
11.12.2023 (दरभंगा) : आज होली क्राॅस स्कूल दोनार, दरभंगा में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2023 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं की कलात्मक एवं वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी। छात्राएँ इसके माध्यम से भारत के गौरवशाली संस्कृति, उसके इतिहास को उभारने की पूरी कोशिश की। इस कला के माध्यम से भारत की समृ़द्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और विकास को सुनिश्चित करना था। भारत की संस्कृति विविधता और धार्मिक सहृदयता का प्रतीक है। इस प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर अर्पण मुखर्जी, विशिष्ट अतिथि सिस्टर इलसिट अम्पट का स्वागत स्कूल बैंड ने किया। कार्य क्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जैन्सी मैथ्यू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वर्ग प्रथम से बारहवीं तक के छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में हवील और एक्शन, पेरिस काॅप, वाटर बबल, वाटर प्यूरीफायर, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी कूलर वैक्यूम क्लीनर, राॅकेट लांचर, मानव हृदय, प्रदूषण नियंत्रण, हाइड्रोलिक चेयर, वायोगैस प्लांट , ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट, ग्लोबल वार्मिंग, वायु उर्जा, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व, एल पी जी गैस बनाना, विहार की लोक संस्कृति, तिब्बत की लोकसंस्कृति, हिन्दी साहित्य का वर्गीकरण, अनेकता में एकता, नारी सशक्तिकरण, सिक्किम की लोकसंस्कृति, हमर मिथिलांचल आदि मॉडलों (नमूनों) को प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शनी में साहित्य प्रेमी छात्राओं ने हैरी पोर्टर सीरीज को प्रदर्शित किया। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर अर्पण मुखर्जी ने बच्चों के मनोबल को उत्साहित किया और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय द्वारा कराने से बच्चों में विज्ञान एवं कला के प्रति जिज्ञासा बढती है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट विधि द्वारा एक अधिगम का आगमन होता है इससे बच्चे अपनी कौशल एवं दक्षता का सृजनात्मक रूप से सही उपयोग कर सकते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में नए - नए अविष्कार जरूरी है। बच्चों ने अपनी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाया जो हमारी पहचान है, अस्मिता है। इस कला के माध्यम से साहित्य को भी पूरी तरह चिह्नित किया। मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर अर्पण मुखर्जी ने बच्चों से बातचीत की और उनके प्रोजेक्टस को सराहा। इस अवसर पर दरभंगा के एसएसपी अवकाश ने भी बचूं द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की। एसएसपी श्री कुमार ने कहा की बच्चों ने जो क्रिएटिविटी दिखायी है वो काबिले तारीफ है।
इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने भरपूर सहयोग दिया। दुर्गेश चैधरी, फ़ातमा ज़फ़र, चंदन कुमार, रीति सिन्हा, नीता माइकल, विजय सिंह, निरंजन कुमार, कोमल कुमारी, अंजु राॅय, इमरान हस्सन के नेतृत्व में यह प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ। दिव्या, मनिकर्निका, अनन्या, श्रेया, सौमया, अनुष्का, सबाहत, आराध्या, समायरा, श्रावणी, अलीजा, काव्या, आरूषी ने उत्कृष्ट प्रतिभा दिखायी।