीने में कम से कम दो बार हो। बैठक में दैनन्दिन कार्यों के सम्पादन को सुगमता से सम्पन्न करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि यात्रियों के लिए उत्तम परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी स्टेकहोल्डर्स इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें।

ट्रेन में चेन पुलिंग करने के आरोप में 188 लोगों को हिरासत में लिया गया

August 09, 2023
Dbg

09.08.2023 (DarbhangaOnline Buero) : पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो। इस विशेष अभियान में 01.08.23 से 07.08.23 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 188 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई । ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इन 07 दिनों में सर्वाधिक 75 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 42, सोनपुर मंडल में 38, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 20 तथा धनबाद मंडल में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया । विदित हो कि गाड़ियों को बिना ठहराव एसीपी (चेन पुलिंग) करके रोकने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । लंबी दूरी वाली गाड़ियों में सफर करने वाले यात्री एसीपी के कारण और ज्यादा परेशान हो जाते हैं । यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल द्वारा यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।