November 27, 2023

27.11.2023 (दरभंगा) : मिर्जापुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा में गुरु नानक जी का 554वां जन्म दिवस साध सांगत एवं प्रबंधक कमिटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनांक 25.11.23 से अखंड पाठ की शुरुआत की गयी और आज दिनांक 27.11.23 तक लगातार पाठ करके समाप्ति की गयी। इसके पश्चात शब्द कीर्तन बच्चों,महिलाओं एवं ग्रंथि जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को सम्मानित भी किया गया तथा इसके उपरान्त गुरु घर में अटूट लंगर बांटा गया जिसमे श्रद्धालुओं ने भी हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया।