October 04, 2023

04.10.2023 (दरभंगा) : 04.10.2023 (दरभंगा) : दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सह बिहार पेडिकॉन के आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर के एन मिश्रा के शिशु विभाग स्थित कक्ष में दिसंबर 2023 में होने वाले बिहार पेडिकॉन आयोजन के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें दरभंगा आई ए पी के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, सचिव डॉक्टर सलीम अहमद और कोषाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद झा शामिल हुए। उपस्थित आई ए पी के अन्य सदस्यों में डॉक्टर एनपी गुप्ता, डॉक्टर कमोद झा, डॉक्टर अमृता मिश्रा, डॉ भुनेश्वर कुमार, डॉ ओम प्रकाश इत्यादि प्रमुख थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिसंबर में आयोजित पेडिकॉन पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस कांफ्रेंस में वेंटीलेशन, एडवांस पेडियाट्रिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस नियोनेटल रिस्शिटेशन वर्कशॉप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एक अविस्मरणीय स्मारिका के प्रकाशन का जिम्मा डॉक्टर ओम प्रकाश को सोपा गया।
डॉक्टर के एन मिश्रा ने अहवान किया कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज के हर विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आ ए पी के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल हर विभाग में संकाय सदस्यों से मिलेगा और विभागाध्यक्ष से अधिक से अधिक संख्या में फैकल्टी और पीजी छात्रों को शामिल होने के लिए आग्रह करेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि साइंटिफिक सेशन में देश के चुनिंदा शिशु रोग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाए जिससे कि यहां के डॉक्टर अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए गला डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का भी निर्णय लिया गया। समय कम होने के कारण निर्णय लिया गया कि हर सप्ताह बुधवार और शनिवार के दिन में 2:00 बजे से बैठक शिशु विभाग में आयोजित की जाएगी।
कोषाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने फंड जमा करने की अपनी योजना बताई। सक्रिय रूप से भाग लेते हुए डॉक्टर एन पी गुप्ता डॉक्टर अशोक कुमार ने विभिन्न सुझाव दिए। डॉक्टर एन पी गुप्ता ने सेंट्रल आईएपी के लिए बिहार से चुनाव लड़ने की अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की और सभी से सहयोग मांगा। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉक्टर सलीम अहमद ने किया।