Dbg

16.11.2023 (दरभंगा) : विधायक सह जदयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि धर्म श्रद्धा, आस्था और विश्वास धारण करने का प्रतीक है लेकिन आजकल कुछ लोग इसे राजनीतिक हथकंडा बनाकर समाज को विखंडित करने का प्रयास करते हैं । वे गुरुवार को छठ महापर्व से पूर्व बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में छठ घाटों का लोकार्पण करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने एच्छिक कोष से बहेड़ी प्रखंड के हबीडीह मध्य पंचायत अन्तर्गत मठ्ठाराही गांव के हरकमर पोखर में 375000, हबीडीह दक्षिणी पंचायत के रजवाड़ा गांव के कमला नदी में 327000 लाख, दोहट नारायण पंचायत के मधुबन गांव में 393000 लाख के लागत से छत्तदार चबूतरा निर्माण एवं बहेड़ी नगर पंचायत के नौडेगा कमला नदी में 437000 लाख के लागत से नव निर्मित घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है लेकिन कुछ लोगों को यह विकास पच नहीं रहा है।

जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर समाज को विखंडित कर अपना राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं जो कि समाज के लिए घातक साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का आइकन बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में पिछले डेढ़ दशक में बिहार ने जो तरक्की की है वह अपने आप में काबिले तारीफ है। कभी लोग बिहारी कहलाना शर्म की बात मानते थे लेकिन आज बिहार की विकास देश के लिए एक मिसाल कायम कर रही है। आज जो बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास एवं समाज कल्याण की कार्य पूरा कर ली जाती है इसका अनुकरण करते हुए देश एवं अन्य प्रदेश की सरकार योजना बनाने में जुटे हुए हैं। वर्तमान समय में बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार बिहार से बेरोजगारी दूर करने के लिए विभिन्न विभागों में युद्ध व्यापक पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया द्रुत गति से चल रही है वहीं अन्य बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना युवाओं के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो रही है।

बिहार के सभी वर्गों को युवाओं के लिए यह योजना लागू की गई है जिसमें 10 लख रुपए तक की ऋण बेरोजगारों को सीधी डी बी टी के माध्यम से उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है जिसमें आधी राशि अनुदान के तौर पर दी जा रही है शेष राशि न्यूनतम ब्याज पर उद्यम करने के लिए दी जा रही है। जिसे आसान किस्तों में अदा करना है। दूसरी ओर हाल फिलहाल तीसरी कृषि रोड मैप जारी कर बिहार में हरित क्रांति लाने की जोरदार कवायत शुरू की गई है और इसका फलाफल भी देखने को मिल रहा है। विधायक श्री चौधरी ने आम लोगों से महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पहली बार महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देकर सबल बनाने का काम किया है जो एक सामाजिक क्रांति के रूप में देखने को मिल रही है।

हमारी माताएं एवं बहने आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के किसी राज्य में इतने अधिक युवाओं को एक साथ इतनी सरकारी नौकरी दी जा रही है और पूर्व से कार्यरत संविदा कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने का प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जो अपने आप में एक मिसाल है।

इस अवसर पर युवा जदयू ज़िला अध्यक्ष रामशंकर सिंह, बिपिन कुमार,शर्मा पासवान, विजय महतो, रामचंद्र महतो,चौधरी कांत महतो, शैलेंद्र कुमार, ख़ुशी लाल देव, रवींद्र साह,राजू कुमार, संतोषी देवी, निर्मला देवी, शीला देवी, गीता देवी, शंभु कुमार, अरविंद कुमार, रंजित कुमार, रितेश कुमार, देव नारायण सिंह, पवन कुमार सिंह, रामावतार शर्मा, संजीव कुमार, राम पुकार मंडल, प्रमोद कुमार, चुनचुन कुमार, राकेश कुमार, राघवेंद्र प्रसाद, धनिक लाल सिंह, नीरस यादव, रामबालक यादव, सत्येन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, मशाल कुमार, शंभु प्रसाद, लाल बाबू मंडल, गणित यादव, सुनील सिंह, रामबालक मंडल, कौशल सिंह, बैदनाथ मंडल आदि लोग मौजूद थे।