March 13, 2026
13.03.2026 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम के आदेश के आलोक में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में हो रही कठिनाइयों के समाधान के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में आज कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए संबंधित मार्केटिंग अफसर (MO) को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-245055 है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखंड से 23, बहादुरपुर प्रखंड से 19, बिरौल प्रखंड से 07, घनश्यामपुर प्रखंड से 01, सिंहवाड़ा प्रखंड से 02, तारडीह प्रखंड से 02, मनीगाछी प्रखंड से 01, बेनीपुर प्रखंड से 01, जाले प्रखंड से 01, हनुमाननगर प्रखंड से 01 तथा हायाघाट प्रखंड से 01 शिकायत शामिल हैं। जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।