DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मैं पल दो पल का शायर हूँ

November 02, 2023
Dbg

01.11.2023 (दरभंगा) : मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद मंगलवार 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में दरभंगा पुलिस परिवार ने समारोह का आयोजन किया जिसमे दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के कई वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दरभंगा के एक होटल में आयोजित इस सम्मान समारोह में ललन मोहन प्रसाद के परिवार, जिसमे उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्री दामाद भी शरीक हुए। अपने सम्मान में आयोजित इस समारोह में बोलते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि अपने बारे में समकक्ष लोगों से इतना कुछ सुन मन भावुक हो रहा। मैंने अपनी ड्यूटी की, और सामान्य काम किया।

इस दौरान कई कठोर निर्णय भी लेना पड़ा होगा। अगर किन्हीं को कोई आहत हुई होगी, तो उसे भुलाने का आग्रह करूंगा। उन्होंने दरभंगा में बिताए हुए कार्य को याद कर कहा कि यहां के लोग काफी मृदुभाषी हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम में बोलते हुए प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने कहा कि लगभग एक साथ ही इन्होंने कार्यभार संभाला और इनकी तत्परता से प्रमंडल के पुलिस पदाधिकारी को कार्य मे एक विशेष शक्ति मिलती रही।

इस मौके पर दरभंगा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी ने कहा कि यूं तो हमलोगों का कार्य अलग है, लेकिन जब पटना उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश का दरभंगा में कार्यक्रम हुआ तब इनसे बात के क्रम में ही इनकी शालीनता से लगा कि ये एक जिम्मेदार वरीय पुलिस पदाधिकारी हैं। दरभंगा डीएम राजीव रौशन ने कहा कि अवकाश प्राप्त पदाधिकारी के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस परिवार के मजबूत रिश्ता को दर्शाता है। समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक से कई मामले में एक गार्जियन की भूमिका अदा करने का उल्लेख किया। समस्तीपुर के डीएम योगेन्द्र सिंह, मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने भी इस मौके पर अपना उदगार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दरभंगा के सिटी एसपी सागर कुमार ने गाना "मैं पल दो पल का शायर हूँ" गाकर लोगों का दिल जीत लिया। नगर आयुक्त कुमार गौरव ने आइ जी श्री प्रसाद के उच्च कार्यों से सीख लेने की बात कही। कार्यक्रम में बिरौल अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी मनीष चौधरी, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, विश्विद्यालय थाना प्रभारी मदन प्रसाद एवं पुलिस एशोसिएशन के यशोदानंदन पांडे ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व पुलिस परिवार की ओर से दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद, उनके परिवार सहित आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने उनके साथ लगभग दो वर्ष बिताए यादों को अविस्मरणीय बताया। मंच संचालन ज़िला शांति समिति के सदस्य नवीन सिन्हा ने किया, जिसमे उन्होंने निवर्तमान आईजी के तीन दशक में विभिन्न जगहों पर पदस्थापना की भी चर्चा की।

आगत अतिथियों को एसएसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी सागर कुमार सहित बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी, एसडीपीओ अमित कुमार, महिला थाना प्रभारी नुसरत जहां, सदर थाना प्रभारी पवन सिंह इत्यादि ने बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दरभंगा, मधुबनी समस्तीपुर के दर्जनों थाना प्रभारी सहित कई एसडीपीओ एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

जिले के सभी थानों में सुरक्षा सैनिकों, सुरक्षा पर्यवेक्षकों एवं सी.आई.टी (C.I.T) की भारी संख्या में बहाली की जाएगी

October 31, 2023
Dbg

31.10.2023 (दरभंगा) : एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा सभी थानाध्यक्ष, ओ.पी अध्यक्ष, सभी अंचल पुलिस निरीक्षण, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए कहा कि श्री रीजन ट्रेनिंग सेन्टर, मुजफ्फरपुर द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया कि दरभंगा जिलान्तर्गत सभी थाना परिसर में 01 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक एस.आई.एस (SIS) का रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 01 नवम्बर को बहेड़ा थाना, 02 नवम्बर को बहेड़ी थाना, 03 नवम्बर को अलीनगर थाना, 04 नवम्बर को सकतपुर थाना, 05 नवम्बर को मनीगाछी थाना, 06 नवम्बर को वाजितपुर ओ.पी, 07 नवम्बर को नेहरा ओ.पी, 08 नवम्बर को बिरौल थाना, 09 नवम्बर को घनश्यामपुर थाना, 10 नवम्बर को कुशेश्वरस्थान थाना, 11 नवम्बर को जमालपुर थाना, 13 नवम्बर को बड़गाँव ओ.पी, 14 नवम्बर को सदर थाना, 16 नवम्बर को भालपट्टी ओ.पी, 17 नवम्बर को सोनकी ओ.पी, 18 नवम्बर को हायाघाट थाना, 21 नवम्बर को विशनपुर थाना, 22 नवम्बर को ए.पी.एम थाना, 23 नवम्बर को मोरो थाना, 24 नवम्बर को पतौर ओ.पी, 25 नवम्बर को बहादुरपुर थाना, 26 नवम्बर को फेकला ओ.पी, 27 नवम्बर को कमतौल थाना, 28 नवम्बर को जाले थाना, 29 नवम्बर को सिंहवाड़ा थाना, 30 नवम्बर को सिमरी थाना, 01 दिसम्बर को केवटी थाना तथा 02 दिसम्बर को रैयाम थाना में रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उक्त तिथि को थाना/ओ.पी परिसर में आयोजित एस.आई.एस (SIS) का भर्ती से संबंधित विधि-व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी थानों में सुरक्षा सैनिकों, सुरक्षा पर्यवेक्षकों एवं सी.आई.टी (C.I.T) की भारी संख्या में बहाली की जाएगी। अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कैम्प में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, 01 पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 से 37 वर्ष, ऊँचाई कम से कम 168 से.मी तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जिसमें दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

आयुक्त द्वारा जारी किया गया दरभंगा प्रमण्डल का लोगो

October 31, 2023
Dbg

30.10.2023 (दरभंगा) : आयुक्त कार्यालय, दरभंगा के सभागार में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में दरभंगा प्रमण्डल का लोगो आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार द्वारा जारी किया गया। गौरतलब है कि इस लोगो का प्रयोग दरभंगा प्रमण्डल की पहचान बनेगी तथा विभिन्न अवसरों पर इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही दरभंगा प्रमण्डल के 50वें स्वर्णिम वर्षगाँठ के अवसर पर आयुक्त कार्यालय पर इस लोगो के साथ लाइट बोर्ड लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि दरभंगा प्रमण्डल का गठन 30 अक्टूबर 1973 ई. को बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर किया गया।

चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला

October 31, 2023
Dbg

30.10.2023 (दरभंगा) : कला, संस्कृति एंव युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन का खेल में बास्केट बॉल एवं शतरंज प्रतिभागियों की प्रतियोगिता, प्रतिनियुक्त सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल संघ के तमाम पदाधिकारी, वरीय खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों द्वारा संपन्न कराया गया। दरभंगा जिला के सभी प्रखण्डों से आये प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में अपना दम-खम दिखाया।

प्रत्येक दिन की तरह आज भी रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम के उपरान्त जिला खेल पदाधिकारी परिमल द्वारा विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। बास्केट बॉल अण्डर - 14 में कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल, बिरौल के खिलाड़ी विजेता तथा जी.डी गोईनका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी उप-विजेता रहें। वहीं बालिका वर्ग में डी.पी.एस, कादिराबाद के खिलाड़ी विजेता तथा मध्य विद्यालय, औराही के खिलाड़ी उप-विजेता रहें। बास्केट बॉल अण्डर - 17 में कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी विजेता तथा होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी उप-विजेता रहें। वहीं बालिका वर्ग में होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी विजेता तथा प्लस 2 हाई स्कूल, धनौली के खिलाड़ी उप-विजेता रहें। बास्केट बॉल अण्डर - 19 (बालक वर्ग) में के.एस कॉलेज के खिलाड़ी विजेता तथा उत्क्रमित उच्चविद्यालय, औराही के खिलाड़ी उप-विजेता रहें।

वहीं बालिका वर्ग में प्लस 2 एम. उच्च विद्यालय, आनन्दपुर के खिलाड़ी विजेता तथा एम.आर.एम कॉलेज के खिलाड़ी उप-विजेता रहें। शतरंज (बालक वर्ग) अण्डर - 14 में पब्लिक स्कूल के आर्यन कुमार ने प्रथम स्थान, माउंट समर कोल्वेन्ट के अच्युत शंकर झा ने द्वितीय स्थान तथा सेन्ड्रॉल इंग्लिश स्कूल के सौर श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान हासिल किया। शतरंज (बालक वर्ग) अण्डर - 17 में माउन्ट समर पब्लिक स्कूल के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान, एम.एल. एकेडमी के शिवम कुमार ने द्वितीय स्थान तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के जय कुमार राय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

शतरंज (बालक वर्ग) अण्डर - 19 में के.एस कॉलेज के युवराज कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, एम.आर.एस. एम कॉलेज, आनन्दपुर के प्रिंस कुमार ने द्वितीय स्थान तथा के.एस कॉलेज के सुमंत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। उक्त अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आशीष कुमार, मनीष कुमार, मनीष कोहली, शैलेन्द्र कुमार, विक्की विकास उपस्थित थे।

CBI पहुंची व्यपारियों के बीच

October 31, 2023
Dbg

30.10.2023 (दरभंगा) : दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक बैठक आज संध्या 4 बजे से टाउन हॉल के निकट होटल कृष्णा रेजीडेंसी में पटना से आए सी० बी० आई० के उपाधीक्षक ललित कुमार मिश्रा, उपाधीक्षक सुरेन्द्र दी एवम निरीक्षक अमित कुमार के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चैंबर के अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार ने सभी पदाधिकारियों का, सदस्यों का एवं प्रेस प्रतिनिधियों का स्वागत किया और आज की बैठक के आयोजन के प्रयोजन पर प्रकाश डाला। सी० बी० आई० के उपाधीक्षक ने बताया कि हम लोगों का उद्देश्य व्यापारियों के बीच जाकर विभिन्न सरकारी नियमावली से उनको होने वाली परेशानी और नियमावली के नाम पर उनके साथ होने वाले नाजायज लेनदेन की अंदरूनी जानकारी हासिल करना है ताकि देश की नीति के अनुकूल भ्रष्टाचार उन्मूलन के मार्ग को प्रशस्त किया जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस संदर्भ में ना तो हमें किसी प्रमाण की जरूरत है, न हम आपके नाम का उपयोग करेंगे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आपसे प्राप्त जानकारी के आधार पर हम अपना एक प्रतिवेदन तैयार करके भारत सरकार को सौंपेंगे ताकि व्यवस्था में सुधार किया जा सके। इस हेतु विभाग की ओर से उपस्थित सदस्यों को एक मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध करवाया गया जिस पर वह बैठक के बाद अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न सदस्यों ने भी अपने विचार रखें, जिसमे मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, चेंबर के प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, सचिव अभिषेक चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान, वरीय सदस्य डॉ रामबाबू खेतान, उपाध्यक्ष कृष्ण देव शाह, आशीष सराफ, मनमोहन सरावगी, जीवछ चौधरी , मुकुंद बैरोलिया आदि ने अपने अपने विचारों से इस कार्यक्रम को और अधिक सटीक और उपयोगी बनाने हेतु अपने सुझाव दिए और अपनी बात रखी। काफी गहन विचार विमर्श के बाद बैठक की कार्यवाही धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त की गई।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।