Dbg

26.01.2026 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : श्री श्याम मंदिर, जीतूगाछी, दरभंगा के प्रांगण में श्री श्याम बसंत स्वर्णोत्सव में आज सुबह गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर खाटू श्याम मंडल द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो श्याम भक्तों ने राष्ट्रध्वज के नीचे राष्ट्रगान गाकर देश प्रेम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया और भारत के संविधान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

संध्या काल में सुदामा कहानी सुदामा की जुबानी, सुदामा चरित्र सुदामा ने ऑडी झीनी रे चदरिया की जीवन प्रस्तुति राजस्थानी नाथ सम्राट राजेश प्रभाकर मंडलोई मुंबई द्वारा जीवंत प्रस्तुति मुंबई से पधारे राजेश कर मंडोली द्वारा की गई। 25 जनवरी 2026 को श्री खाटू श्याम मंडल ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और विवेकानंद कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंडल द्वारा किया गया जिसमे 133 दानवीरो द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट सम्मान समारोह के ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम मंडल की स्थापना के प्रेरणा स्रोत, संस्थापक, मार्गदर्शक एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनके योगदान की गाथाओं को आज याद किया गया और इन्हें राजस्थानी साफा, अंगवस्त्र, माल्यार्पण, प्रसाद, प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र, मोरछड़ी आदि से मंडल के सदस्यों ने सम्मानित किया।

इनकी सेवा से अभिभूत होकर मंडल ने सभी को 'श्री श्याम लाडले' की उपाधि से विभूषित किया। परम श्रद्धेय श्री नंदकिशोर शर्मा 'नन्दूजी' ने अपने नाम के साथ "मिथिलावाले" अलंकार को जोड़ने की सहर्ष सहमति दी। यह जानकर सभी को अति प्रसन्नता हुई।

विशेष सम्मान से जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमे स्व. रामेश्वर लाल जी शर्मा, श्री पवन कुमार परसरामपुरिया, श्री परमानंद शर्मा, श्री मोतीलाल जी शर्मा ( ढंढ), स्व.गोविंद प्र परसरामपुरिया, स्व.मदनलाल जी जसराजपुरिया, श्री गिरिधर कुमार बैरोलिया, श्री नंदकिशोर शर्मा,नंदू जी, स्व.विजय कुमार परसरामपुरिया, स्व.रामपाल झुनझुनवाला, स्व. बद्री प्रसाद बैरोलिया, स्व. प्रहलाद प्रसाद परसरामपुरिया, स्व. टीकम चंद सर्राफ, स्व.फकीरा पंजियार, स्व.मुरारी मिश्र, स्व. कैलाश प्रसाद परसरामपुरिया, स्व. भगवान दास चौधरी, स्व. राम प्रसाद बैरोलिया, स्व. रामेश्वर लाल कानोडिया, स्व. राज कुमार जाजोदिया, स्व. विजय कुमार गामी, स्व. सम्पत लाल शर्मा हैं।

इसके उपरांत मंडल सदस्य सुनील शर्मा 'डब्बू' की अगुवाई में भजनो के कार्यक्रम में बब्लू शर्मा, चंदन बैरोलिया, केशव बैरोलिया, बिनोद शर्मा आदि ने एक से बढकर एक भजनो की प्रस्तुति से सम्पूर्ण वातावरण को भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। कानपुर से आमंत्रित श्री राम पांडे ने श्री श्याम संकीर्तन का मनमोहक और भावपूर्ण भजनो की प्रस्तुति दी।

बाबा श्याम के गर्भगृह को हरियाली का संदेश देते हुए विकास मित्तल के नेतृत्व में चेन्नई के कारीगरो ने अतिसुन्दर तरीके से सुसज्जित कर आकर्षक केन्द्र के रुप में निर्मित कर दर्शनार्थियों के दिल को जीत लिया। आज श्री कृष्ण और सुदामा की मैत्री मिलन के रूप में बाबा श्याम का श्रृंगार हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में बिनोद शर्मा, अजय मित्तल, अनूप गोयनका, राजेश डोकानिया, दिनेश बजाज, अनूप शर्मा, रघुवीर शर्मा, सुनील शर्मा आदि की सक्रिय भूमिका रही।