April 08, 2024

08.04.2024 (दरभंगा) : विधि का ही विधान कहें कि जीवन में समस्याओं का आना-जाना अंतिम सांस तक बना रहता है। शहरी क्षेत्र के साथ दूर दराज से कई लोग पहुँचते हैं अपनी समस्या को लेकर एसएसपी से मिलने जहाँ उन्हें राहत मिलती है। गौरतलब है की एसएसपी एवं सिटी एसपी द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या कि सुनवाई की जाती हैं तथा उनके शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाता है। इसी क्रम में आज एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा बिरौल थाना-01, कुशेश्वर स्थान थाना -01, अंचल पुलिस निरीक्षक बेनीपुर-02 कुल 04 फरयादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया गया तथा

सिटी एसपी शुभम आर्य के द्वारा सदर थाना -01, लहेरियासराय थाना - 01, सिमरी थाना- 01,महिला थाना-01, फेकला थाना -01हायाघाट - 01, विशनपुर थाना-03, मब्बी थाना- 01, विश्व विद्यालय- 03, बहादुरपुर-04, जाले थाना -03 कुल 20 फरयादी के समस्या की सुनवाई की गयी एवं उनके निराकरण हेतू संबंधित को आदेशित किया गया।