April 05, 2024

05.04.2024 (दरभंगा) : दरभंगा के तेज तर्रार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा बहादुरपुर थाना एवं पुलिस निरीक्षक का कार्यालय, सदर दरभंगा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमश आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत निम्न दिशा निर्देश दिए गए। बहादुरपुर थाना के प्रतिवेदित कांडो का अनुसंधान की समीक्षा की गई तथा CCTNS थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की समीक्षा की गयी। एसएसपी ने पंजी संधारण के बिंदु पर कतिपय निर्देश दिए व लंबित काडो का त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया। उन्होंने लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, भयमुक्त कराने हेतू असमाजिक तत्वों पर निगरानी एवं आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।