Dbg

13.04.2024 (दरभंगा) : जिला के तमाम पत्रकारों के द्वारा लहेरियासराय स्थित प्रेस क्लब में आज दिवंगत पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया। सबों ने एक स्वर में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की और उनके साथ जुड़े अपने-अपने स्मरण साझा किए। पत्रकारों ने उनके साथ बिताये दिनों की याद ताजा करते हुए कहा कि हमेशा पत्रकार एवं समाज हित की लड़ाई लड़ते रहे देवेंद्र ठाकुर। मौके पर उपस्थित सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि कम समय के कार्यकाल में ही मुझे उन्हें जानने का मौका मिला, वह सहयोगी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। पत्रकार अभिषेक कुमार ने भी उन्हें कर्तव्य निष्ठा व प्रेरक बताया। पत्रकार प्रवीण बबलू उन्हें याद करते हुए भावुक हो उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र, जबकि संचालन अभिनव सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा में कई समाजसेवी लोग भी मौजूद रहे।

Dbg

मौके पर पत्रकार प्रवीण बबलू, मुकेश कुमार, बिपिन कुमार दास, मनोज कुमार दास, आलोक पुंज, संतोष दत्त झा, सजंय कुमार राय, सजंय कुमार दास, भुवन मिश्रा, अमित कुमार सिंह, मनीष कुमार सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, मो.अब्दुल कलाम ( गुड्डू राज), संजय मंडल, अभिषेक कुमार, गिरीश कुमार, विनय कुमार, चंदन कुमार ठाकुर, आफताब जिलानी, नासिर हुसैन, कुमार रौशन, मनोज कुमार दास, प्रदीप कुमार गुप्ता, अभिनव सिंह,जाहिद अनवर राजू, मणिशंकर, डॉ.बिरेन्द्र कुमार, राहुल राय, मनोज कुमार झा, अशोक कुमार लालदेव, विकास कुमार, लक्ष्मण कुमार पासवान, आशीष महापात्र, कौशल मिश्रा,रोहित गुप्ता, मुकेश कुमार, तुफैल अहमद, नीरज कुमार राय, राजीव रंजन प्रसाद, पंकज कुमार महासेठ, एम एच खान, सूरज कुमार, पंकज ठाकुर, धीरेंद्र मिश्रा, इम्तियाज अहमद, राकेश कुमार झा,अजित कुमार सिंह, रोहित कुमार, मनु कुमार, सुनील भारती,आकिब शेख, सजंय,सिंह, सुभाष शर्मा, पप्पू सिंह, लालटून शर्मा, शौरभ कुमार झा, सोनू कुमार, रमण कुमार चौधरी, रमेश कुमार, बीरू, प्रवीन कुमार मल्होत्रा, नीलेश मिश्र, जगजीत, सजंय मिश्रा, मोहन चंद्रवंशी, निर्मल कुमार ठाकुर, शाहबुद्दीन, अमित कुमार पोद्दार, रवि शंकर झा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, मनीष कुमार श्रीवास्तव, विष्णु कान्त चौधरी (सुमन जी), लालबाबू अंसारी, त्रिपुरारी झा, शशि भूषण चौधरी, दिलीप कुमार झा, मो.सरफराज आलम, रमेश शर्मा, शशि सिंह, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, शांति समिति सदस्य रीता सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, राजद महिला जिलाध्यक्ष याशमीन खातून, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार गौरव,अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंत्री फूल कुमार झा, माले नेता देवेन्द्र कुमार, समेत अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।