March 16, 2024

15.03.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी, राजीव रौशन के द्वारा जिला परिषद् के सदस्यों को राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा नियुक्त प्रेक्षक-सह-अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन), मधुबनी संतोष कुमार, अपर समाहर्त्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधुबनी (सुरक्षित) राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके उपरान्त अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हेतु घोषण की गयी। अध्यक्ष पद हेतु 02 अभ्यर्थियों यथा-बहेड़ी प्रखण्ड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या -26 से निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य रेणु देवी, 1 एवं बहादुरपुर प्रखण्ड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या -20 से निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य सीता देवी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
मतदान के उपरान्त मतगणना में 01 मत अविधिमान्य पाया गया। रेणु देवी-1 को कुल -12 मत प्राप्त हुए, जबकि सीता देवी को कुल 28 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सीता देवी 16 मत से विजयी घोषित की गयी एवं उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी द्वारा दिलायी गयी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष को नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई गई। इस प्रकार जिला परिषद् अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्वक एवं पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया।
March 13, 2024

13.03.2024 (पटना) : प्राप्त जानकारी के अनुसार आज क़रीब दोपहर 1.30 बजे सिविल कोर्ट, पटना परिसर के नज़दीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की घटना हुई थी। इसकी सूचना पाते ही डीएम शीर्षत कपिल अशोक द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, पटना एवं अंचलाधिकारी, पटना सदर को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने घटना स्थल पर तुरंत पहुँच कर आम जनता की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कार्य किया।
उन्होंने बताया की इस घटना में लगभग साठ-वर्षीय एक नोटरी एडवोकेट की मृत्यु हो गई तथा चार घायल हैं। घायलों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। डीएम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा स्थिति का जायज़ा लिया गया। उन्होंने अपर जिला दंडाधिकारी, आपदा प्रबंधन, पटना को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित व्यक्तियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सभी सहायता उपलब्ध कराने का निदेश दिया है।
डीएम के निदेश पर मृतक की आश्रिता पत्नी को चार लाख रुपया की सहायता राशि चेक के माध्यम से विद्युत कार्यपालक अभियंता, बांकीपुर अंचल द्वारा तत्काल उपलब्ध करा दिया गया है। डीएम द्वारा सिविल सर्जन, पटना को सभी घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज कराने का निदेश दिया गया है। डीएम ने कहा कि विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा घटना के कारणों पर एक तकनीकी प्रतिवेदन दिया जाएगा। इसके आलोक में आगे कार्रवाई की जाएगी।
March 13, 2024

13.03.2024 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाज के वंचित लोगों के साथ लाइव संवाद किया गया तथा पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के उद्घाटन से सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जन-कल्याण हेतु आम जनों को लाभ मिलेगा। आज़ दरभंगा प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, डीएम राजीव रौशन, नगर आयुक्त कुमार गौरव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली ने सहयोग प्रदान किया। उपर्युक्त अवसर पर नमस्ते योजना, पी.एम दक्ष योजना से जुड़े व्यक्ति और वरिष्ठ नागरिक के सेवा में जुटे व्यक्ति प्रतिभागी उपस्थिति थे। कार्यक्रम के दौरान वंचित वर्गों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन एवं सफाई मित्र के बीच पी.पी.ई कीट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी सुबोध राय, संजू राम, मो.इस्तखार, नीतीश कुमार राम, संजय कुमार, अमित कुमार, राजेश राम, सुनील राम, शंकर सहनी, लखन राम आदि को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। वही ऋण योजना के लाभार्थी उमेश मेशतर, सूरज राम, राहुल कुमार, राम कुमार, बिरजू कुमार सहनी, मनोज पासवान, सोनू कुमार राम, मुकेश राम एवं राजेश कुमार राम को ऋण से संबंधित दस्तावेज प्रदान किया गया।
March 13, 2024

13.03.2024 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अधिषद् की बैठक में पहली बार आने के अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी का हृदय से स्वागत करता हूं। सीनेट के सदस्य अपने- अपने क्षेत्र के विशिष्ट विद्वतजन होते हैं, जिनके सुझावों से ही विश्वविद्यालय आगे बढ़ता है। यह अपने पारिवारिक बैठक जैसा है। इस बैठक में हम न केवल चिंता, बल्कि चिंतन- मनन भी करते हैं, जिससे विश्वविद्यालय का विकास एवं छात्रों का भविष्य बनता है।
हमारा काम सिर्फ इस बैठक से पूरा नहीं होगा, बल्कि आज से हमलोग पुनः काम प्रारंभ करेंगे। विश्वविद्यालय ठीक रास्ते पर चले, इसका दायित्व सीनेट का है। सीनेट की बैठक प्रतिवर्ष दो बार होनी चाहिए। एक बैठक बजट पर तथा दूसरा शैक्षणिक एवं विकास के लिए होना चाहिए। उक्त बातें बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जुबली हॉल में आयोजित मिथिला विश्वविद्यालय के अधिषद् की विशेष बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। कुलाधिपति ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति का निर्माण करती है।
हमारे स्नातक या स्नातकोत्तर विद्यार्थी, क्या नौकरी मांगने वाले या नौकरी देने वाले बनेंगे? यह चिंतन का विषय है। हमारी पिछली शिक्षा- पद्धति हमें मानसिक रूप से गुलाम बनाती रही है। शिक्षा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समाज- निर्माण के लिए होनी चाहिए जो सिर्फ व्यक्ति नहीं समाजिक विकास की दिशा में हो। हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 छात्रों को समाज एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने की सीख देती है।उन्होंने कहा कि हमारे छात्र जॉब सीकर की बनने की जगह जॉब गीभर बने। युवाओं को सही दिशा दिखाना तथा उनका समुचित मार्गदर्शन करना हमारा कर्तव्य है।
विश्वविद्यालय छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों की चर्चा करते हुए कहा कि इतिहास से मार्गदर्शन लेकर हमें अपने वर्तमान तथा भविष्य को बेहतर बनाना चाहिए। आने वाला भविष्य युवाओं का है, जिनके अंदर यह हिम्मत होनी चाहिए कि जिस ओर वे चलेंगे, वहीं रास्ता होगा।
कुलाधिपति ने कहा कि अभी भारत विकासशील देश है, पर प्रधानमंत्री ने हम सबको संकल्पित किया है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, जिसके लिए हम सब शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा योगदान दें कि भारत विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि सही राय देने के लिए आप सबके लिए राजभवन के दरवाजे खुले हैं। मैं भी जगह- जगह जाकर लोगों से मिलता हूं और विचार लेता हूं। आप सबके साथ बिहार के लिए काम करना मेरा उद्देश्य है। यहां के अच्छे छात्र दूसरे राज्यों में चले जाते हैं, जिसके लिए हम सब दोषी हैं। हमारा सपना है कि यहां के छात्र यहीं पढ़ें और बाहर के बच्चे भी पढ़ने बिहार आए। इसमें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय भी अपनी भूमिका का निर्वहन करे।
कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की आंतरिक राशि से विश्वविद्यालय का विकास हो, न कि शिक्षकों के वेतन आदि पर खर्च हो। विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्राइवेट डाटा सेन्टर को लेकर बहुत सारी शिकायतें मिलती रही हैं। मैंने कुलपतियों की बैठक में निर्देश दिया है कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्वयं की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे सालाना खर्च में बचत होगी और परीक्षा परिणाम भी ठीक रहेगा। अपने स्वागत संबोधन में कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भूमि मिथिला में कुलाधिपति के आगमन को विश्वविद्यालय के लिए गौरव एवं प्रेरणा का पर्याय मानते हुए उनके शैक्षणिक क्षेत्र में योगदानों की विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि कुलाधिपति का नेतृत्व क्षमता बिहार के लिए मार्गदर्शन है। सीनेट की बैठक की अध्यक्षता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति को कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गत बैठक के निर्णयों एवं कार्यवृत्तों की जानकारी दी। कुलपति ने विश्वविद्यालय में 60 कमरों का शैक्षणिक भवन बनाने, 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों के आयोजन, 170 पीएच डी परिणाम घोषित होने, 2 लाख 15 हजार मूल उपाधियां के वितरण तथा 1,59,783 छात्रों के स्नातक में एवं 11,451 छात्रों के स्नातकोत्तर में नामांकन की जानकारी दी। उन्होंने विगत 3 वर्षों से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह के आयोजनों की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय में विगत वर्ष में हुए जगह- जगह पेयजल व्यवस्था, गांधी सदन के जीर्णोद्धार, विगत चार वर्षो से राज्य स्तरीय 2 वर्षीय बीएड एवं 4 वर्षीय बीएड के परीक्षाओं के सफल आयोजनों, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के खेल प्रदर्शनों, एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में स्थापित 10 लैबों, 92 पेंशन मामलों के निष्पादन तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन वर्गों के संचालन के साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सामाजिक दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी डॉ दिलीप कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट प्रस्तुत किया। बजट कुल आठ खण्डों में विभक्त कर तदनुसार राशि का उपबंध दर्शाया गया है। उन्होंने सभी खण्डों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय इस बजट को प्रतिशत में तथा एक रुपए के आय- व्यय को पैसों में बांटकर दिखाया गया है।
आज बैठक में प्रो विनय कुमार चौधरी, प्रो दिलीप कुमार चौधरी, संजय सरावगी, डॉ अंजीत कुमार चौधरी, विनय कुमार झा, राम शुभम चौधरी, श्याम किशोर प्रधान, गगन कुमार झा, सुरेश प्रसाद सिंह तथा डॉ रामवतार यादव सहित अनेक सदस्यों ने प्रश्नोत्तर में भाग लिया। बजट को ध्वनिमत से पारित किया गया। कुलाधिपति एवं अनेक प्रधान सचिव का स्वागत अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिह्नों से किया गया। विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रगान, विश्वविद्यालय कुलगीत तथा स्वागत गान प्रस्तुत किया। बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू, विशेष अधिकारी (विश्वविद्यालय) प्रीतेश देसाई, सीनेट एवं सिंडिकेट के सदस्य, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं प्रेस- मीडिया के व्यक्ति उपस्थित थे। सीनेट की बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डा अजय कुमार पंडित ने किया।
March 13, 2024

13.03.2024 (दरभंगा) : भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दिल्ली मोड़ के गोविंदा पेट्रोलियम पर सीएनजी पंप का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण कर दरभंगा को एक और सौगात दिए। मौके पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी का दरभंगा सहित मिथिला के साथ विशेष लगाव है। पीएम मिथिला के विकास के प्रति काफी गंभीर है।
दरभंगा को एक के एक बाद हजारों करोड़ की दर्जनों परियोजना को मंजूरी दिया गया है। उन्होंने कहा की सीएनजी सस्ता ईंधन होने के साथ साथ पर्यावरण के लिए लिहाज से भी उपयुक्त है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी एवं शिवहर में घरेलू गैस अंडर पाईप लाइन एवं सीएनजी पर 3600 करोड़ की राशि खर्च किया जा रहा है।
इस दौरान शैलेश कुमार, टेरिटरी मैनेजर (गैस), मनोज एडिगोपुला नागेश, सहायक प्रबंधक (गैस), भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी यादव, मीडिया प्रभारी प्रेम मिश्रा रिंकू, युवा अध्यक्ष बालेंदु झा, पारसनाथ चौधरी, गोपाल चौधरी, नेहरू जी, सौरभ झा सहित कई लोग मौजूद रहें।