March 21, 2024

21.03.2024 (पटना) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना, शीर्षत कपिल अशोक द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के प्रसंग में आज 181-दीघा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण किया गया। उन्होंने राजकीय बालक उच्च विद्यालय, शास्त्री नगर में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।
गौरतलब है कि 30-पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अवस्थित 181-दीघा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर हैं। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी, पटना सदर को इस डिस्पैच सेंटर के इन्चार्ज ऑफिसर के तौर पर नामित किया गया है। इन्चार्ज पुलिस ऑफिसर को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 181-दीघा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में बेहतर तैयारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्था की जा रही है। उप विकास आयुक्त, पटना तथा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा दीघा विधान सभा क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी सारी तैयारियों का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण पटना जिला में आयोग के निदेशों के अनुसार तेजी से तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि ईवीएम किस तरह से मतदान केन्द्रों पर जाएगा, पोलिंग पार्टी, पुलिस ऑफिसर एवं फोर्स का मिलान, ईवीएम कमिशनिंग, डिस्पैच की व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, भेद्यता मानचित्रण, मतदान केन्द्रों पर एएमएफ की उपलब्धता, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, विधि-व्यवस्था का संधारण इत्यादि निर्वाचन के आधार-स्तंभ हैं। हमलोग पूरी तन्मयता से तैयारी कर रहे हैं। सुगम, सहज, सुरक्षित एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाया जा रहा है। हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना तथा अन्य भी उपस्थित थे।
March 21, 2024

21.03.2024 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग, दरभंगा द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन परिसर एवं आने वाली ट्रेनों के जाँच के क्रम में विश्वविद्यालय थानान्तर्गत अलीनगर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ समर एवं सुन्दरपुर निवासी सुधीर कुमार के पास काले रंग के बैग से कुल - 16.500 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। अवर निरीक्षक, मद्य निषेध, सदर, कुमार रविशंकर द्वारा बताया गया कि पूछ-ताछ के क्रम में उपर्युक्त दोनों कारोबारी द्वारा बताया गया कि बरामद शराब विश्वविद्यालय थानान्तर्गत अलीनगर निवासी मिट्टू साह द्वारा मंगवाया गया है।
तदोपरान्त घटनास्थल पर विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब को जप्त किया गया एवं सुधीर कुमार एवं कृष्ण कुमार उर्फ समर को गिरफ्तार कर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2022) के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है।
March 21, 2024

21.03.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में स्वीप कार्यक्रम के तहत दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखण्डों में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं आँगनवाड़ी सेविका एवं जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली, पद यात्रा निकाला गया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह एवं रंगोली कार्यक्रम, दीवार लेखन का भी आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। मतदान का महात्यौहार, दरभंगा है तैयार। जीविका दीदीयाँ कर रही पुकार, मतदान करना हमारा अधिकार।
March 20, 2024

20.03.2024 (पटना) : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना कुमार रवि ( भा० प्र० से० ) द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिले के सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया।
आयुक्त द्वारा कर्मियों का डाटाबेस की प्रविष्टि Elecon सॉफ्टवेयर में पूर्ण कर जाने से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कर्मियों की आवश्यकता/ कर्मियों की उपलब्धता एवं कर्मियों का डेटाबेस प्रविष्टि पूर्ण कर लिया गया है।Force Deployment सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री की आदतन स्थिति की जानकारी ली गई जिसमे नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फोर्स डेप्लॉयमेंट सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि पूर्ण कर ली गई है यथा- पुलिस निरीक्षक 43, अवर निरीक्षक 344, सहायक अवर निरीक्षक 115, हवलदार 73, सिपाही 1678, गृह रक्षक 969 एवं प्रशिक्षु दरोगा 100 की संख्या में है। ई0वी0एम0/ वी0वी0पैट0 की आवश्यकता एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भोजपुर जिला में टोटल पोलिंग स्टेशन 2239 है इसमें BU(120%), CU(120%) एवं VVPAT (130%) है। वाहन की आवश्यकता एवं उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग द्वारा बताया गया कि 2585 वाहन उपलब्ध है। Dispatch Center पर Strong Room की तैयारी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई
। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल पांच डिस्पैच केंद्र चिन्हित किया गया है। सभी स्थलों पर वज्रगृह हेतु कमरा को चिन्हित कर लिया गया है। डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मीयो हेतु पर्याप्त जगह, सामग्री रखने हेतु पर्याप्त कमरा, वाहन का रखरखाव हेतु पर्याप्त जगह उपलब्ध है, तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा। आदर्श आचार संहिता से संबंधित प्रतिवेदन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन के घोषणा के साथ ही MCC से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन DEO पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है। Law & Order से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन पुलिस मुख्यालय एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना को Law & Order की जानकारी भेजी जा रही है, साथ ही DEO पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है। 8 Critical Vulnerability Mapping की अधिकतम स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी के प्रति वेतन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।वी0एम0-2 एवं 3 से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित सहायक निर्वाचित पदाधिकारी से प्राप्त हो चुका है एवं वी0एम0-5 में प्रतिवेदन शीघ्र ही निर्वाचन विभाग बिहार पटना को उपलब्ध करा दिया जाएगा। C-Vigil App/ ESMS से संबंधित जानकारी प्राप्त की की गई नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि C-Vigil एवं ESMS की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।
हैलीपैड एवं हवाई अड्डा पर की जाने वाली व्यवस्था का आकलन किया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हेलीपैड अस्थाई रूप से पुलिस लाइन आरा में निर्मित है। इसके अतिरिक्त अन्य 35 हैलीपैड स्थल को भवन प्रमंडल, आरा द्वारा चिन्हित किया गया है। हैलीपैड स्थल पर सभा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था अंतर्गत सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय की जाएगी। कम्युनिकेशन प्लान की तैयारी की जानकारी ली गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डी0ई0ओ0 लेवल, आर0ओ0 लेवल, ए0आर0ओ0 लेवल, पी0एस0 लेवल पर पदाधिकारी कर्मियों को चिन्हित करते हुए DEO पोर्टल पर प्रविष्टि कर दिया गया है।
AMF मनको के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मानकों के अनुसार सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर मूलभूत सुविधा से संबंधित आयोग से प्राप्त निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है। स्वीप प्लान से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला का स्विफ्ट प्लान तैयार कर लिया गया है जिनके सहयोग हैतू जीविका, महिला पर्यवेक्षिका आंगनबाड़ी सेविका नेहरू युवा केंद्र एनसीसी एवं एनएसएस के माध्यम से डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है एवं सेल्फी प्वाइंट, वीडियो जिंगल नुक्कड़ नाटक पोस्ट फ्लेक्सी जागरूकता रथ कॉलेज में कैंपस एंबेसडर के माध्यम से पेंटिंग, निबंध भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन जागरूकता हेतु किया जा रहा है।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी भोजपुर, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, उप विकास आयुक्त भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकार भोजपुर सहित जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ कोषांगो के नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
March 20, 2024

20.03.2024 (दरभंगा) : लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दरभंगा लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ दरभंगा जिला के बहादुरपुर में बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, दरभंगा के सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मंत्री, मधुबन विधायक एवं क्लस्टर प्रभारी राणा रणधीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर पर बोलते हुए बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दरभंगा सहित पूरे देश में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सांसद के बीते पांच साल के कार्यकाल में दरभंगा विकास के नए आयाम को छू रहा है। उन्होंने कहा की स्थानीय सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर दरभंगा के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें है।
दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय जनत्रांतिक गठबंधन एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना एवं विकास की गारंटी पर लोगों को अटूट विश्वास है। देश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानसेवक के रूप में कमान संभालेंगे।
पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के सामने विपक्ष पूरी तरह हताश और निराश है। सभी एनडीए कार्यकर्ता जोश और मजबूती के साथ चुनाव के लिए तैयार हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास पर जनता पुनः मुहर लगाएगी और अबकी बार 400 के पार का संकल्प पूरा होगा।
दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की बदौलत इस बार के आम चुनाव में दरभंगा संसदीय सीट के साथ साथ बिहार की सभी चालीस सीट पर एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा की दरभंगा में बीते पांच साल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। आने वाले दिनों में दरभंगा का परिदृश्य बदल जाएगा।
जाले विधायक जीवेश कुमार ने एक के बाद एक दर्जनों परियोजना का नाम लेते हुए कहा कि आजादी के पश्चात पहली बार दरभंगा में इतनी संख्या में बड़ी परियोजना को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि दरभंगा के विकास के लिए सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर हमेशा तत्पर रहें है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि दरभंगा के एनडीए के कार्यकर्ता पूरी जोश के साथ चुनाव में उतर चुके है। दरभंगा लोकसभा सीट हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। जेडीयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल ने कहा की एनडीए के बैनर तले इसके सभी घटक दल आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी 40 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और महागठबंधन का सुपरा साफ हो जाएगा।
लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार के बीते दस वर्ष में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है और बीते पांच साल में सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर जिनके नेतृत्व में दरभंगा का कायाकल्प हो गया है। कार्यक्रम के दौरान एनडीए के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता सहित कई लोग उपस्थित रहें।