DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी

December 07, 2023
Dbg

07.12.2023 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा श्री विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने के लिए सभी पदाधिकारी भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बेंचों पर पिछले लोक अदालत की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक मामलों का निष्पादन होना चाहिए। जरूरत पड़े तो पक्षकारों को आपस में सुलह समझौता करने में सहयोग भी करें। अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गयी है। बेंचों का स्थान चयन कर लिया गया है, लोगों की जानकारी के लिए न्यायालय परिसर के सूचना पट्ट पर सूची चिपकाया गया है। उन्होंने कहा कि दो पूछताछ केंद्र भी बनाये गए हैं, जहाँ पारा विधिक स्वयंसेवक पक्षकारों को लोक अदालत संबंधी जानकारी उपलब्ध करायेंगे। बैठक में व्यवहार न्यायालय दरभंगा के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

फुटबॉल विधा हेतु स्मॉल सेन्टर की स्वीकृति मिली, नेहरू स्टेडियम को स्थल के रूप में किया गया चिन्हित

December 07, 2023
Dbg

07.12.2023 (दरभंगा) : जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "खेलो इण्डिया" के तहत दरभंगा में फुटबॉल विधा हेतु स्मॉल सेन्टर की स्वीकृति मिली है, जिसके लिए लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम को स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि नामांकन हेतु जन्मतिथि 01 जनवरी 2024 को 8 वर्ष एवं अधिकतम 14 वर्ष होनी चाहिए तथा जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम/मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालय प्रधान/विधिक संस्थान द्वारा निर्गत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त केन्द्र में अण्डर - 14 आयु वर्ग के 30 छात्र-छात्रा गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, इसके लिए बिहार राज खेल प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षक प्रतिनियुक्ति कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक तरुण प्रकाश के देख-रेख में 12 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:00 बजे नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण का चयन रखा गया है, जिसमें अण्डर-14 आयुवर्ग के सभी बालक/बालिका भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उक्त सेन्टर का विधिवत उद्घाटन 14 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में पंचायत स्तर पर छिपी खेल प्रतिभागियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने हेतु गैर-आवासीय योजना प्रारंभ की गई है इसमें चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण के निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं प्रशिक्ष प्रशिक्षणोंपरांत अपने निवास स्थल पर चले जाएंगे।

दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया जायेगा

December 07, 2023
Dbg

07.12.2023 (दरभंगा) : प्रभारी जिलाधिकारी-सह-नगर आयुक्त, दरभंगा, कुमार गौरव द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण दरभंगा जिला में शिविर का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में दरभंगा जिला में दिव्यांगजनों को निःशुल्क केलिपर्स/कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन जिले के सभी प्रखण्डों के लिए बहादुरपुर के बुनियाद केन्द्र में 12 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्थिबाधित, सेलेब्रल पॉलिसी, लकवाग्रस्त दिव्यांगों को केलिपर्स/कृत्रिम हाथ-पैर का वितरण हेतु उक्त शिविर में किया जाएगा। उक्त आयोजित शिविर हेतु दिव्यांगजनों को अपने साथ यू.डी.आई.डी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा), आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र अथवा बी.पी.एल (वार्ड पार्षद/मुखिया जी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र भी मान्य होगा)। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उक्त परीक्षण/वितरण शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार पंचायत सचिव, विकास मित्र, आशा कर्मी, कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा, आँगनबाड़ी या अन्य पंचायत में कार्यरत कर्मियों की सहायता से कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी देंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों को केलीपर्स/कृत्रिम उपकरण का लाभ मिल सके। सिविल सर्जन, दरभंगा को निर्देश दिया गया कि उक्त आयोजित शिविर में आये हुए दिव्यांगजनों को शिविर स्थल पर ही जाँच कर यू.डी.आई.डी कार्ड निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

संविधान की जानकारी जन- जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है

December 07, 2023
Dbg

06.12.2023 (दरभंगा) : राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग के तत्वावधान में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्थित बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप कुलसचिव प्रथम डॉ कामेश्वर पासवान ने कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महा विद्वान, महान् बहुजन नायक, लेखक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, महान् इतिहासकार, संविधान के जनक, समस्त महिलाओं एवं पिछड़ों के मुक्तिदाता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, महामानव, बोधीसत्व बाबा भीमराव अंबेडकर को उनके 67 में महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हम सब श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो अजय नाथ झा, कुलानुशाशक एवं खेल पदाधिकारी के श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज संकल्प लेने का तथा आत्मसात करने का दिवस है। अगर आज अंबेडकर साहब का संविधान नहीं होता तो शायद इस रूप में हम लोग खड़े भी नहीं हो पाते। यह संविधान है जो देश के सारे तबके के लोगों को एकजुट किए हुए हैं। अगर आप संविधान का अध्ययन करेंगे तो आपको लगेगा कि वे कितने बड़े चिंतक थे। भारतीय परिवेश में ऐसे संविधान की जरूरत थी और यह संविधान है तो भारतवर्ष एक है। वे संघर्षशील थे और उन्होंने बड़े चिंतन करके भारत के संविधान को हमारे सामने रखा था। इस युग में उनके संविधान का पालन हो रहा है, जहां लोग अपने तक सीमित हो गए हैं। अगर हम सदा उनके मार्गदर्शन पर चलें तो निश्चित रूप से भारत विश्व में सबसे अव्वल होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा नगर निगम के उप महापौर नाजिया हसन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब के द्वारा जो संविधान हमें दिया गया है, उस संविधान की जानकारी जन- जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

वर्तमान समय में संविधान की रक्षा करना हम सब का दायित्व है। विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में बाबा साहेब के आदर्शों एवं संविधान को प्रत्येक दिन पढ़ने की आवश्यकता है। जब हम बाबा साहेब के संविधान, उनके आदर्शों एवं उनके विचारों को आत्मसात कर लेंगे तो हम दुनिया के महान् देशों में अग्रणी हो जाएंगे।

प्रो दमन कुमार झा, मैथिली विभागअध्यक्ष स्नातकोत्तर विभाग ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व और कृतित्व को आज महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर याद करने की आवश्यकता है। उनके द्वारा लिखे गए संविधान से ही आज पूरा भारतवर्ष एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। अगर संविधान नहीं होता तो हम सब एक नहीं होते और हम दुनिया के देशों में कमजोर रहते हैं। कार्यक्रम में उप परीक्षा नियंत्रक द्वितीय डॉ मनोज कुमार ने कहा कि आज हमारे विश्व के विश्वरत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि है। हम विश्वविद्यालय परिवार की ओर से महान् विभूति भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं और शत- शत नमन करते हैं। वे एक ऐसी हस्ती थे जो सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के रत्न थे। वे अपने समय में विश्व के छठवीं विद्वान् के रूप में पद अर्जित किया था जो वाकई काबिले तारीफ है।

वे उसे समय में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी की उपाधि लंदन ऑफ़ इकोनॉमिक्स से धारण की थी। वे विश्व के पहले ऐसे शख्स हैं जो उस उपाधि को प्राप्त कर विद्वान् बने थे। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सदा उनके दिखाएं रास्ते एवं उनके आदर्शों पर चलेंगे, जिससे हमारे देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष गण, शिक्षक गण, पदाधिकारी गण, सामाजिक व्यक्ति एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे, जिसमें मुकेश महासेठ, वार्ड परिषद् दरभंगा नगर निगम, डॉ सुरेश पासवान, पेंशन पदाधिकारी, डॉ मो ज्या हैदर, आईक्यूएसी निदेशक, डॉ आर. एन. चौरसिया, प्रेस एवं मीडिया प्रभारी, शंकर यादव, कर्मचारी महासंघ, रामागर ठाकुर, बड़ा बाबू, परीक्षा विभाग, डॉ नरेश राम, स्थापना शाखा, डॉ नरेश कुमार महतो, स्थापना शाखा, प्रमोद कुमार ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, सुरेश कुमार मंडल, माधव नारायण झा, सुरेश मंडल, चंदन कुमार, रजा बाबू राम, आस्थानंद यादव, स्थापना शाखा, शिवपूजन ठाकुर, रूबी देवी एवं भूषण यादव के साथ अन्य सुरक्षाकर्मी, राजू राम केयरटेकर, कुणाल पांडे, अंकित आनंद, छात्र संघ, पवन मिश्रा, दशरथ यादव, हीरालाल हांसदा, उमाशंकर सिंह, विश्वनाथ यादव डीएसडब्ल्यू, वसीर अहमद, परीक्षा विभाग, नरेश झा, परीक्षा विभाग, नीतीश कुमार, परीक्षा विभाग, पिंटू सिंह, परीक्षा विभाग, प्रदीप कुमार, कुलसचिव कार्यालय, अमित कुमार झा, एनएसएस कार्यालय, सचिन शर्मा, आईक्यूएसी एवं विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनोद बैठा, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग ने किया।

उन्नत कृषि तकनीकी से अनभिज्ञ किसान कृषि यांत्रिकरण मेला में आएं और इसका लाभ उठावें

December 07, 2023
Dbg

06.12.2023 (दरभंगा) : संयुक्त कृषि भवन परिसर दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण अनिल कुमार के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, उपाध्यक्ष ललिता देवी, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, उप निदेशक सांख्यिकी शंभू प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा, डीडीएम नाबार्ड एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि प्रथम चरण के आवेदक किसानों का चयन कर उनके कृषि यंत्रों को लिए परमिट निर्गत कर दिया गया है, आने वाले दिनों के लिए दिए जाने वाले यंत्रों के आवेदन प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि जो किसान यहाँ उपस्थित हैं, वे अपने माध्यम से अपने क्षेत्र के किसानों को जानकारी दें कि कृषि यांत्रिकरण मेला में कृषि से संबंधित 108 प्रकार के उपकरण/औजार अनुदान पर उपलब्ध है, वे मेला भ्रमण कर इसकी जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठावें। उन्होंने कहा कि इस मेला का यही उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर किसान जो उन्नत कृषि तकनीकी से अनभिज्ञ है और इसका लाभ नहीं उठा पाए हैं, वे यहाँ आएं और इसका लाभ उठावें।

उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए आपके पास अद्यतन एवं उन्नत औजार आवश्यक है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कृषि यांत्रिकरण मेला को किसानों के लिए लाभप्रद बताया और कहा की इससे कृषि में उन्नति होगी। कार्यक्रम को जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं कृषि विभाग के पदाधिकारीयों ने संबोधित किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं अन्य विशिष्ट अतिथि गण कृषि यांत्रिकरण मेला में लगे सभी स्टॉल का एक-एक कर अवलोकन किया तथा रीपर कंबाइंडर की चाभी आवेदक किसान को प्रदान किया। किसान ने बताया कि 05 लाख 35 हजार की मशीन में उसे 02 लाख रुपये का अनुदान मिला है।

वह इस मशीन का प्रयोग अपने फसल कटनी के लिए करेगा तथा स्थानीय किसानों को भी कम भाड़े पर मुहैया कराएगा। इस अवसर पर केवटी के किसान उत्पादक समूह के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार चौरसिया को ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की गई। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण डॉ.आकांक्षा ने बताया कि किसान उत्पादक समूह को 80 प्रतिशत के अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जाता है, 12 लाख के ट्रैक्टर में लगभग 09 लाख 60 हजार रुपये अनुदान शामिल हैं। कृषि मेला में राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत कृषि, कृषि में आधुनिक तकनीक का प्रयोग, उन्नत बीज, फसल चक्र, जैविक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज की गुणवत्ता जाँच के लाभ से किसानों को अवगत कराया गया। बताया गया कि उन्न्त कृषि अपनाकर पंजाब व हरियाणा के किसान कृषि को अपना आधार बना चुके हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।