December 05, 2025
04.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शोभन-एकमीघाट पथ से दरभंगा एम्स को संपर्कता प्रदान करने के लिए शोभन के समीप परिवर्तित किये जा रहे मार्ग रेखन (Alignment) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। पथ प्रमंडल दरभंगा अन्तर्गत एम्स दरभंगा तक 4 लेन पहुँच पथ (लम्बाई 01 कि०मी०) के निर्माण कार्य सहित शोभन-एकमीघाट पथ (कुल लंबाई 10.0 कि0मी0) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा,कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल दरभंगा,सहायक अभियंता, पथ अवर प्रमंडल सं0-1, दरभंगा,परामर्शी Arch-Aid Architects & Engineers Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, दरभंगा ने बताया कि शोभन-एकमी घाट पथ से दरभंगा एम्स को संपर्कता प्रदान करने के लिए शोभन से एकमी घाट पथ को 2-लेन से 4-लेन में परिवर्तित करने के लिए विहित प्रक्रियाओं के अन्तर्गत निविदा की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है तथा संवेदक का चयन हो चुका है। डीएम ने भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा को भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया।
वर्णित सड़क के शोभन चौक के पास लगभग 400 मीटर आरेखण (Alignment) को परिवर्तित किये जाने के संदर्भ में बताया गया है कि प्रस्तावित सड़क 4 लेन है तथा शोभन के पास एन.एच-27 से मिलती है जो पूर्व से 4 लेन सड़क है जिसमें सीधा 90° पर संपर्कता प्रदान करना तकनीकी रूप से एवं रोड सेफ्टी के दृष्टिकोण से उचित नहीं है तद्आलोक में सुरक्षा की दृष्टिकोण से Design Speed maintain रखने के लिए सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 400 मीटर लम्बाई में पथ के एला ईन्मेंट को परिवर्तित किया गया है ताकि सुलभ, सुगम एवं सुरक्षित यातायात हो।कार्यपालक अभियंता द्वारा यह भी बताया गया है कि उपरोक्त प्रस्तावित 4-लेने के अलावे शोभन से मकिया तक खिरोई नदी के पश्चिमी High Embankment पर भी सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है तथा दोनों सड़क का जंक्शन प्वाईंट शोभन चौक ही पड़ता है,जहाँ एन0एच0-27 4-लेन पर HL RCC Bridge अवस्थित है।
इस कारण से भी वहाँ तकनीकी रूप से शोभन चौक के जंक्शन को विकसित किया जाना तकनीकी रूप से उपयुक्त नहीं है। कनेक्टिविटी और लाभ :- यह पथ एन0एच0-322 (एकमीघाट चौक) से प्रारंभ होकर एम्स दरभंगा होते हुए एन0एच0-27 शोभन तक जाती है। इस पथ के निर्माण हो जाने से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पुर्णिया इत्यादि जिले के आमजनों को एम्स तक पहुँचने के लिए सुगम संपर्कता स्थापित होगा तथा इसके निर्माण हो जाने से दरभंगा शहर के जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित एकमी-शोभन 4-लेन पथ पर प्रस्तावित एम्स के नजदीक लगभग 800 मीटर में एलिभेटेड सड़क बनाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में एम्स के नजदीक सुगम यातायात बहाल रहे। डीएम द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को समर्पित करने के लिए कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया ।
December 05, 2025
03.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यों की प्रगति, बाधाओं तथा त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल दरभंगा के वरीय परियोजना अभियंता द्वारा पंडा सराय गुमटी, बेला गुमटी, कगवा गुमटी तथा चट्टी गुमटी पर चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी से डीएम को अवगत कराया गया।
जाम से मुक्ति के लिए अतिरिक्त व्यवस्था का प्रस्ताव दिया गया। वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि LC-2 (Special) में जाम की समस्या को कम करने हेतु 6 सेल कल्वर्ट से कनेक्ट कर सर्विस रोड को एक्जिस्टिंग ब्रिज के बाईं ओर से भी प्रारंभ करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके माध्यम से आवागमन सुगम होगा तथा कार्य की गति और बढ़ेगी। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने एलसी–1 तथा एलसी–28 पर निर्माण कार्य हेतु अतिक्रमण को हटाने के लिए डीएम से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। डीएम कौशल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गति बढ़ाई जाए और बाधाओं का शीघ्र समाधान किया जाए। एलसी–18 पंडासराय में आर/ई वाल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा आरओबी भाग का डिजाइन एवं ड्राइंग शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में उन्होंने कहा कि एलसी–21 पर सुपर स्ट्रक्चर निर्माण कार्य तथा नाला निर्माण को तेज़ी से पूर्ण किया जाए। पुल निर्माण निगम द्वारा, वरीय परियोजना अभियंता ने आश्वस्त किया कि सभी आरओबी एवं संबद्ध कार्यों को निर्धारित समय सीमा में तेज़ गति से पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।डीएम ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ दरभंगा शहर के यातायात सुधार और नागरिक सुविधा से सीधा संबंध रखती हैं। सभी विभाग समन्वय बनाते हुए गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप कार्य करें।
December 05, 2025
02.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : एयरपोर्ट निदेशक के कार्यालय कक्ष में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में दरभंगा हवाई अड्डे के समग्र विकास, कनेक्टिविटी, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। बैठक में पथ निर्माण विभाग एवं एनएचएआई द्वारा एयरपोर्ट की सड़क कनेक्टिविटी की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को एयरपोर्ट तक सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए तत्काल डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिया। एयरपोर्ट परिसर में एप्रॉन निर्माण के लिए वृक्षों के स्थानांतरण पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। डीएम ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवश्यक प्रक्रिया अनुसार वृक्षों का सुरक्षित स्थानांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा इसमें तेजी लाने पर बल दिया गया, वहीं एयरपोर्ट प्रवेश द्वार पर स्थित पुलिस नाका के निकट यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाने के लिए ठोस व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई।
डीएम ने दिल्ली मोड़ पर जाम की लगातार हो रही समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाने तथा सड़क पर सुचारु यातायात बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट से दिल्ली मोड़ तक लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को पूर्ण रूप से सक्रिय व कार्यशील रखने का निर्देश दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें तथा हवाई अड्डा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, एयरफोर्स स्टेशन दरभंगा के कमांडिंग ऑफिसर, नगर आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी , एयरपोर्ट निदेशक सहित अनेक विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
December 05, 2025
01.12.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी की अध्यक्षता में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी लहेरियासराय को लहेरियासराय टावर से लोहिया चौक, पर्यवेक्षणगृह तक अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया गया, साथ ही लोहिया चौक से जेल मोड़ तक भी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अभियान चलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सभी चौक चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने हेतु सक्रिय रहने को कहा। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि अतिक्रमण करने वाले पर दंड अधिरोपित कर वसूली करना सुनिश्चित करें। बैठक में समाहरणालय के मुख्य सड़क पर लगने वाले चार पहिया वाहन को हटाने हेतु निर्देश दिया गया।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने सभी थाना प्रभारी को लगातार रोको, टोको, हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीएम ने नगर आयुक्त को माइकिंग कराने का निर्देश दिया। दिल्ली मोड़ पर भी अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को कई निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन आमजनों से सहयोग की अपील करता है कि शहर में सुचारु यातायात सुव्यवस्थित किया जा सके। आम जनों से अनुरोध है कि सभी यातायात नियमों का अनुपालन करें। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के प्रमुख स्थलों पर जाम की समस्या से शीघ्र हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों यथा—वीआईपी रोड, जेल रोड, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, कर्पूरी चौक एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने तथा सड़क किनारे दुकानदारों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अंचल अधिकारी, व संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
November 26, 2025
26.11.2025 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से संविधान की प्रस्तावना का पाठ सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रमोद कुमार पंकज एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्यगण, न्यायालय कर्मियों आदि को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सांविधानिक महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि संविधान के अनुरूप चलना हम सभी नागरिकों का दायित्व है। संविधान द्वारा नागरिकों के सभी अधिकारों को संरक्षित किया गया है एवं उनके कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। विधिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का विशेष दायित्व है कि आमजनों को संविधान के प्रति जागरूक किया जाये।
कार्यक्रम को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश एक्साइज रविशंकर कुमार, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय शैलेन्द्र कुमार, विशेष न्यायाधीश एक्साइज श्रीराम झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी व पारा विधिक स्वयंसेवकगण आदि मौजूद थे।