December 01, 2023

01.12.2023 (दरभंगा) : आज बहादुरपुर विधानसभा अंतर्गत उघरा ग्राम में भारतीय जनता पार्टी बहादुरपुर पूर्वी मंडल की बैठक में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर सम्मिलित हुए। उन्होंने सांगठनिक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया एवं संगठन की मजबूती हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा दरभंगा व मिथिला सहित पूरे देश में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ है और देश विकास एवं नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सांसद डॉ. ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि 'मोदी की गारंटी वाली गाड़ी' की पहुंच सभी गांवों में सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं प्रेरित किया ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्रीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके एवं वंचित पात्र लोगों को सभी प्रमुख योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के गरीब, महिला, किसान, युवा, शोषितों एवं वंचितो के कल्याण हेतु समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि देश के विकास का यह स्वर्णिम काल है और देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एक एक घर जाकर लाभार्थी संपर्क करते हुए समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीति और ऐतिहासिक उपलब्धियों को पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता समर्पण के साथ कार्य करें। मौके पर बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से "अपना बूथ सबसे मजबूत" करने का आग्रह किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओ से सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख का कार्य पूर्ण करने एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सभी बूथों पर करने का आवाह्न किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने पार्टी के सभी कार्यक्रम का बूथ स्तर पर क्रियान्वयन किए जाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ भाजपा सरकार लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुरपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सुशील सिंह ने की, जिसमे मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान कालीकांत ठाकुर, हेमचंद्र सिंह, कृष्ण भगवान झा, पंकज सिंह, अरुण सिंह, बिनोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।