November 17, 2024
16.11.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : इसमाद फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर लक्ष्मीश्वर विलास पैलेस के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए समाज सुधार, नारी शिक्षा, गौ रक्षा आंदोलन और राष्ट्रवादी चेतना में उनके अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की गई।
फाउंडेशन के सदस्य रवि प्रकाश ने कहा की महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह भारत के पहले जनप्रतिनिधि, महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा के समर्थक थे। उन्होंने मिथिला और देश के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
अभिनव सिन्हा ने बताया की हर साल महाराजा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आधुनिक मिथिला के निर्माता के रूप में हम उन्हें स्मरण करते है। 'मैथिली' भाषा का नामकरण भी महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह का ही योगदान है।
संतोष चौधरी ने उनके विकासात्मक दूरदर्शिता को याद करते हुए कहा कि दरभंगा शहर को बेहतर बनाने की उनकी दृष्टि ने राज स्कूल, गोशाला, बोटेनिकल गार्डन, रेल लाइन, पुस्तकालय, और नदियों पर लोहे के पुलों जैसे प्रगतिशील कार्यों का रूप दिया। उनके द्वारा गरीबों के लिए खोला गया 200 बेड का अस्पताल तत्कालीन बंगाल राज्य का दूसरा सबसे बड़ा चिकित्सालय था। कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश, अभिमन्यु, सौरव सहित कई सदस्यों ने भाग लिया और महाराजा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।