July 28, 2024
27.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज लक्ष्मीश्वर लाइब्रेरी, लालबाग, दरभंगा में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (BWJU) की एक बैठक अम्रेश्वरी चरण सिन्हा की अध्यक्षता में आहूत की गई।
दरभंगा जिला बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व के कार्यो की रिपोर्टिंग के साथ विचारणीय विषय और सर्वसम्मति से कई आवश्यक विषयों पर सहमति से निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में सर्वप्रथम स्मारिका प्रकाशन के लिए शशि भूषण चौधरी को सर्वसम्मति से स्मारिका प्रकाशन का प्रभारी बनाया गया। सदस्यता नवीकरण का कार्य 06 अगस्त 2024 से आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। 06 प्लेनरी 17 नवम्बर 2024 को (प्रस्तावित) जिला स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। अनुमंडल स्तर पर बैठक के सम्बन्ध में यह बताया गया की सदर का बैठक पूर्व में हो चुका है तथा दो अनुमंडल बेनीपुर /बिरौल में बैठक आयोजित करने पर विचार किया गया।
आगामी जिला की बैठक 17 अगस्त 2024 को आयोजित करने पर विचार किया गया। बैठक में दरभंगा के 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को चिन्हित कर पत्रकार पेंशन योजना का लाभ को लेकर प्रयास तेज करने पर बल दिया गया। IJU राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 03 से 04 अगस्त 2024 को पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पर सहमति बनी। गंभीर बिमारी से जूझ रहे पत्रकार साथी विजय जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित सभी लोगों ने राज्य कमिटी द्वारा ऑपरेशन के क्रम में आर्थिक मदद हेतु सहयोग करने की बात को बैठक में रखते हुए चर्चा किया गया।
इस बैठक में पत्रकारों से संबंधित समस्याओं, राज्य स्तरीय बैठक, कोष आदि विषय पर भी चर्चा किया गया। उक्त बैठक में शशि मोहन भारद्वाज, दीपक झा, संजीव कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद भारती सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।