Dbg

22.08.2023 (दरभंगा) : विद्युत अधीक्षण अभियन्ता विक्रम कुमार के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा शहरी के सभी अभियंताओं एवं स्मार्ट मीटर लगा रहे एजेंसी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया जिसमें उनके द्वारा स्मार्ट मीटर लगा रहे एजेंसी को सख्त निर्देश दिया गया कि वो तीन दिनों के अंदर मीटर लगाने हेतु टीम उपलब्ध करवाएं नहीं तो एजेंसी पर सख्त कारवाई होगी। उनके द्वारा अभियंताओं को भी निर्देशित किया गया कि दरभंगा शहर के सभी उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगना है और इस के लिए कोई भी उपभोक्ता मना नही कर सकते हैं।

स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन कार्य मे तेजी लाने हेतु एजेंसी को पूर्ण रूप से सहयोग करेगें। इस के साथ ही विद्युत विच्छेदित उपभोक्ताओं के परिसर तथा औसत से कम खपत कर रहे उपभोक्ताओं का लगातार जांच करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में शहर के विद्युत कार्यपालक अभियंता विकाश कुमार के साथ सहायक विद्युत अभियंता राजस्व आमोद कुमार, सहायक विद्युत अभियंता लहेरियासराय सुधांशु कुमार, सहायक विद्युत अभियंता शहरी प्रीति कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता राजस्व हिमांशी प्रिया, रजनी कुमारी, तथा कनीय विद्युत अभियंता आपूर्ति आलोक कुमार, जैनेंद्र कुमार, सागर कुमार झा, नेहा कुमारी, एवं विकाश कुमार मौजूद थे। इनके अलावे सहायक सूचना तकनीकी पदाधिकारी बॉबी विजेता एवं ज्योति चौधरी मौजूद थीं। मीटर अधिष्ठापन एजेंसी के ओर से विपुल झा तथा गोपाल कुमार मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के तरफ से दरभंगा शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है जिसमे अभी तक लगभग 80000 विद्युत उपभोक्ताओं में से 30000 उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर विभाग के द्वारा लगाया गया है।