DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बिहार दिवस के अवसर पर डीएम ने नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया

March 23, 2024
Dbg

22.03.2024 (दरभंगा) : ऑडिटोरियम लहेरियासराय में बिहार दिवस समारोह 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कर-कमलों से हुआ। डीएम को अपर समाहर्त्ता के द्वारा पाग, चादर एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीएम ने ऑडिटोरियम में नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों, और जिले वासियों को भी आगे आकर पौधारोपण में अपना सहयोग करना चाहिए। इसे हमारा पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ रहता है।

बिहार दिवस के अवसर पर डीएम ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर स्वीप के लोगों का लोकार्पण किया और अपना सेल्फी पॉइंट में फोटो भी कराया। उन्होंने कहां की जिलेवासी अपना शत प्रतिशत मतदान करें और जिले को अबल बनाएं। शत प्रतिशत मतदान में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील कियें। इस अवसर अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार दास, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, स्वीप आइकॉन, दरभंगा मणिकांत झा ने सहयोग प्रदान किया। डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर मिथिलांचल के सभी लोगों का हृदय से स्वागत करते हैं एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने बिहार के गौरवमय इतिहास से लोगों को अवगत कराया और बताया कि सम्राट अशोक ने बिहार का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती संस्कृति की धरती रही है, सभ्यता की धरती रही है और परंपरा की धरती रही है।

यहाँ के लोग ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में, कला के क्षेत्र में, साहित्य के क्षेत्र में, ज्योतिष के क्षेत्र में, संस्कृत के क्षेत्र में और जीवन के जितने भी अंग पक्ष होते हैं, सभी क्षेत्र में विस्तृत योगदान देकर मानवता को, देश को और समाज को नई दिशा दिखलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम जब बिहार के गौरव को स्मरण कर रहे हैं, उसे जश्न के रूप में मना रहे हैं, बिहार के नागरिक होने के नाते, हम सब लोग गर्व कर रहे हैं तो निश्चित रूप से मिथिला का अध्याय की बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। यहाँ के योगदान को हम लोग कई रंगों में देखते हैं, ऐतिहासिक और पुरातन परंपरा जिसके अतीत में जाएं तो बहुत ही गहराई में जाना होगा। उन्होंने कहा कि यह राजा जनक की धरती रही है, ऋषि गौतम की धरती रही है और देवी अहिल्या की धरती रही है।

एक से बढ़कर एक महापुरुष यहां जन्म लिए हैं और अपने कर्म से पूरी दुनिया में, पूरे राज्य में, पूरे देश में उन्होंने कृति पताखा फहराया है, कृति ध्वज फहराया है, जिसमें आज भी मिथिला की संस्कृति को इतनी मजबूती प्रदान कर रखी है, जहाँ भी मिथिलांचल के लोग हैं, अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और उसकी गौरव को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु "हमार मतदान दरभंगाक सम्मान" के लोगो का शुभारंभ किया एवं मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान भी किया। उक्त कार्यक्रम में रंगारंग और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

85 आयु वर्ग से ऊपर के इच्छुक मतदातओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है

March 23, 2024
Dbg

22.03.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान के लिए 85 आयु वर्ग से ऊपर के इच्छुक मतदातओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इस कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) द्वारा जिले के लगभग 30 हजार 064 ऐसे मतदाताओं, जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर हो गयी है, को चिन्ह्ति किया गया है, इन सभी मतदाताओं को लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर मतदान के दिन मतदान कर्मी द्वारा उनके घर पर जाकर मतपत्र के माध्यम से मतदान कार्य सम्पन्न करायेंगे।

विदित हो कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के सभी 06 विधान सभा क्षेत्र (79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा एवं 85-बहादुरपुर) में 13 मई को मतदान कराये जाऐंगे, जहाँ मतदाताओं की संख्या 17 लाख 74 हजार 656 है, जिनमें 19,029 ऐसे मतदाता है, जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर हो चुकी है, इसमें 7,810 पुरूष, 11,219 महिला मतदाता शामिल है। वहीं 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के अंश भाग (78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा) एवं 84-हायाघाट) में भी 13 मई को ही मतदान कराया जाएगा, जहाँ मतदाताओं की संख्या 05 लाख 18 हजार 150 है, जिनमें 4,643 मतदाता 85 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के है, इनमें 1,983 पुरूष तथा 2,660 महिला मतदाता है, जिन्हें घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्राप्त होगी।

इसी प्रकार 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र के अंश भाग (86-केवटी एवं 87-जाले) में 20 मई को मतदान कराये जाऐंगे, जहाँ मतदाताओं की संख्या 06 लाख 26 हजार 600 है, इनमें 85 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग की संख्या - 6,392 है, जिसमें 2,422 पुरूष तथा 3,970 महिला मतदाता है, जिन्हें सुविधा पूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।

बिहार दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

March 23, 2024
Dbg

22.03.2024 (दरभंगा) : बिहार दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम लहेरिया सराय में दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस मोटर / ट्राई साइकिल रेस एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहायक निदेशक नेहा कुमारी जिला खेल पदाधिकारी परिमल एवं जिला खेल सचिव जितेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पप्पू कुमार शाह द्वितीय स्थान राजन राम तृतीय स्थान मोहम्मद मुमताज, मोटर ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमरेश यादव, द्वितीय स्थान कृष्ण मंडल, और तृतीय स्थान लक्ष्मण पासवान रहे।

होली व रमजान को लेकर जिला शांति समिति की हुई बैठक, सुझाव को नोट किया गया

March 21, 2024
Dbg

21.03.2024 (दरभंगा) : दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर सभागार में डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में होली एवं रमजान के त्योहार को शांतिपूर्वक, आपसी भाईचारा के साथ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

जिला शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बताया गया कि 24 मार्च को होलिका दहन है, जिस स्थलों पर होलिका दहन होता है, वहाँ विशेष चौकसी बरतने की आवश्यकता है। होली पर्व के अवसर पर होलिका दहन स्थल पर बिजली के लटके तार को हटवाने, कम ऊँचाई के तार को ऊँचाई पर ले जाने, विभिन्न स्थलों पर नशेरियों की जमावाड़ा के विरुद्ध कार्रवाई करने, चाय की दुकानों पर नशीले पदार्थ का चोरी/छिपें व्यवसाय को रोकवाने, अवैध शराब की बिक्री व नशीली पदार्थों के विरूद्ध छापेमारी, ट्रिपल मोटरसाईकिल सवारों के विरुद्ध कार्रवाई, डी.जे पर प्रतिबंध, शहर की साफ-सफाई व्यवस्था करवाने, होलिका दहन की रात गश्ती की व्यवस्था तेज करवाने, पुलिस सहायता हेतु आपातकालीन नम्बर-112 को सक्रिय तथा उसमें ब्रेथ एनेलाईजर रखने, खराब चापाकलों की मरम्मति करवाने, निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था करवाने, खराब सी.सी.टी.वी. को ठीक करवाने, मच्छर की दवा का छिड़काव करवाने इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।

साथ ही संवेदनशील स्थलों के नाम भी बताए गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझाव को नोट किया गया है। सभी थाना प्रभारी भी बैठक में उपस्थित है।

शराब एवं नशा के संबंध में जो जानकारी दी गयी है, उन इलाकों में छापेमारी की जाए। ट्रिपल सवारी पर रोक रहेगी, ब्रेथ एनेलाईजर का प्रयोग किया जाएगा, डी.जे. की समस्या के संबंध में उन्होंने कहा कि डी.जे. पर रोक रहेगा। डीएम ने जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। साथ ही साथ धारा-144 लागू है। सभा, रैली, लाउडस्पीकर डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध है और उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। जो कोई सार्वजनिक संपत्ति का विरूपन करेगा, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति समिति द्वारा जिन संवेदनशील स्थलों के नाम बताए गए है, वहाँ विशेष प्रतिनियुक्ति रहेंगी। उन्होंने बिजली विभाग को बिजली को जहाँ-जहाँ बिजली के तार लटके है या कटे है, उन्हें ठीक करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को खराब चापाकल ठीक करवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने नगर निगम को नाले की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवा लेने का निर्देश दिया। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि टावरों पर स्थित घड़ियां को शीघ्र ठीक करवा दें। बैठक में उपस्थित डी.एम.सी.एच.अधीक्षक को होली के अवसर पर अपने-अपने अस्पताल सक्रिय रखने का निर्देश दिया। साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।

टीम बनाकर डॉक्टर एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया। जिला शांति समिति की बैठक में उप महापौर नाजिया हसन, सिटी एसपी शुभम आर्य, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काव्या मिश्रा, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार आदि संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

उक्त बैठक में शांति समिति के सदस्य श्याम किशोर प्रधान, रीता सिंह, नवीन खटीक,अशोक नायक, मो.असलम, दीदार हुसैन, अंकुर गुप्ता, सुनीत मल्लिक, शशि कुमार नीलू, रुस्तम कुरैशी, आरजू, मो.नताशुल हक, मो. जावेद अनवर, अवधेश कुमार चौधरी, अमर राम, शहनवाज कमर, देवेंद्र महतो, रंजन प्रसाद सिंह, डॉ.सुभाष महतो, राजीव कुमार चौधरी, डॉ.रंजीत चौधरी, रामकुमार यादव, मो.सरफराज, कुशेश्वर महतो, रविंद्र कुमार यादव, सुरेश कुमार शर्मा, मो.रैयाज रहमानी, अजय जलान, शत्रुघ्न प्रसाद, नवीन सिन्हा, विनय कुमार दास, विष्णु देव शर्मा आदि उपस्थित थे।

सही समय पर एक्शन लें, शांति समिति की प्रभावी ढ़ंग से बैठक करें

March 21, 2024
Dbg

21.03.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर सभी वरीय पदाधिकारियों/नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ससमय निर्वाचन कार्य पूर्ण करें, इसमें किसी प्रकार कि शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से विभिन्न मतदान केन्द्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने भेनरेबुल एवं क्रिटिकल (संवेदनशील) मतदान केन्द्रों को चिन्ह्ति कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के सभी 06 विधान सभा क्षेत्र (79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा एवं 85-बहादुरपुर) में तथा 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के अंशभाग (78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा) एवं 84-हायाघाट) में 13 मई को मतदान होगा।उन्होंने कहा कि 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र के अंश भाग (86-केवटी एवं 87-जाले) में 20 मई को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम होने पर और फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं रहने पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गए 12 वैकल्पिक यथा - *मतदाता पहचान पत्र (एपिक), आधार कार्ड, पैन कार्ड, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी), सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाक घर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अन्तर्गत भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, संसद सदस्यों/विधान सभा सदस्यों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया आधिकारिक पहचान पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से मतदान कर सकते है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध 107 के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। आज बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में धारा - 144 लागू है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर लाउडस्पीकर और डी.जे. का प्रयोग नहीं किया जाएगा। शराब का परिवहन, बिक्री और सेवन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि सही समय पर एक्शन लें। शांति समिति की प्रभावी ढ़ंग से बैठक करें। सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था संधारण में आवश्यक कदम उठाएँ। उक्त बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, अपर समाहर्त्ता नीरज कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी राकेश रंजन, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, डी.सी.एल.आर. सदर उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।