Dbg

02.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को डीएम राजीव रौशन के द्वारा प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटम प्रदान कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि 78- कुशेश्वरस्थान के सहायक निर्वाची पदाधिकारी (अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल) श्री उमेश कुमार भारती,79-गौड़ाबौराम सहायक निर्वाची पदाधिकारी (भूमि सुधार उप समाहर्ता बिरौल) मो. युनूस अंसारी, 80-बेनीपुर सहायक निर्वाची पदाधिकारी (अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर) शंभू नाथ झा, 81-अलीनगर सहायक निर्वाची पदाधिकारी (भूमि सुधार उप समाहर्ता बेनीपुर) आनंद उत्सव,82- दरभंगा ग्रामीण के सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, 83-दरभंगा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी नगर आयुक्त कुमार गौरव, 84-हायाघाट के सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास, 85-बहादुरपुर के सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,86-केवटी के सहायक निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता संजीत कुमार एवं 87-जाले के सहायक निर्वाची पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वही कोषांगों के मुख्य नोडल पदाधिकारी/ नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार, नामांकन कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, प्रशिक्षण कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, विधि व्यवस्था कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी राकेश रंजन, मीडिया कोषांग के मुख्य नोडल अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क दरभंगा प्रमंडल, कार्मिक कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी मो.सलीम अख्तर, निर्वाचन कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी सुरेश कुमार, वाहन कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी निशांत कुमार, व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी ज्ञान देव प्रभाकर, कार्मिक कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी अमृता कुमारी वेब कास्टिंग जिला संचार योजना कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार, प्रेक्षक कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी पवन कुमार यादव, स्वीप कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी वृषभानु चंद्रा, बज़्रगृह कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी शम्भु कुमार आर्य, बुनियादी सुविधा एमएफएफ कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी समर बहादुर सिंह और, आई टी एप्लीकेशन कोषांग के मुख्य नोडल पदाधिकारी राजीव कुमार झा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधानसभावार प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी किशोर कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी दरभंगा रंजीत कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौड़ाबौराम सुश्री शेफाली, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौड़ाबौराम कामेश्वर नारायण, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर प्रवीण कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बेनीपुर भारती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीनगर परमानंद प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी तारडीह शैलेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी दरभंगा सदर रणधीर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर विजय सौरभ, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट श्रीमती निवेदिता, प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी सुश्री शिल्पी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हनुमाननगर मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर अश्वनी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी केवटी सुश्री रुखसार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी केवटी जयप्रकाश मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी जाले दीनबंधु दिवाकर एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी जाले उपेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सभी कोषांगों के कर्मी पंकज कुमार, मनोज कुमार-01, मनोज कुमार-02, गौतम कुमार, संजीत कुमार, संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार 03, मो. नईम, अजीत कुमार, सहजानंद, मो.नेहाल अहमद, दोलानंद चौधरी, बलराम झा, मनोज कुमार पासवान, अजीत कुमार, सीमा कुमारी, कुंदन कुमार, संतोष कुमार, हेमंत कुमार एवं चंद्र मोहन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ही स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

मतदान एवं मतगणना में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं हुई। डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला अंतर्गत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है, जिसमें सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कोषांगों के मुख्य नोडल पदाधिकारी/ नोडल पदाधिकारी, कोषांगों के सहायक नोडल पदाधिकारी, विधानसभावार, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी कोषांगों के कर्मियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सभी अधिकारी और कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ, इनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।