Dbg

15.06.2022 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह द्वारा दरभंगा मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। श्री सिंह ने कहा कि विचाराधीन बंदियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार निः शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कारा कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया। कारा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए साड़ियों को महिला बंदियों के बीच वितरण किया.गया। उन्होंने कारा में बंद कैदियों का हालचाल जाना। कारा के अंदर बने तरुण वार्ड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। तरुण वार्ड में बंद बंदियों के उम्र से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिंह ने विचाराधीन बंदियों की समस्यों के निदान के लिए पैनल अधिवकता विष्णु कांत चौधरी को आवयश्क निर्देश दिया। कारा में पुरुष और महिला वार्ड में जाकर विचाराधीन कैदियों के रहन- सहन, खान पान आदि का जानकारी लिया तथा कारा के अंदर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जेल के अंदर पारा लीगल वोलेंटियर को आवयश्क दिशा निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी ने बताया कि कारा में बंद आर्थिक रूप से कमजोर विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते है जिससे उन्हें न्याय मिलने में कोई दिक्कत ना हो। श्री चौधरी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीब और असहाय लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। मौके पर काराधीक्षक संदीप कुमार, जेलर मदन कुमार सिन्हा, वासुकी कुमार, अधिवक्ता मंजू कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मुन्ना कुमार, मोहम्मद इम्मामुद्दीन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर इंटर्नशिप करने आये विधि के छात्रों को सचिव श्री सिंह एवं काराधीक्षक संदीप कुमार ने कारा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।