DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

17वें मीडिया कप की विजेता बनी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

February 20, 2024
Dbg

20.02.2024 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नगेंद्र झा स्टेडियम में मंगलवार को 17वें मीडिया कप का फाइनल मैच आकाशवाणी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच खेला गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने आकाशवाणी को 35 रनों से करारी मात देकर 17वें मीडिया कप की विजेता टीम बनी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम के कप्तान प्रवीण बबलू ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शुरुआत काफी खराब रही। शुरुआती के 10 ओवर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का स्कोर 47 रन पर दो विकेट था। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने जब रन गति बढ़ाने की कोशिश की, तो तुफैल का तूफान सामने आया। तुफैल ने नाबाद 70 रन का पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरों में 134 रन तक पहुंचा दिया। 135 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आकाशवाणी की टीम की शुरुआत काफी संतुलित रही। शुरू के पांच ओवर में 32 रन बिना विकेट खोकर बना ली थी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की और आकाशवाणी की टीम की कमर तोड़ कर रख दी। आकाशवाणी की टीम 20 ओवर में मात्र 100 रन बना पाई और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने इस प्रकार 35 रन से विजयी हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से तुफैल ने 70, गुंजन ने 24 और गौरव ने 13 रन का योगदान दिया। आकाशवाणी की ओर से अविनाश और विकास ने दो और अभिषेक ने एक विकेट प्राप्त किया। आकाशवाणी की ओर से विश्वजीत ने 26 और अविनाश ने 24 रन का योगदान दिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से प्रशांत ने दो, और गौरव, राजीव, गुंजन, लालबाबू ने एक विकेट प्राप्त की।

17वें मीडिया कप के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि लगातार 17वें मीडिया कप का आयोजन होना, अपने आपमें बड़ी बात है। मैं भी संस्कृत यूनिवर्सिटी के खेल मैदान को डेवलप करूंगा और मैं चाहूंगा कि अगला मीडिया कप संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में मैच आयोजित हो। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दीनानाथ साह ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से समाज में आपसी भाईचारा का माहौल बनता है।

जिले भर के मीडिया बंधुओं को आपस में भी जोड़ने का काम मीडिया कप करता है। वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह ने कहा कि मीडिया कप के शुरुआती वर्षों से ही मैं मीडिया कप का साक्षी रहा हूं। राजधानी में भी इस तरह के मीडिया कप का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। दो या चार साल के बाद मीडिया कप का आयोजन बंद हो गया, लेकिन दरभंगा में 17 वर्षों से लगातार मीडिया कप का आयोजन हो रहा है।

मैं चाहूंगा कि यह मीडिया कप ऐसे ही ही आयोजित होते रहे। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. अजय नाथ झा ने कहा कि मीडिया कप के आयोजन होने के बाद प्रत्येक वर्ष इस मैदान में खेल प्रेमियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। मीडिया कप समाज में खेल के प्रति रुचि जगाने का काम करता है। अगले वर्ष से मिथिला विश्वविद्यालय के खेल विभाग स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करेगा, इससे खेल विभाग में काफी संसाधन उपलब्ध हो जाएगा। 18वें मीडिया कप के आयोजन में काफी सहूलियत होगा।

उप खेल पदाधिकारी डॉ. अमृत कुमार झा ने कहा कि मीडिया कप का आयोजन होने के कारण 10 दिनों से खेल मैदान में रौनक बना हुआ था। मीडिया कप के समापन के साथ ही मीडिया बंधुओं अपने दैनिक कार्य खबर संकलन में मसरूफ हो जाएंगे। मीडिया बंधुओं का ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल विभाग को हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को कप प्रदान किया। साथ ही सभी मैचों के मैन ऑफ मैच प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। 17वें मीडिया कप में गुंजन कुमार मैन ऑफ द सीरीज बने। फाइनल मैच में तुफैल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। लाल बाबू उप वीरू को मिडिया कप के बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिया गया।

भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया

February 20, 2024
Dbg

20.02.2024 (पटना) : भू-माफियाओं के सक्रियता के कारण दानापुर क्षेत्र में भूमि विवाद में काफी वृद्धि हुई है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर प्रदीप सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर दीक्षा की अध्यक्षता में दानापुर के अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों की बैठक अनुमंडल सभागार, दानापुर में की गई। सभी अधिकारियों को भू माफियाओं एवं ऐसे व्यक्ति जो भू-माफियाओं को अपने अनैतिक गतिविधियों को चलाने में सहयोगी है, को चिन्हित करते हुए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।

चिन्हित भू माफियाओं के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं यथा द.प्र.सं. 107, 110, सी०सी०ए० एक्ट एवं भा०द०वि० की धाराओं में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वैसे भू-माफिया जिनका भूमि विवाद संबंधी आपराधिक इतिहास रहा है तथा वर्तमान में भी उनकी गतिविधि संदिग्ध है, को तत्काल चिन्हित कर उनके विरूद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम सी०सी०ए की धारा 03 के अंतर्गत प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा की नियमित तौर पर अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की जाएगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई समीक्षा बैठक

February 20, 2024
Dbg

20.02.2024 (दरभंगा) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्यों की प्रगति को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च 2024 शनिवार को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि विद्युत विभाग, वन विभाग मापतौल, श्रम से संबंधित सुलहयोग्य शमनीय मामलों में पक्षकारों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास करें।

यदि किसी पक्षकार को सुलह करने में कोई कठिनाई हो तो उसे प्राधिकार कार्यालय में भेज दें। यहाँ पैनल अधिवक्ताओं या पारा विधिक स्वयंसेवकों के जरिए निःशुल्क कानूनी सलाह व सहयोग किया जाएगा। उन्होंने दूरसंचार विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि टेलीफोन बिल बकाया संबंधी या अन्य मुकदमा पूर्व आवेदन के पक्षकारों से संपर्क कर सुलह कराने का प्रयास करें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर एडीजे ग्यारह संजय प्रिया ने क्लेम केस से जुड़े अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया।

बैठक में एडीजे श्री प्रिया ने चयनित क्लेम केस के मामलों में सुलह प्रक्रिया के संबंध में अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दावा वादों के निष्पादन कराने के लिए सभी अपने स्तर से प्रयास करें।

खासकर बीमा कंपनियों के अधिवक्ता इसमें ज्यादा रुचि लेकर मामलों में समझौता करायें। बैठक में अधिवक्ता शिशिर कुमार दास, जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र नारायण श्रीवास्तव, मो.मकसुद, लाल बहादुर यादव, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार चौधरी सहित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी एवं बीएसआरटीसी के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

48 घंटे के अंदर अपने अधीनस्थ कार्यालय के सभी कर्मियों का आँकड़ा उपलब्ध कराएँ

February 20, 2024
Dbg

20.02.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के आदेशानुसार जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा द्वारा बताया गया कि आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु विभिन्न कार्यालय यथा- आयकर विभाग, डाक विभाग, आकाशवाणी एवं राज्य सरकार के कुछ विद्यालयों के द्वारा अभी तक अपने अधीनस्थ कर्मियों का निर्धारित प्रारूप में आँकड़ा नहीं उपलब्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि ऐसे सभी संबंधित कार्यालय के प्रधान जो अभी तक आँकड़ा उपलब्ध नहीं कराए हैं, को सूचित किया जाता है कि 48 घंटे के अंदर अपने अधीनस्थ कार्यालय के सभी कर्मियों का आँकड़ा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।अन्यथा चुनाव के सुसंगत धारा के अधीन कार्यालय के प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार हो या कोई सामाजिक कार्य सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहीं है जीविका दीदीयां

February 20, 2024
Dbg

19.02.2024 (दरभंगा) : दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन रविवार को दरभंगा जिला के सदर प्रखंड गौसाघाट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक जीविका डॉ.ऋचा गार्गी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ, बीपीएम सिकंदर आज़म, जिला परिषद विभा देवी, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू व चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

छुट्टी के दिन आयोजित होने की वजह से इस रोजगार मेले में युवक-युवतियों की भीड़ उमर पड़ी, सभी के चेहरे पर जबरदस्त ख़ुशी व उत्साह भरा था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका दीदी सरकार की योजनाओं को धरताल पर उतारने में अग्रिम भूमिका निभा रहीं हैं। स्वरोजगार हो या कोई सामाजिक कार्य सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहीं है जीविका दीदीयां। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी आगे बढ़कर विभिन्न कंपनियों को एक ही मंच पर उपस्थित कर क्षेत्र के युवा-युवतियों को रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध करवा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वर्षों बाद आयोजित इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का बढ़-चढ़ कर लाभ उठायें।

उन्होंने कहा कि सभी साथियों को भी रोजगार मेला की सूचना दें जिससे कोई साथी इस अवसर के लाभ से चूक न जाए और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठावे। बीपीएम सिकंदर आज़म ने कहा कि जीविका दीदी के माध्यम से महिलाओं में जागृति आई है। इससे सरकार की योजनाओ का लाभ उन तक पहुँच रहा है।

जीविका के संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की वाहक बन रही जीविका, अब रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करा कर उनका भविष्य उज्ज्वल बना रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ इच्छुक उमीदवारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने व स्वरोजगार से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बन गया है।

रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने रोजगार मेले पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा यह कि बेरोजगार युवाओं को उनके रुचि के अनुसार रोजगार उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में कुल 897 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया, मेले में कुल 30 कम्पनियों ने अपना स्टॉल लगाया, जिसके अंतर्गत सीधी भर्ती के लिए कुल 393 अभ्यर्थियों व दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में प्रशिक्षण हेतु कुल 128 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु 62 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।