Dbg

27.02.2024 (दरभंगा) : सिविल कोर्ट में राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने तीन मार्च को पटना में प्रस्तावित रैली में ज्यादा से ज्यादा अधिवक्ताओं से शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर, विनोदानंद चौधरी, धीरज यादव, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।