Dbg

21.08.2023 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने एक दैनिक अखबार में छपे खबर के साथ छेड़छाड़ कर भ्रामक हेडलाइन लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों पर कठोर कारवाई करने को लेकर पटना में साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार से मुलाकात किया। सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक प्रोपोगेंडा के तहत गलत एवं भ्रामक चीजों को फैलाकर लोगों की छवि को धूमिल करने का कुंठित प्रयास किया जा रहा है। ऐसे कई मामले प्रकाश में आया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक कार्यों एवं कंपनी द्वारा दिए गए सुविधा के अनुरूप व्यक्तिगत कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि भारत में सभी चीजों के लिए एक नियम और दायरा बना हुआ है। किसी को भी नियम विरूद्ध कोई कार्य नही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से एक अखबार में छपे एक समाचार को एडिट कर कुछ लोगों द्वारा उनके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर विधिसम्मत कारवाई करने हेतु उन्होंने एसपी से मिलकर सारी बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की एसपी ने ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उचित एवं कठोर कारवाई करने की बात कही है।