DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को पाईप लाईन के माध्यम से गैस आपूर्ति एवं सीएनजी का लाभ दिए जाने का है बड़ा लक्ष्य

March 13, 2024
Dbg

13.03.2024 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार को दरभंगा सहित अन्य जिलों में सीएनजी एवं पीएनजी (पाईप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति) का नेटवर्क बिछाने, निर्माण और संचालन के लिए चयनित अधिकृत कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किए। इस दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत पेट्रोलियम मंत्रालय के तत्वाधान में दरभंगा सहित अन्य जिलों में 3600 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) का कार्य प्रारंभ हो चुका है, वहीं दरभंगा में दो सीएनजी पंप का स्थापना भी किया जा चुका है, जहां से लोगों को सीएनजी की सुविधा मिलना भी प्रारंभ हो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुआई वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के मजबूत इच्छाशक्ति के कारण दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर सहित बिहार के अन्य जिलों में अंडर गैस पाईप लाईन और सीएनजी का सपना साकार हो रहा है। सांसद ने कहा कि प्रथम फेज में पांच जिला में 10 लाख 10 हजार 999 परिवार को घरेलू प्राकृतिक गैस कनेक्शन (पीएनजी) प्रदान किया जाएगा, वहीं 50 सीएनजी आउटलेट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर, बहेड़ी, बेनीपुर में घरेलू गैस पाइप लाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य काफी तीव्र गति से जारी है।

जिले में अभी तक चालीस हजार से अधिक परिवारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिसमे 8500 रसोई घरों में गैस कनेक्शन का पाइप लाइन बिछा दिया गया है। गेल गैस की बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन के SV01, बेगुसराय से टैप ऑफ लेकर भारत पैट्रोलियम गैस पाइपलाइन दरभंगा जिले में लाना है। सांसद ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए की लागत से केंद्र की मोदी सरकार विकसित दरभंगा के संकल्प से साथ इस परियोजना के माध्यम से घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को पाईप लाईन के माध्यम से गैस आपूर्ति एवं सीएनजी का लाभ दिए जाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से घरेलू उपभोक्ताओं को कई तरह का लाभ मिलेगा और गैस सिलेंडर पर हो रहे खर्च में काफी बचत भी होगी। इसके अलावा पाइप लाईन से वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में भी गैस की निरंतर आपूर्ति हो सकेगी।

वहीं पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण और गाड़ियों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए सीएनजी का उपयोग न केवल प्रदूषण नियंत्रित करेगा अपितु दूसरे ईंधनों से काफी सस्ता होने के कारण लोगों को आर्थिक बचत भी होगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार द्वारा इन सब चीजों को सिर्फ मेट्रोपोलिटन सिटी तक ही सीमित रखा गया था, परंतु आज प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर इसे देश भर के सुदूर इलाके तक इन चीजों की पहुंच सुनिश्चित कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दरभंगा में पीएनजी एवं सीएनजी की स्थापना को लेकर वह वर्षों से प्रयासरत थे एवं इस विषय को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी एवं पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर कई बार अनुरोध किए थे। कार्यक्रम के दौरान बीपीसीएल के अधिकारियों द्वारा सांसद को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

March 13, 2024
Dbg

12.03.2024 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दरभंगा में तीन परियोजना यथा - दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 'एक स्टेशन एक उत्पाद' के स्टॉल एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तथा लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का शुभारंभ हुआ है।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार रेलवे में करोड़ों-अरबों रूपये की परियोजनाओं की सौगात देशवासियों को दिए है, जिसमें सैकड़ों-करोड़ रूपये की परियोजनाओं का दरभंगा में शिलान्यास व लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 314 करोड़ रूपये की लागत दरभंगा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा, वहीं दरभंगा रेलवे स्टेशन के निकट म्यूजियम गुमती (रेलवे समपार फाटक संख्या-26) पर 8.98 करोड़ रूपये की लागत से लाइट ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा। उन्होेने कहा की लगभग 18 करोड़ की लागत से सकरी स्टेशन तथा 15.19 करोड़ रूपये की लागत से लहेरियासराय स्टेशन का पुनर्विकास होगा और 82.65 करोड़ रूपये की लागत से चट्टी गुमती(समपार फाटक संख्या 21), 66.73 करोड़ रूपये की लागत से पंडासराय गुमती(समपार फाटक संख्या 18), 61.06 करोड़ रूपये की लागत से दिल्ली मोड़ गुमती (समपार फाटक संख्या 2) और 127.40 करोड़ रूपये की लागत से बेला व कंगवा गुमती(समपार फाटक संख्या 1 व 28) पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, जिससे दरभंगा की चीर प्रतिक्षित मांग पूरी होगी और जाम की समस्या से सम्पूर्ण निदान मिलेगा।

सांसद ने कहा की 253 करोड़ रूपये की लागत से काकरघाटी - शीशों नई बायपास रेललाइन का निर्माण, हजारों करोड़ से दरभंगा-समस्तीपुर रेल पथ दोहरीकरण, पंडासराय से चट्टी गुमती तक सड़क का निर्माण आदि कार्य तीव्र गति से हो रहा है तथा इसके अलावा करोड़ों रुपए की लागत से दरभंगा से जयनगर, हरनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर रेलपथ का विद्युतीकरण, दरभंगा में अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा की बीते समय में नए रेलखंड लहेरियासराय-सहरसा (100किमी) का सर्वे, लगभग 2500 करोड़ से बनने वाले दरभंगा - मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे हेतु राशि, अमृत भारत ट्रेन आदि की सौगात दरभंगा को मिली है। दशकों से लंबित सकरी - हसनपुर रेलखंड के अलाइनमेंट में परिवर्तन कर उक्त परियोजना को पूरी तत्परता के साथ पूरा किया जा रहा हैं। सांसद ने कहा कि मोदी जी की विकास की गारंटी का लाभ आम लोगों को मिल रहा है, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लंबित सभी परियोजना धरातल पर मूर्त रूप ले रही है और सभी का ससमय शुभारंभ होगा।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्य कुशलता में दरभंगा व मिथिला सहित पूरे देश में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनार गुमती पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को भी रेलवे द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही शिलान्यास के साथ लगभग 135 करोड़ रूपये की राशि से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का अत्याधुनिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में हो रहे विकास कार्यों से लाखों की आबादी लाभान्वित होगी और दरभंगा नए स्वरूप में लोगों के सामने होगा।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे विभाग के एडीआरएम आलोक झा, एडीईएन विजय शंकर सिंह, स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, फरहान हाशमी, संजय कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व महापौर गौड़ी पासवान, मंडल अध्यक्ष मनोज झा, लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल ठाकुर, ज्योतिकृष्ण झा,संजीव साह, प्रेम मिश्रा रिंकू, बालेंदु झा, कृष्ण भगवान झा, सपना भारती, संजय महतो, राजीव कुमार मिश्र, वार्ड पार्षद मुकेश महासेठ, शंकर झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

भूमि को गलत प्रकृति, अवस्थिति को अंकित कर दस्तावेज का निबंधन कराने की प्रवृति पर रोक लगाने हेतु डीएम ने दिए सख्त निर्देश

March 13, 2024
12.03.2024 (पटना) : समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिलान्तर्गत सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं तथा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को निबंधन अधिनियम, 1908 की धारा 82 एवं भारतीय मुद्रांक अधिनियम की धारा 27 के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करने का निदेश दिया है।

उन्होंने कहा की दस्तावेजों के निबंधन के क्रम में संबंधित दस्तावेजों में गलत साक्ष्य विवरणी, कागजात तथा गलत पहचान-पत्र, भूमि पर अवस्थित संरचना को छुपाकर एवं भूमि को गलत प्रकृति, अवस्थिति को अंकित कर दस्तावेज का निबंधन कराने की प्रवृति पर रोक लगाने हेतु निबंधन अधिनियम, 1908 की धारा-82 एवं भारतीय मुद्रांक अधिनियम की धारा 27 का उल्लंघन करने वाले पक्षकारों के विरूद्ध विहित प्रावधानों के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि यदि उक्त प्रावधान के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आता है या परिवाद-पत्र प्राप्त होता है तो उसकी गहनता से जाँच करते हुए दोषी पदाधिकारी/कर्मी को चिन्हित कर प्रतिवेदन दें।

दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि यदि उक्त प्रावधान के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आता है या परिवाद-पत्र प्राप्त होता है तो उसकी गहनता से जाँच करते हुए दोषी पदाधिकारी/कर्मी को चिन्हित कर प्रतिवेदन दें। दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

संस्कृत विश्वविद्यालय में सीनेट की 47वी बैठक हुई आयोजित

March 13, 2024
Dbg

12.03.2024 (दरभंगा) : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित सीनेट की 47वीं बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल चार अरब 80 करोड़ 71 लाख 12 हजार 188 रुपये के घाटे का बजट स्वीकृत कर दिया गया।प्रतिकुलपति प्रो.सिद्धार्थ शंकर सिंह द्वारा सदन के पटल पर रखे बजट को मूल रूप से सात शीर्ष मद में बांटकर तैयार किया गया है।

बजट में छह स्नातकोत्तर विभागों, 31 अंगीभूत महाविद्यालयों, सम्बद्ध 26 शास्त्री व 15 उपशास्त्री महाविद्यालयों यानी कुल 72 महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के अलावा मुख्यालय के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के लिये खर्चे प्रस्तावित हैं जिसमें वेतन, सेवांत लाभ एवं बकाये की अपेक्षित राशि को समावेशित किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विकास मद, छात्रवृत्ति, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि विवि के प्रस्तावित बजट में कुल चार अरब 82 करोड़ 82 लाख 30 हजार 583 रुपये के व्यय का अनुमान किया गया है। व्यय मद में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन, सेवांत लाभ, पेंशन, पारिवारिक पेंशन तथा एरियर मद की राशि को रखा गया है। आय मद में आंतरिक स्रोत एवं स्ववित्त पोषित संस्थानों से प्राप्त होने वाली कुल आय को शामिल किया गया है। विवि की कुल अनुमानित आय दो करोड़ 11 लाख 18 हजार 395 रुपये का अनुमान लगाया गया है।

इस प्रकार बजट में दिखाए गए घाटे की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार, रुसा एवं अन्य संसाधनों से प्राप्त अनुदान व आंतरिक संसाधनों को विकसित कर किया जाएगा। बजट के अनुसार शिक्षकों के वेतन मद में पीजी विभाग, अंगीभूत कॉलेज, वित्त सहित संबद्ध शास्त्री तथा उपशास्त्री कॉलेजों को मिलाकर कुल 54 करोड़ 24 लाख 12 हजार 734 रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है, जबकि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन मद में 15 करोड़ 16 लाख 76 हजार 402 रुपये का अनुमान है।

इस प्रकार, वेतन मद में एक वर्ष में कुल 69 करोड़ 40 लाख 89 हजार 136 रुपये का व्यय अनुमानित है। सेवांत लाभ, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन मद में वर्ष 2024-25 में एक अरब 41 करोड़ 69 लाख 60 हजार 519 रुपये का अनुमानित व्यय दिखाया गया है। इसी तरह वेतन व पेंशन के एरियर मद में एक अरब 59 करोड़ 88 लाख 34 हजार 613 रुपये के व्यय का अनुमान है। कार्यालय खर्च मद में 85 करोड़ 45 लाख 86 हजार 420 रुपये तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 26 करोड़ 12 लाख 59 हजार 895 रुपये व्यय प्रस्तावित है।

संस्कृत के संरक्षण व संवर्धन के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना आवश्यक है

March 13, 2024
Dbg

12.03.2024 (दरभंगा) : संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, राजभवन से आये पदाधिकारियों, पूर्व कुलपतियों, बिहार विधान मंडल के मा. सदस्यों, संकायाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय के विद्वान शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं पत्रकार बन्धुओं का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो.लक्ष्मी निवास पांडेय ने संस्कृत के विकास व सम्वर्धन के लिए सभी से सहयोग मांगा और साथ ही भविष्य की पुष्ट कार्य योजना के बल पर विश्वविद्यालय को नई बुलन्दियों के शिखर पर ले जाने का भरोसा भी दिया।विकास के नए रोडमैप का खाका खींचते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में इस विश्वविद्यालय में भी बहुविषयक पाठ्यक्रमों को लागू किया जाएगा।

साथ ही, संगणक शिक्षा, योग, क्रीड़ा, प्रशासन, लेखा, परीक्षा समेत अन्य कार्यो में अद्यतन परिवर्धन प्रणालियों को भी अपनाया जाएगा। इतना ही नहीं, समाज मे विस्तार कार्यक्रम के रूप मे संस्कृत व संस्कृति का प्रसार करते हुए सभी के समक्ष अपना अस्तित्व, सार्थकता व गुणवत्ता को भी प्रतिष्ठापित करना है। उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति प्रो. पांडेय ने विश्वविद्यालय के खास्ता हाल को सुधारने के लिए भी मान्य सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि विश्वविद्यालय की आय का आंतरिक स्रोत अत्यंत ही अल्प है। इस कारण अनेक आवश्यक कार्य बाधित हो जाते हैं।

यहां निःशुल्क शिक्षा के कारण उसकी भरपाई नहीं हो पाती है। संस्कृत के संरक्षण व संवर्धन के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना आवश्यक है और रिक्त पड़े शिक्षकों व अन्य कर्मियों के पदों पर नियुक्ति भी जरूरी है। कुलपति ने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की प्रगति को भी रेखांकित करते हुए जानकारी दी कि यहां पांडुलिपियों सम्पादन एवं प्रकाशन का कार्य भी निरन्तर जारी है। इसके अलावा विभिन्न तरह के करीब डेढ़ दर्जन ग्रन्थों का भी प्रकाशन किया गया है। राजभवन के निदेशानुसार शैक्षणिक सत्र 2023-27 से चयन आधारित साख प्रणाली यानी च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) आधारित चार वर्षीय शास्त्री का पाठ्यक्रम प्रारम्भ कर दिया गया है।

इसके प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी है। कोविड महामारी के दुष्प्रभाव के कारण जो शैक्षणिक गतिविधि प्रभावित हुई है, उसकी पूर्णतः क्षति पूर्ति अभी तक नही हो पाई है। इसकी भरपाई के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी है। उम्मीद की जा रही है कि 2024 में विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं अद्यतन हो जाएगी। छात्रों को शुभाशीष देते हुए कुलपति प्रो.पांडेय ने आशा जताई कि उनका अध्ययन स्वयं व समाज के लिये हमेशा हितकारी बना रहे और उनका आचरण प्रशंसनीय व अनुकरणीय हो।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।