आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज हुआ
March 23, 2024
23.03.2024 (पटना) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के दरम्यान लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुनपुन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शंकर खाद भंडार, पिपरा, पुनपुन के संचालक के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता कोषांग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। पिपरा थाना में शंकर खाद भंडार के विरूद्ध दुकान से राजनेता का पोस्टर नहीं हटाने के आरोप में अंचलाधिकारी, पुनपुन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया था। इसके आलोक में आईपीसी एवं आरपी ऐक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च, 2024 को प्रेस नोट जारी होते ही सम्पूर्ण जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन की घोषणा के 48 घंटे के भीतर पब्लिक प्रोपर्टी तथा 72 घंटे के अंदर निजी प्रोपर्टी से विरूपण हटा आदर्श आचार संहिता से संबंधित सभी गतिविधियों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। इस संबंध में सभी को विधिवत सूचना दी गई थी।
उपर्युक्त मामले में दिनांक 21.03.2024 को अंचल पुनपुन के राजस्व कर्मचारी को अपने क्षेत्राधिकार में आदर्श आचार संहिता के मामलों का जाँच करने हेतु भेजा गया था। उनके द्वारा पाया गया कि शंकर खाद भंडार, सहबाजपुर, थाना-पिपरा द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर से राजनेता का पोस्टर नहीं हटाया गया है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके आरोप में शंकर खाद भंडार के संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























