DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

पिस्टल एवं ज़िंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

April 06, 2024
Dbg

06.04.2024 (दरभंगा) : दिनांक 05.04.24 को सदर अनुमंडल के पतौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौर SHO को गुप्त सुचना मिली की ग्राम खैरा बसौली बाद चौर स्थित प्रीतेश कुमार सिंह पे० स्व० गणेश प्रसाद सिंह सा० खैरा थाना पतौर जिला दरभंगा के मुर्गी फॉर्म में अपने साथ पिस्टल रखे हुए है| जो कोई अपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं| प्राप्त सुचना के आधार पर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दल बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी किया गया| छापेमारी के क्रम में मुर्गी फॉर्म के एक रूम से 01 देशी पिस्टल लोडेड, पिस्टल से मैगजीन निकालने पर मैगजीन में 03 ज़िंदा कारतूस बरामद कर अभियुक्त प्रीतेश कुमार सिंह पे० स्व० गणेश प्रसाद सिंह सा० खैरा थाना पतौर जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया| अभियुक्त की तलाशी के क्रम में उसके पैजामा के दाहिने जेब से दो 7.65mm का ज़िंदा कारतूस एवं 8mm का एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया|SHO ने बताया की अग्रिम कारवाई की जा रही है|

वाहन जाँच के क्रम में चार पहिया वाहन से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

April 06, 2024
Dbg

06.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा , राजीव रौशन के आदेश के आलोक में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा, प्रदीप कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक, मद्यनिषेध द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर वाहन जाँच के क्रम में चार पहिया वाहन (मारुति सुजुकी) के डिक्की से 750 एम.एल का 264 बोतल तथा बीच एवं आगे वाली सीट से विदेशी शराब का 750 एम.एल का 200 बोतल बरामद किया गया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा घटना स्थल पर ही विधिवत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य के वाहन चालक को गिरफ्तार कर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2022) के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

मद्यनिषेध विभाग द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर जाँच के क्रम में 02 व्यक्ति को शराब करोबार में लिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर हुई समीक्षा बैठक

April 06, 2024
Dbg

06.04.2024 (दरभंगा) : आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर तीनों जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के साथ किए गए तैयारी की समीक्षा हुई। बैठक में निर्वाचन सूची से संबंधित, कर्मियों का रेंडमाइजेशन एवं प्रशिक्षण, पोस्टल बैलट पेपर, ईवीएम डिस्पैच सेंटर, मतदान केंद्र, विधि व्यवस्था, कम्युनिकेशन प्लान, आईटी एप्लीकेशंस, बज्रगृह से संबंधित बिंदुओं के संबंध में आयुक्त ने फीडबैक लिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मधुबनी, अरविन्द कुमार वर्मा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर, योगेन्द्र सिंह के द्वारा अच्छी तैयारी की गई है। आयुक्त ने कहा की आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करायें। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी आदि की व्यवस्था कराए। मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर सूचित करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए गाइडलाइन का अनुपालन कराने को कहा।

लोकसभा चुनाव को लेकर सभा/रैली/जुलूस करने की अनुमति के लिए आवश्यक गाइडलाइन

April 06, 2024
Dbg

06.04.2024 (दरभंगा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा, राजीव रौशन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर राजनैतिक दल के सदस्य/अभ्यर्थी जिले में कार्यरत एकल खिड़की कोषांग में सभा/रैली/जुलूस करने की अनुमति के लिए विहित प्रपत्र में आवेदन समर्पित करेंगे, जिसमें सभा में प्रचार करने वालों की संख्या, लोगों की भीड़, सभा स्थल का विवरण एवं अवधि अंकित करना होगा।

रैली/जुलूस के मामलों में भी लोगों की संख्या व अवधि अंकित करना होगा। यदि सभा स्थल विद्यालय, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय आदि में हो, तो संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अथवा अन्य प्राधिकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ समर्पित किया जाएगा, जिसमें सभा से शैक्षणिक कार्य उक्त तिथि को प्रभावित नहीं होना आदि अंकित हो। उन्होंने कहा कि यदि सभा स्थल हेतु स्थल निजी हो, तो संबंधित भूमि मालिक का अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न की जाएगी, जिसमें यह अंकित होना अनिवार्य है कि प्रस्तावित स्थल पर उक्त तिथि एवं समय को उनके द्वारा पूर्व में किन्हीं और को अनापत्ति नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि रैली/जुलूस के आयोजक को रैली में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की संख्या एवं वाहनों का प्रकार आवेदन में अंकित किया जाएगा, जिसमें वाहनों का निबंधन प्रमाण पत्र, चालक अनुज्ञप्ति एवं वाहन के बीमा से संबंधित कागजात निश्चित रूप से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आयोजक पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का दृढ़तापूर्वक पालन करने/कराने की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य संबंधित विभागों से अनापत्ति एकल खिड़की कोषांग द्वारा प्राप्त की जाएगी।

एसएसपी ने बहादुरपुर थाना एवं अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय, सदर दरभंगा का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

April 05, 2024
Dbg

05.04.2024 (दरभंगा) : दरभंगा के तेज तर्रार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा बहादुरपुर थाना एवं पुलिस निरीक्षक का कार्यालय, सदर दरभंगा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमश आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत निम्न दिशा निर्देश दिए गए। बहादुरपुर थाना के प्रतिवेदित कांडो का अनुसंधान की समीक्षा की गई तथा CCTNS थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की समीक्षा की गयी। एसएसपी ने पंजी संधारण के बिंदु पर कतिपय निर्देश दिए व लंबित काडो का त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया। उन्होंने लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, भयमुक्त कराने हेतू असमाजिक तत्वों पर निगरानी एवं आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।