Dbg

26.02.2024 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से दरभंगा में पांच ऊपरगामी पुल का शिलान्यास किया, जिसमें बेला गुमती समपार संख्या 2 पर शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता उपस्थित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला में सभी क्षेत्रों में विकास की नई गाथा लिखी जा रही जिसका आज एक नया अध्याय दरभंगा शहर के पांच ओवर बीजों के शिलान्यास के रूप में प्रधानमंत्री जी ने लिखा है।

उन्होंने लगातार रेलवे के क्षेत्र में पहले विभिन्न परियोजनाओं में दोहरीकरण और विद्युतीकरण फिर दरभंगा स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में सम्मिलित करने पर और अब दरभंगा शहर में सबसे बड़ी समस्या जाम से मुक्ति के लिए रेलवे ओवर ब्रिज की निर्माण को हरी झंडी देने के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी, उपाध्यक्ष सुजीत मलिक, अंजनी सहनी, जिला प्रवक्ता तनवीर हसन, कन्हैया चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना भारती, रवि प्रकाश झा, शशि भूषण चौधरी, नेहरू जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा ने किया।