Dbg

29.04.2024 (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के विधिमान्यत: नाम निर्देशन वापसी के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 03:00 बजे तक किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम वापसी के लिए आवेदन नहीं समर्पित किया गया है।

नाम निर्देशन के उपरांत 08 अभ्यर्थियों है, जिनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी से गोपाल जी ठाकुर जिनका आवंटित प्रतीक कमल छाप, बहुजन समाज पार्टी से दुर्गा नन्द महावीर नायक जिनका आवंटित प्रतीक हाथी छाप, तथा राष्ट्रीय जनता दल से ललित कुमार यादव जिनका आवंटित प्रतीक लालटेन छाप है। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी( मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से भिन्न) जिनमें अखिल भारतीय परिवार पार्टी से किशोर कुमार दास जिनका आवंटित प्रतीक केतली छाप है, वाजिब अधिकार पार्टी से रंजीत कुमार राम जिनका आवंटित प्रतीक चिमनी छाप, जनतंत्र आवाज पार्टी से रजनीश कुमार जिनका आवंटित प्रतीक एयरकंडीशनर, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा से सरोज चौधरी जिनका आवंटित प्रतीक गैस सिलेंडर एवं निर्दलीय से मिथिलेश महतो जिनका आवंटित प्रतीक लेडी पर्स है।