May 16, 2024

14.05.2024 (दरभंगा) : भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के दुखद एवं असामयिक निधन पर दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी 'सुमन जी' की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। कई अधिवक्ताओं ने शोक सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री चौधरी ने कहा कि उनके निधन से पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। वे अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में करीब पांच दशक तक भूमिका निभाने वाले सुशील कुमार मोदी नही रहे। इसके साथ हीं बिहार की राजनीति में एक सशक्त विचारधारा का अंत हो गया है जिसकी भरपाई संभव नही है। अधिवक्ता रामवृक्ष सहनी, अमरनाथ झा ने उनके संस्मरण को याद किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता गौरी शंकर चौधरी, संजीव कुमार, आशुतोष कुमार, बेबी सरोज, अनिता आनंद, राखी कुमारी, बबिता कुमारी, किरण कुमारी, मनीष कुमार सिन्हा, पंकज कुमार ठाकुर, संजय झा, संजीव कुमार चौधरी, ऋषिकेश कुमार ठाकुर, हीरानंद मिश्र, राम वृक्ष सहनी, सुदीप कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, विनय कुमार झा, मनोज कुमार झा सहित कई अधिवक्अताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।