August 24, 2023

24.08.2023 (दरभंगा) : विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गाँव में बीती रात विक्की कुमार दास की हत्या कर देने की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में वादी करण दास के लिखित आवेदन के आधार पर दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध काण्ड दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए एक अभियुक्त सुधीर कुमार शर्मा गाँव डीलाही थाना विशनपुर को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ के क्रम में इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। सिटी एसपी सागर कुमार ने प्रेस मीट में बताया की इस काण्ड में एक अन्य नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया की इस काण्ड के सफल उद्द्भेदन में एसएचओ विशनपुर व थाने के टीम ने बेहतर इन्वेस्टीगेशन किया।