August 19, 2023

19.08.2023 (दरभंगा) : आपदा के समय पीड़ीत परीजनो के लिए संवेदनशील होना हर नागरिक का कर्तव्य है। खासकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का दायित्व बनता है की पीड़ितों के साथ हर तरह से मदद के लिए तैयार रहें। बेनीपुर के विधायक सह जदयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने अपने विधानसभा के बेनीपुर अंचल के सज्जनपुरा पंचायत के कन्हौली गांव के पानी में डूबने से हताहत हुए बहुरन पासवान के आश्रितों को 4 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक सौपने के बाद उपरोक्त बातें कहते हुए अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों के साथ पीड़ित परीजनो को ढाढस भी बढ़ाया और दुःख की इस घरी में बहुरन पासवान के परीजनो को हर तरह की सहायता का आश्वासन भी दिया।
विधायक प्रो0 चौधरी ने जनप्रतिनिधियों के लिए संवेदनशीलता को एक नैतिक दायित्व बताते हुए कहा की लोगो की अपेक्षा को पूरा करना हर जनप्रतिनिधि की जबाबदेही होती है जबकि सरकार की योजनाओ को उचित रूप से लाभार्थियों तक पहुचाना हर सरकारी अधिकारियो और सेवक का कर्तव्य है । विधायक प्रो0 चौधरी ने बिहार की नीतीश सरकार की आपदा निति की जमकर सराहना करते हुए कहा की भारत देश में पहला राज्य है जहाँ किसी भी तरह के आपदा में हर तरह की सहायता मिलती है ।
विधायक प्रो0 चौधरी ने बिहार के सीएम को एक दूरद्रष्टा तथा युगांतकारी राजनेता बताते हुए कहा की आज जब देश में राजनीती की नई परिपाटी से सारे नेता प्रभावित है वैसी परिश्तिथि में भी नीतीश कुमार की छवि एक उदाहरण है जो कार्यकर्ताओ के लिए उदाहरण है।
इस मौके पर बेनीपुर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, सज्जनपुरा पंचायत मुखिया कुंदन सिंह, पप्पू सिंह, गंगा पासवान, सुशील पासवान, अजीत साहू, जितेंद्र पासवान, अमलेश सिंह दल, शैलेंद्र पासवान, निरंजन मंडल, राम उदग़ार यादव, लाल पासवान, राधे श्याम मण्डल आदि लोग मौजूद थे ।