स्वामी विवेकानन्द क्विज प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित की गई
February 28, 2024
27.02.2024 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई के द्वारा वृहत स्तर पर आयोजित होने वाले स्वामी विवेकानन्द क्विज प्रतियोगिता को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमे क्विज प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि अगले माह 10 मार्च को परीक्षा केंद्र कुंवर सिंह कॉलेज में आयोजन हेतु प्रस्तावित की गई।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमे टॉप 3 प्रतिभागी को क्रमशः टैब, साईकिल, मोबाइल दिया जाएगा एवं टॉप 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने को पीजी तक इच्छुक छात्र छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से शहर के सभी महाविद्यालय में दिन के 11 बजे से 2 बजे तक प्रतिदिन शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जा रहे कैंप में आकर अपना पंजीयन करवा सकते है। कार्यक्रम संयोजक व जिला संयोजक वागीश झा ने कहा प्रतियोगिता की इस दौर में जिला स्तरीय मेधावी प्रतिभाओ को निखारने के उद्देश्य संग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें बढ़ चढ़कर सैकड़ों छात्र छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर रही है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा ने बताया की ऑनलाइन आवेदन एवं प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य जानकारी हेतु छात्र/छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 7762975460, 7079043537, 7808161254, 9504061516 पर सम्पर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप, प्रांत कला मंच संयोजिका रौशनी कुमारी, विभाग संयोजक राहुल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवनीत रंजन एवं मनोज मिश्र, शाश्वत, ज्योत्सना, युवराज, सत्यम, सोनम , स्वीटी, शशिभूषण यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























