Dbg

11.03.2024 (दरभंगा) : जन सुनवाई के क्रम में जनता से मोबाईल गुम होने की शिकायत प्राप्त होती थी। इसी क्रम में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देशन में सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में मोबाईल रिकवरी टीम का गठन किया गया। मोबाईल रिकवरी टीम के सदस्यों के द्वारा तकनीकी अनुसंधान कर संबंधित थाना के सहयोग से गुम हुए कुल 52 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जिसमें से 15 मोबाइल धारक उपस्थित हुए, संबंधित मोबाईल धारकों के बीच उचित सत्यापन के बाद वितरित किया गया। शेष मोबाइल धारको के लिए अगला तिथि का निर्धारण किया जाएगा|