09.08.2023 (DarbhangaOnline Buero) : बिहार प्रदेश जनता दल ( यू ) के प्रवक्ता सह बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि जब तक वोट विकास से नहीं जुड़ेगा तब तक जनप्रतिनिधि विकास की ओर ध्यान नहीं देंगे। महागठबंधन की सरकार ने फिर दरभंगा शहर के दो मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए राशि विमुक्त कर दी है।

प्रो० चौधरी ने कहा कि दरभंगा शहर के बलभद्रपुर मुहल्ले वासी की विडंबना है कि यह बराबर उपेक्षित रही है। एक समय राजद के विधायक स्व ० सुल्तान अहमद अंसारी ने वलभद्रपुर और वंगाली टोला का उद्धार कराया था। फिर जद ( यू) के विधान पार्षद स्व ० प्रो विनोद कुमार चौधरी ने इस मुहल्ला में सड़क का निर्माण कराया था। उसके बाद से बलभद्रपुर के विकास पर किसी की नजर नहीं पड़ी। बल्कि घोर उपेक्षित रही। इस मुहल्ले का उपयोग सिर्फ़ वोट बैंक के रूप में किया जाता रहा। जब तक वोट विकास से नहीं जुड़ेगा तब तक इसी तरह से लोग उपेक्षित होते रहेंगे। प्रो चौधरी ने बताया कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में नगर विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को दी है।

लगातार योजनाओं की स्वीकृति मिली है। इसी क्रम मे दरभंगा शहर के बलभद्रपुर मुहल्ला के दो सड़को के निर्माण के लिए सात करोड़ ग्यारह लाख रुपए की स्वीकृति दी गयी है। जिससे 22 नम्बर गुमटी से लेकर एम एल एकेडमी स्कूल, पेट्रोल पंप से लेकर एस ० के ० सरकार तक, डाक घर से ब्रम्हस्थान तक, एन ० पी ० मिश्रा चौक से लेकर रमानंद पथ तक की सभी मुख्य सड़कों का निर्माण होगा। यह संयोग है कि इस मुहल्ले की सड़कों का जीर्णोद्धार जद ( यू ) या राजद के द्वारा होता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा शहर के नालों के लिए लगभग तीन सौ करोड़ रूपए की कैबिनेट से स्वीकृति दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर दरभंगा शहर में जाम की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार दरभंगा में भी एलीभेटेड सड़क पर विचार कर रही है। जल्द ही इस दिशा में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएमसीएच मे 2500 बेड का अस्पताल का निर्माण प्रारम्भ होगा ।