DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

कई योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करायी गयी है

August 19, 2023
Dbg

18.08.2023 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु अब तक जमीन मुहैया नहीं करने के लिए संबंधित अंचलाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिन स्थलों के लिए जमीन उपलब्ध कराया जाना है, उनमें कुशेश्वरस्थान का कोला, अलीनगर का लहठा और माधोपुर रढेला, सदर प्रखंड के शिशो पूर्वी एवं रसलपुर और जाले का रेवढ़ा शामिल है।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अनुसंशित योजना के लिए जमीन मापी करवा कर अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न अंचलों को योजनाओं की सूची प्रेषित है। अभी तक उनके योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करायी गयी है, जिनमें दरभंगा सदर, बहादुरपुर, मनीगाछी, बेनीपुर, बहेड़ी, बिरौल, जाले एवं सिंहवाड़ा अंचल शामिल है। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अंचलाधिकारी को जल्द से जल्द भूमि मापी करवा कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला योजना पदाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।नगर निगम, दरभंगा द्वारा बताया गया कि महाराजी पुल डायवर्शन का काम हो गया है एवं तोड़े गए मालवा को रखने के लिए शेड भी पुल निर्माण निगम को उपलब्ध करा दिया गया है।

उप विकास आयुक्त ने पुराने पुल के मालवा की नीलामी करवाने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि बेंता चौक से मेडिकल कॉलेज तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लंबित है, इसे शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए। माध्यमिक विद्यालय माधोपुर,बेनीपुर की चाहरदीवारी निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि दो ओर से निर्माण कार्य कराया जा चुका है,एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जल संसाधन विभाग द्वारा हाउसिंग बोर्ड से चट्टी चौक तक नाला निर्माण में अतिक्रमण हटाने की मांग के संबंध में बताया गया कि आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी में निर्माणाधीन पुल के लिए कोला से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, लेकिन नदी के दूसरे छोर कोला टोका से अतिक्रमण नहीं हटा है। अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सभी प्रखण्डों के उन पंचायतों के लिए जहां अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य लंबित है।

उनसे संबंधित अंचलाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से जवाब तलब किया गया तथा एक-एक योजना के संबंध में फीडबैक लिया गया। बैठक में ई-ऑफिस, वन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि गणना, दाखिल-खारिज, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बहेड़ी के समदपूरा के पर्चा निर्गत 09 लाभुकों को जमीन पर कब्जा दिलाने, हायाघाट के पोखराम में चार लाभुकों को पर्चा निर्गत करने, दरभंगा सदर के भालपट्टी में लाभुकों को आवंटित जमीन का सीमांकन कराने को लेकर समीक्षा की गई तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, डीसीएलआर सदर राकेश रंजन एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस की बधाई

August 16, 2023
Dbg

15.08.2023 (दरभंगा) : 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्रा.अ.नि. (परिचारी) प्रिया राज, पुलिस केन्द्र, दरभंगा द्वारा परेड का समादेशन किया गया तथा द्वितीय समादेशन प्रा.अ.नि. (परिचारी) स्वाति चौधरी, पुलिस केन्द्र, दरभंगा द्वारा किया गया। रामनन्दन मिश्र राजकीय प्लस 2 बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय के संगीत शिक्षिका व छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। परेड में बी.एम.पी, डी.ए.पी (पुरूष/महिला), गृह रक्षा वाहिनी, फायर ब्रिगेड, एन.सी.सी. (सीनियर/ जूनियर एवं जूनियर बालिका) एवं स्कॉट गाईड के एक-एक प्लाटून शामिल हुए, जिनके द्वारा क्रमशः सिटी एसपी सागर कुमार, एसएसपी अवकाश कुमार, डीएम राजीव रौशन, आईजी, मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा, ललन मोहन प्रसाद एवं आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार को सम्मान गार्ड दिया गया।

तत्पश्चात् आयुक्त द्वारा एसएसपी के साथ परेड का निरीक्षण गया। निरीक्षणोपरान्त आयुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, नगर आयुक्त कुमार गौरव, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, अपर समाहर्त्ता (लो0शि0नि0) अनिल कुमार, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं स्वतंत्रता सेनानी जगदीश साह एवं जय नारायण गुप्ता मंच पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयुक्त ने जिलावासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दरभंगा के सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, माननीय जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण, दरभंगा जिला के सम्मानित नागरिकगण, भाईयों, बहनों तथा प्यारे बच्चों। सर्वप्रथम मैं आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। साथ ही आप सभी को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूँ। इस पावन अवसर पर हम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, सभी स्वतंत्रता सेनानी एवं उन सभी वीर सपूतों का शत्-शत् नमन करते हैं, जिनकी कुर्बानी ने हमें स्वतंत्रता दिलायी। स्वतंत्रता संग्राम में मिथिलावासियों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है। इस अवसर पर हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को दरभंगा जिले में शत-प्रतिशत सरजमीं पर उतारा जा रहा है। मनरेगा के अन्तर्गत लगभग 45 लाख मानव कार्य दिवस सृजित किए गए। वहीं आवास योजना के अन्तर्गत लगभग 02.12 लाख परिवारों को पक्का मकान मुहैय्या करवाया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार योजना अन्तर्गत अब डब्लू.पी.यू. का निर्माण सभी पंचयतों में करवाया जा रहा है।

जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत सतही जल क्षेत्र को बढ़ाया जा रहा है तथा भू-गर्भ जल को रिचार्ज करने हेतु कई प्रयास किये जा रहे हैं। दरभंगा जिला में मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-1 एवं पार्ट - 2 के अन्तर्गत सभी 14 योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेजयल, शौचालय, नाली-गली, प्रकाश की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गाँव समृद्ध गाँव के तहत जिले के सभी पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर 10 एवं सभी वार्ड में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट चरणवार लगवाये जा रहें है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत एवं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार छात्र-छात्राओं को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, छात्र/छात्राओं को साईकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति तथा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान की जा रही है। शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण के साथ ही कुपोषित बच्चों की संख्या शुन्य करने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के क्षेत्र में जिले को प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। ओ.पी.डी. एवं आई.पी.डी. में लगातार मरीजों की सुविधा में वृद्धि की जा रही है। इसके साथ ही डी.एम.सी.एच. में 3115 करोड़ की लागत से 2,500 बेड का विस्तार किया जा रहा है, जो दरभंगा सहित पूर्वांचल के लिए एक वरदान सिद्ध होगा। दरभंगा के लगभग साढ़े आठ लाख राशन कार्डधारियों को सरकारी दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 4 एकड़ भूमि में 164 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तथा अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित भव्य तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय आमलोगों के लिए खुल गया है। दरभंगा एयरपोर्ट को पूर्ण सुविधायुक्त बनाने के लिए वांछित जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा चुका है। रामनगर आई.टी.आई. के निकट निर्माणाधीन आई.टी. पार्क शीघ्र ही आमलोगों के लिए खुल जाएगा। पथ निर्माण विभाग द्वारा जिले में अनेक बड़ी सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जारी है।

कमला नदी के दोनों तटबंध सहित 136 किलोमीटर में बाँध सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सड़क निर्माण कराया जा रहा है। कुल - 240 किलोमीटर में तटबंध ऊँचीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य करवा कर बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। कृषकों को पटवन हेतु डीजल अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही वांछित मात्रा में निर्धारित दर पर उर्वरक मुहैय्या कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही स्थाई पेयजल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। वुडको द्वारा 130 करोड़ की लागत से 24 माह में कार्य करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

शहरी क्षेत्र के जल-जमाव की समस्या के स्थाई निदान के लिए लम्बी दूरी के कई बड़े-बड़े नाला का निर्माण कार्य जारी है। इस अवसर पर यह कहते हुए भी मुझे प्रसन्नता हो रही है कि दरभंगा का विशिष्ट उत्पाद ‘‘मखाना’’ को जी.आई. टैग मिल जाने से इसे अर्तराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल गई है, जिससे ‘‘मखाना’’ के उत्पादन एवं व्यापार में आशातीत वृद्धि हो रही है। जिले में कर्पूरी छात्रावास, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, बहुउद्देशीय भवन, बालिका छात्रावास सहित अनेक बड़े संस्थानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं के लिए कुल - 6 राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास संचालित हैं। अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय एवं पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस 2 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें आवासन, भोजन, वस्त्र, पठन-पाठन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना, अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास येजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री श्रम शक्ति कौशल योजना, बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना एवं बिहार राज्य वक्फ विकास योजना चलायी जा रही है।

4.21 लाख वृद्ध, बेसहारा महिलाओं, दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा निरंतर सहायता पहुंचाई जा रही है। 7,250 परिवारों को कबीर अंत्येष्ठि, 151 लाभुकों को राष्ट्रीय परिवार लाभ, 79 लाभुकों को मुख्यमंत्री परिवार लाभ, 76 नवविवाहित जोड़ों को अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान, 39 दिव्यांग जोड़ों को मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान, 531 लाभुकों को बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना से लाभान्वित किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अन्तर्गत कन्या लाभुकों को जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने तक लाभान्वित किया गया है। समाज सुधार एवं मद्य निषेध अभियान के अंतर्गत लोगों में निरंतर बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन एवं मद्यनिषेध के प्रति जागरूकता की जा रही है। ताड़ी व शराब के कारोबार से जुड़े 1,563 परिवारों को सतत् जीविकोपार्जन का लाभ दिया गया है। जीविका द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना चलायी जा रही है।

आज इस पुनीत अवसर पर हम समाज के सभी लोगों का आवाह्न करते हैं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाने में हम मिलजुल कर काम करेंगे एवं जागरूक रहकर स्वास्थ्य एवं समृद्ध देश का निर्माण करने में अपना योगदान देंगे। जय हिंद-जय भारत। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जगदीश साह को पाग, चादर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। वहीं आईजी, मिथिला प्रक्षेत्र ने स्वतंत्रता सेनानी जय नारायण गुप्ता को पाग, चादर एवं पौधा देकर सम्मानित किया। तदोपरान्त प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने वाले प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, तारडीह कुमार शैलेन्द्र के प्रतिनिधि भास्कर रंजन को आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सड़क दुर्घटना ग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करने वाले अच्छे मददगार रामाश्रय चौधरी को 10 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र आयुक्त ने प्रदान किया।

मुल्यांकन मैट्रिक के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुसारी तुर्की, बहेड़ी के शिक्षक, महेश यादव को आईजी, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा, ललन मोहन प्रसाद द्वारा प्रशिस्त पत्र प्रदान किया गया तथा मध्य विद्यालय, पोखराम उत्तरी, बिरौल के शिक्षिका प्रतिभा कुमारी को बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी द्वारा प्रशिस्त पत्र प्रदान किया गया।

इसके साथ ही परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्लाटून नम्बर - 05 के परेड कमाण्डर को डीएम राजीव रौशन द्वारा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्लाटून नम्बर - 04 के परेड कमाण्डर को एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्लाटून नम्बर - 02 के परेड कमाण्डर को आयुक्त, डीएम, एसएसपी, सिटी एसपी द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

LNMU के मुख्यालय एवं कुलपति- आवास में कुलपति प्रो. एस पी सिंह ने किया झण्डोत्तोलन

August 16, 2023
Dbg

15.08.2023 (दरभंगा) : 15.08.2023 (दरभंगा) : हमारी आजादी का एक लंबा इतिहास रहा है। इतिहास हमें आगे चलते रहने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हमलोग देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हैं, क्योंकि उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज हम आजाद हैं। सभी ज्ञात- अज्ञात स्वाधीनता सेनानियों के योगदान का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों का महापर्व है।

उक्त बातें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय मुख्यालय में झंडोत्तोलन करते हुए कही। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि आज सभी भारतीय उत्साहित हैं, क्योंकि हमलोग आजाद हैं। प्रतीकों के माध्यम से हम संगठन को मजबूत बनाकर उत्तरोत्तर विकास करते हैं। प्रतीकों के माध्यम से देशवासियों में एक जज्बा और उत्साह का संचार हुआ था, जिनमें एक बड़ा प्रतीक राष्ट्रध्वज है जो एकता, संगठन और भाईचारे का संवाहक बना। दूसरा प्रतीक भारत का भूभाग है, जिसे हम भारत माता के नाम से जानते हैं। इन दोनों प्रतीकों ने भारत की आजादी की लड़ाई में काफी योगदान दिया। ये आज भी हमारी धड़कनों में हैं जो हमें रोमांचित और प्रेरित करते हैं। ये हमारी आन- बान और शान तथा मर्यादा के सदृश हैं। हमारे ये प्रतीक हमें उर्जा, सहारा तथा मानक प्रदान करते हैं। हमारा प्रतीक सामाजिक संबंधों से जितना जुड़ा होगा, वह लोगों में उतना ही लगाव उत्पन्न करेगा।

कुलपति ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हर उम्र के लोगों ने काफी सहयोग किया। देश की यात्रा बहुत लंबी होती है जो अनवरत चलती रहती है। जब हम एक मानक पूर्ण करते हैं तो दूसरे मानक की ओर चल पड़ते हैं और यह क्रम लगातार चलता ही रहता है। आगे बढ़ने का यह सफर कभी रुकता नहीं है। आज भारत श्रीअन्न से लेकर अंतरिक्ष तक की यात्रा करते हुए अपना परचम लहरा रहा है। हम सब ऐसे भारत के लिए समर्पित हैं। कुलपति ने छात्रों से कहा कि वे अपने दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन करते रहें, क्योंकि वही आने वाले समय में बड़ी जिम्मेदारियां का भी निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर कुलपति ने एनसीसी के परैड तथा एनएसएस दल का निरीक्षण किया।

एनसीसी टीम का नेतृत्व एमएलएसएम कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डा. अनिल कुमार चौधरी तथा एनएसएस टीम का नेतृत्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर डा विनोद बैठा ने किया। विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्र- छात्राओं ने विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पम नारायण के नेतृत्व में राष्ट्रगान- जन गण मन... तथा देशभक्ति गीत सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा...का गायन किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र- छात्राएं एवं अभिभावकगण भी उपस्थित थे। कुलपति ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी सदन परिसर में झंडोत्तोलन कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अंत में उन्होंने कुलपति- आवास पर भी झंडोतलन किया। जहां उनकी धर्मपत्नी, प्रति कुलपति, वित्तीय परामर्शी तथा कुलसचिव सहित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मी तथा विश्वविद्यालय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर तथा विशेष रूप से कुलपति- आवास को राष्ट्रभक्ति के रंग में काफी सजाया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी गरिमा एवं शान के साथ पूरे जिला में मनाया जाएगा

August 12, 2023
12.08.2023 (पटना) : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। पूरी गरिमा एवं शान के साथ पूरे जिला में यह मनाया जाएगा। ऐतिहासिक गांधी मैदान, पटना में मुख्य राजकीय समारोह आयोजित होगा। पूरे गाँधी मैदान को चार जोन में बाँटकर वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में निर्धारित मानकों के अनुसार सम्पूर्ण तैयारी की जा रही है। सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को गाँधी मैदान में 13 (तेरह) झाँकियों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 15 अगस्त को महादलित समुदाय के गाँवों/टोलों में विशेष समारोह का आयोजन होगा। यहाँ महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाएगा।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में है। इसकी नियमित समीक्षा की जाती है। दिनांक 15.08.2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गाँधी मैदान, पटना में आयोजित कार्यक्रम का विवरण निम्नवत् है।

08.52 बजे पूर्वाह्न- माननीय मुख्यमंत्री का परेड ग्राउण्ड गाँधी मैदान, पटना में आगमन। आयुक्त, पटना प्रमण्डल, पटना, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं कमाण्डर, बिहार-झारखण्ड सब-एरिया, दानापुर द्वारा स्वागत। 08.54 बजे पूर्वाह्न- सलामी। 08.55 बजे पूर्वाह्न- मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण। 09.00 बजे पूर्वाह्न- मुख्यमंत्री द्वारा झंडोत्तोलन, राष्ट्रीय सलामी एवं राष्ट्रीय धुन। 09.03 बजे पूर्वाह्न- मुख्यमंत्री का अभिभाषण। 09.25 बजे पूर्वाह्न- सलामी। 09.26 बजे पूर्वाह्न- परेड का समापन। 09.28 बजे पूर्वाह्न- झाँकियों का प्रदर्शन। 09.50 बजे पूर्वाह्न- मुख्यमंत्री का समारोह स्थल से प्रस्थान।

डीएम डॉ. सिंह द्वारा गाँधी मैदान की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आमंत्रण पत्र वितरण, विद्युत व्यवस्था, परेड एवं पूर्वाभ्यास, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, झांकियों का प्रदर्शन, विधि-व्यवस्था सहित सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर समीक्षा की जाती है तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया जाता है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा हेतु अचूक व्यवस्था रहेगी। भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखा जाएगा। गाँधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरा के द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

गाँधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पूरे गाँधी मैदान को चार सेक्टर एवं आवश्यकतानुसार सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सेक्टर में अपर जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभार में रखा गया है। गाँधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुल 51 विभिन्न स्थानों पर 87 दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 04 सेक्टर दंडाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

महिला बल, लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल दिनांक 15.08.2023 को 06.00 बजे सुबह अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अवश्य पहुँच जाएंगे तथा अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तब तक मुस्तैद रहेंगे जब तक मैदान से भीड़ चली न जाए। सेक्टर पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 सुरक्षित दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

डीएम डॉ. सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी टीम को निरंतर सक्रिय एवं तत्पर रहने का निदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए, सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित ध्यान देते हुए समुचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करें। गांधी मैदान की व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी। बैरिकेडिंग- अनुमोदित नक्शा के अनुसार कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, पटना प्रमंडल द्वारा बैरिकेडिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गाँधी मैदान का समतलीकरण तथा इसके चहारदीवारी के सभी प्रवेश द्वार की मरम्मति की गई है। बैठने की व्यवस्था- गाँधी मैदान में दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी।

नजारत उप समाहर्ता एवं अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था द्वारा योजनाबद्ध ढंग से बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विद्युत व्यवस्था- कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल-1 एवं विद्युत आपूर्ति कार्यपालक अभियंता, पेसू, बांकीपुर, पटना गाँधी मैदान में विद्युत की व्यवस्था सुदृढ़ रखेंगे। उनके द्वारा गाँधी मैदान में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम हाई मास्ट लाईट को चालू हालत में रखेंगे। संयुक्त परेड एवं पूर्वाभ्यास- परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक 01.08.2023 से आरंभ है। अंतिम पूर्वाभ्यास दिनांक 13.08.2023 को पूर्वाह्न 08.00 बजे होगा।

पुलिस उपाधीक्षक (प्रारक्ष) को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। परेड की संरचना निम्न प्रकार है।

1. सी.आर.पी.एफ. 2.एस.एस.बी. 3.एस.टी.एफ. 4. बी.सैप (पुरूष) 5.बी. सैप (महिला) 6. जिला सशस्त्र बल (पुरूष) 7. जिला सशस्त्र बल (महिला) 8. होमगार्ड शहरी 9. होमगार्ड ग्रामीण 10. एन.सी.सी (आर्मी)-ब्यॉज 11. एन.सी.सी. (आर्मी)-गर्ल्स 12. एन.सी.सी. (नेवी) 13. स्काउटस एण्ड गाईड (ब्यॉज) 14. स्काउटस एण्ड गाईड (गर्ल्स) 15. स्वान दस्ता 16. फायर ब्रिगेड।

सफाई व्यवस्था- पटना नगर निगम द्वारा समारोह के पूर्व गाँधी मैदान के अतिरिक्त इसके चारों तरफ, भीतरी एवं बाहरी भाग तथा पार्क की भी विशेष रूप से सफाई कराई जाएगी। पटना नगर निगम द्वारा चलंत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल की व्यवस्था- डीएम डॉ. सिंह ने निदेश दिया कि कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पटना पूर्वी वाटर टैंकर के साथ-साथ वाटर एटीएम भी लगाएंगे।

नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पटना नगर निगम जलापूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पटना एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पटना गाँधी मैदान में अवस्थित सभी वाटर हाईड्रेन्ट्स एवं नलों को चालू रखेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- गाँधी मैदान में तीन प्राथमिक चिकित्सा शिविर प्रवेश द्वारों के पास कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त एक चिकित्सा शिविर कार्यक्रम स्थल नियंत्रण कक्ष गाँधी मैदान, पटना में कार्यरत रहेगा। सिविल सर्जन 10 एम्बुलेंस/चिकित्सक/पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक दवाइयों, उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त रखेंगे।

प्राथमिक उपचार हेतु समुचित संख्या में अलग-अलग केन्द्र गाँधी मैदान में रहेंगे, जिनमें अलग-अलग चिकित्सक, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों के साथ निर्धारित यूनिफॉर्म में प्रतिनियुक्त रहेंगे। अस्थायी स्वास्थ्य केन्द्र पर एम्बुलेंस, स्ट्रेचर्स भी उपलब्ध रहेगी ताकि आपात स्थिति में उपयोग किया जा सके। सभी महत्वपूर्ण गेट के नजदीक एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक के साथ रहेगी। सिविल सर्जन समन्वय करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि एम्स, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, गार्डिनर रोड अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में उत्तम एमर्जेंसी सुविधा उपलब्ध रहे। अग्निशमन की व्यवस्था- स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये दो अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था रहेगी।

इनमें से एक दस्ता गाँधी मूर्ति गेट के पास तथा दूसरा पीआईआर में सुरक्षित रखा जाएगा। यातायात व्यवस्था- स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा की गई है। ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों में नियमित प्रकाशित किया जा रहा है ताकि लोग समारोह के समय वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सके। गाँधी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।

झांकियों का प्रदर्शन-उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में नजारत उप समाहर्ता एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा इसकी सारी व्यवस्था की गई है। मीडियाबंधुओ की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के सामने स्थित गाँधी मैदान के दक्षिण द्वार गेट संख्या 09 से मीडियाबंधुओं का प्रवेश होगा। ब्रजकिशोर पथ (एक्जीविशन रोड) के सामने रामगुलाम चौक के पास स्थित गाँधी मैदान के दक्षिण मुख्य द्वार गेट संख्या 10 से विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश होगा। गाँधी मैदान में आमंत्रित अतिथियों का प्रवेश गेट नम्बर 10 से होगा।

सभी आमंत्रित अतिथियों से प्रातः 08.30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने का अनुरोध किया गया है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निर्णय के आलोक में इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाँधी मैदान, पटना में 13 (तेरह) झाँकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। विभागों का नाम एवं विषय-वस्तु निम्नवत है।

(1) पर्यटन निदेशालय- अमवामन झील तथा वाटर स्पोर्ट्स (2) महिला एवं बाल विकास निगम- वन स्टॉप सेंटर (OSC) (3) मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग- नशामुक्ति (4) कृषि निदेशालय- कृषि रोड मैप (5) उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान- बिहार में निवेश (Invest in Bihar) (6) जीविका-जीविका दीदियों द्वारा संचालित सामुदायिक पुस्तकालय-सह-कैरियर विकास केन्द्र (7) सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग- बिहार के शैल चित्र एवं शैलाश्रय (8) बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्- चहक: तकनीक, गुणवत्ता और मनोरंजन का समागम (9) पशुपालन सूचना एवं प्रसार कार्यालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (पशुपालन)- वन हेल्थ, वन वर्ल्ड (10) नगर विकास एवं आवास विभाग- स्वच्छांगिनी (11) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग- बाघों का संरक्षण (12) सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग- राजकीय मलमास मेला (13) पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग- मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बिहार।

झाँकियों के प्रदर्शन हेतु विभागवार नोडल पदाधिकारी नामित हैं। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को झाँकियों के द्वारा दिखाया जा रहा है। झाँकी प्रस्तुतिकरण से संबंधित सभी तैयारी अंतिम चरण में है। गाँधी मैदान, पटना में झांकियों के प्रवेश के पूर्व एण्टी-सैबोटाज जाँच सुनिश्चित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2023 का आईपीआरडी सोशल मीडिया टीम द्वारा लाईव कवरेज किया जाएगा। सोशल मीडिया, फेसबुक, वेबकास्ट आदि के माध्यम से इसे प्रसारित किया जाएगा।

दिनांक 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गत वर्ष की भांति संपूर्ण कार्यक्रम को कवर करने के लिए गांधी मैदान, पटना में प्रवेश करने वाले वाहन एवं सभी उपकरणों की एंटी-सैबोटाज जांच हेतु तकनीकी परीक्षण पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना के स्तर से होने के उपरांत ही गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब किए जाने पर गाड़ी के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें।

एटीएम कार्ड बदलकर पैसा ठगनेवाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 12, 2023
Dbg

12.08.2023 (दरभंगा) : एटीएम कार्ड बदलकर पैसा ठगनेवाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता कर एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया की टेक्निकल सेल के सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमे एसडीपीओ सदर, एसएचओ लहेरियासराय, टेक्निकल सेल सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्राधिकृत किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम के पास से मोटरसाइकिल सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 74 एटीएम कार्ड सहित 2,13, 400/- रूपए, पौश मशीन, एक देशी कट्टा, एक गोली, 02 मोबाइल तथा 01 होंडा एसo पीo शाइन मोटरसाइकिल बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया की इस संबंध में इन लोगों पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न IPC की धाराओं में लहेरियासराय थाना में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी श्री कुमार ने बताया की गिरफ्तार हुए व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा तथा उम्मीद है की दरभंगा जिला सहित अन्य जिले में घटित एटीएम फ्रॉड कांड के उद्भेदन की प्रबल संभावना है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।